UP Sarkari Yojana List: उत्तरप्रदेश सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की सूची देखें

UP All Sarkari Yojana List in Hindi: उत्तरप्रदेश में प्रदेश के वासियों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं का संचालना किया जाता है। हर वर्ग के लिए राज्य सरकार खास योजना के माध्यम से आर्थिक या अन्य सहायता देती है। सरकार बदलने पर नई सरकार द्वारा कुछ योजनाओं को बंद कर दिया जाता है तो कुछ योजनाओं का नाम परिवर्तित कर दिया जाता है। हमारे पोर्टल Kisan Suchna द्वारा नीचे उत्तरप्रदेश से जुड़ी हर योजना से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी दी गई है।

Contents hide

Uttar Pradesh (UP) All Sarkari Yojana List

मुख्यमंत्री महिला सामर्थ्य योजना (UP Mukhyamantri Mahila Samarthya Yojana)

मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना की घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बजट 2021-22 (UP Budget 2021-22) के दौरान की गई थी।  इस योजना के माध्यम से महिला प्रधान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधमों को विकसित करने हेतु ट्रेनिंग दी जाती है। (योजना की अधिक जानकारी पढ़ें)

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana)

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के निर्बल छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी करवाना है। इस योजना में आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आईएएस, आईएफएस, आईपीएस, और राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा शिक्षण दिया जाता है। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को 16 फ़रवरी 2021 में शुरू किया गया था.. (योजना की अधिक जानकारी पढ़ें)

बीसी सखी योजना (UP BC Sakhi Yojana )

बीसी सखी योजना के माध्यम से महिलाओं को बैंक से जुड़ा रोजगार दिया जाता है। ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाएं देने के लिए घर-घर जाना होता है, जिसके लिए उन्हें हर माह निर्धारित राशि दी जाती है। इन महिलाओं को बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट या बैंक सखी कहते हैं। …(योजना की अधिक जानकारी पढ़ें)

मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना (UP Mukhyamantri Saksham Suposhan Yojana)

उत्तरप्रदेश में कुपोषण की वजह से बच्चों की हो रही मृत्यु दर पर लगाम लगाने हेतु मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना को शुरू किया गया था। वर्ष 2021 में प्रारंभ की गई इस योजना का उद्देश्य अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अतिरिक्त पोषण प्रदान करना है। (योजना की अधिक जानकारी पढ़ें)

श्रमिक कार्ड पंजीयन योजना (UP Shramik Card Yojana)

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं का लाभ मजदूरों को सुविधापूर्वक मिले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड (Shramik Card) पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया गया। यह कार्ड बनवाने के बाद मजदूर सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकता है। (योजना की अधिक जानकारी पढ़ें)

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (UP Kanya Sumangala Yojana)

देश में लोगों के मन में कन्याओं को लेकर कई तरह के भ्रम हैं। आज भी कई क्षेत्रों में बाल विवाह की प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, जैसी कुरीतियां व्याप्त हैं। ऐसी कुरीतियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को 1 अप्रैल 2019 में प्रारंभ किया था। इसके साथ ही इस योजना का उद्देश्य लिंगानुपात को सामान बनाना, बेटियों को शिक्षित करना, कन्या के जन्म पर सकारात्मक सोच को विकसित करना है। (योजना की अधिक जानकारी पढ़ें)

मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना (Mukhyamantri Krishak Kalyan Yojana)

राज्य के किसान हेतु उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना को 21 जनवरी 2020 में शुरू किया गया था। इस सरकारी योजना के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उसके परिवार को 5 लाख रूपये तक का मुआवज़ा दिया जाता है। 

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना (Atmanirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana)

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना तहत किसानों को अधिक उत्‍पादन देने वाली फसलों, कृषि के नवीनतम उपकरणों, मूल्‍य सर्वंधन एवं मार्केटिंग से जुड़ी मदद दी जाती है।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (Mukhyamantri Jan Arogya Yojana)

ऐसे परिवार जो जरूरतमंद होने के बावजूद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए मुख्यमंत्री की जन आरोग्य योजना को शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना (Pravasi Shramik Entrepreneurship Development Scheme)

प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Mukhyamantri Awas Yojana)

इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेख से नीचे आने वाले ग्रामीणों को पक्के घरों का निर्माण करके दिया जाता है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri UP Yuva Swarozgar)

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए कम ब्याज दर के साथ 25 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana )

हस्तशिल्प की कला को प्रोत्साहित करने के लिए दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई, सुनार, लौहार जैसे छोटे कारीगरों को 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की जाती है।

एक जनपद एक उत्पाद योजना (One District One Product Yojana)

इस योजना का उद्देश्य  विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana)

उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से गरीब, कमजोर वर्ग के, विधवा महिला परित्याग महिला की लड़कियों की शादी करवाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*