वृक्षमाला योजना क्या है, जानें योजना का उद्देश्य, लाभ व अन्य जानकारी

Vriksha Mala Yojana 2023: केंद्र सरकार प्रदुषण के प्रभाव को कम करने के लिए कई योजना व् परियोजना को चला रही है। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार के द्वारा भी नई-नई योजना को बनाकर वृक्षारोपण किया जा रहा है। केंद्र सरकार वृक्षारोपण से सम्बंधित वृक्षमाला योजना को भी चला रहा है। इस योजना की मदद से सरकार नदियों और नालों को वृक्षों से संवारने की कोशिश कर रही है। आइए वृक्षमाला योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Vriksha Mala Yojana 2023 Details in Hindi

वृक्षमाला योजना क्या है?

केंद्र सरकार के द्वारा साल 2023 में वृक्षमाला योजना को प्रारंभ किया गया था। सरकार के द्वारा इस योजना को 6 महीने के लिए शुरू किया गया था। जोकि मार्च में शुरू हुई थी व 15 अगस्त 2023 को समाप्त हो गयी थी। योजना की मदद से चिन्हित नदी के किनारे पर वृक्षारोपण किया जाएगा। सरकार व्यापक रूप से इस योजना का प्रचार प्रसार करेगी। योजना की रूप रेखा को तैयार कर पहले खुदाई की गयी इसके बाद वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

Vriksha Mala Yojana– उद्देश्य

वृक्षमाला योजना का उद्देश्य नदी के आसपास हरियाली को बढ़ाना व इसके प्रवाह को 12 माह बनाए रखना है। साथ ही लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना है। सरकार जोर-शोर से इस योजना का प्रचार प्रसार करेगी। इसकी मदद से प्रदुषण में कमी आएगी। वृक्षारोपण से पहले मनरेगा के तकनीकी सहायकों द्वारा चिन्हित स्थानों को का सर्वे किया गया था।

योजना का लाभ

  • योजना की मदद से नदियों और नालों के किनारों को संवारने का प्रयास किया जाएगा।
  • सरकार नदी के आसपास चिन्हित जगहों पर पौधे लगाने का कार्य करेगी।
  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह वृक्षारोपण का अभियान शुरू किया गया है।
  • वृक्षमाला योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य 1 मार्च से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा।
  • पर्यावरण में सुधार आएगा और प्रदुषण कम होगा।
  • तापमान में कमी आएगी व वायु शुद्ध होगी।  

FAQ-

वृक्षमाला योजना को कब शुरू किया गया?

केंद्र सरकार ने इस योजना को 1 मार्च 2023 को शुरू किया था। यह योजना 15 अगस्त 2023 तक नदी के आसपास वृक्षारोपण करने के लिए चलाई गयी थी।

वृक्षमाला योजना का उद्देश्य क्या है?

वृक्षमाला योजना का उद्देश्य नदी के आसपास हरियाली को बढ़ाना व इसके प्रवाह को 12 माह बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*