नंदनी कृषक बीमा योजना क्या है, उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को दे रही देसी नस्ल की गाय

UP Nandini Krishak Bima Yojana: देश में किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से कई सरकारी योजना शुरू की गई हैं। वहीं राज्य सरकार ने भी अपने-अपने स्तर से किसानों को लाभ देने के लिए नई-नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार यानी प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ किसानों के लिए कई लाभकारी योजना बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पशुपालक किसानों के लिए नई योजना की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पशुपालकों के लिए नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत की गई। आइए जानते हैं कि योजना की मदद से किसानों को क्या लाभ मिलने वाला है।

UP Nandini Krishak Bima Yojana, Benefits, Objective, Budget Details in Hindi

नंदनी कृषक बीमा योजना क्या है

उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Sarkar) के द्वारा शुरू की गई नंदिनी कृषक समृद्धि योजना (Nandini Krishak Bima Yojana) को साल 2023 में शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना का अन्य नाम नंदनी कृषक बीमा योजना भी है। राज्य में श्वेत क्रांति के सपने को सच करने के लिए प्रदेश सरकार ने नंदनी कृषक समृद्धि योजना को प्रारंभ किया है। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह जी के द्वारा यूपी में Nandini Krishak Bima Yojana की घोषणा की गई थी।

इस योजना की शुरुआत राज्य में शुरू किए गए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत की जा रही है। योजना के अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को 25 देशी उन्नतशील नस्ल की गाय उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे राज्य में दूध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और राज्य सरकार का श्वेत क्रांति का सपना साकार हो सकेगा।

उत्तर प्रदेश नंदनी कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य

यूपी सरकार के द्वारा शुरू की गई नंदनी कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य राज्य में देसी नस्ल की गायों को बढ़ावा देना है। साथ ही इससे राज्य में दूध उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय भी में भी बढ़ोतरी होगी। राज्य सरकार ने श्वेत क्रांति के सपने को साकार करने के उद्देश्य से राज्य में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि यह सरकारी योजना दूध उत्पादन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

Nandini Krishak Bima Yojana- लाभ

  • राज्य में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
  • किसानों और पशुपालकों को 25 देसी उन्नतशील गाय उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • इन गायों से अधिक दूध उत्पादन कर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
  • सरकार इन गायों का समय-समय पर हेल्थ चेकअप भी करेगी।
  • लंपी वायरस रोगों से बचाव के लिए वेक्सिनेशन भी किया जाएगा।

नंद बाबा दुग्ध मिशन क्या है? (Nand Baba Mission)

उत्तर प्रदेश में साल 2023 में नंद बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत की गई थी। उत्तर प्रदेश के पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस मिशन को शुरू किया था। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। अब नंदबाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को चलाया जाएगा।

इस मिशन के तहत पशुपालकों और किसानों को दूध का उचित मूल्य दिया जाएगा। इससे किसान की आय में बढ़ोतरी होगी और वह आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। पशुपालक अपने क्षेत्र में दूध को बिना किसी परेशानी के बेच पाएंगे। इसका प्रबंध योजना की मदद से किया जाएगा। आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियों के द्वारा दूध विक्रय करने का प्रबंध किया जाएगा। दूध बेचने के लिए पशुपालक और किसानों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*