UP Gopalak Yojana 2022: यूपी गोपालक योजना, डेयरी फार्म लोन हेतु करें अप्लाई
UP Gopalak Yojana 2022, Eligibility, Loan Amount, Online Offline Application Form: देश में बढ़ती युवाओं के बीच बढ़ती बेरोजगारी, सरकार के लिए समस्या बनी हुई है। पढाई करने के बाद युवा अच्छी नौकरी ना मिल पाने के कारण घर में बेरोजगार बैठे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने तो बेरोजगारी भत्ता देना भी शुरू कर दिया है। वहीँ कई राज्यों ने स्वरोजगार स्कीम शुरू की हैं, जिसके माध्यम से युवा लोन (Loan) लेकर अपना व्यापार (Business) शुरू कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के द्वारा भी अपने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए यूपी गोपालक योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद बेरोजगार युवा लोन लेकर डेरी फार्म खोलकर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। यूपी गोपालक योजना क्या है, डेयरी फार्म लोन हेतु करें ऑफलाइन या ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? आइए इसके लाभ, पात्रता, ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन समेत अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
UP Gopalak Yojana 2022 Details in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री गोपालक योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश (UP) |
शुरुआत | 2021 |
लाभ | डेयरी हेतु लोन (Dairy Loan) |
लाभार्थी | बेरोजगार युवा |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | animalhusb.upsdc.gov.in |
Mukhyamantri Gopalak Yojana 2022 | डेयरी लोन हेतु उत्तरप्रदेश (UP) गोपालक योजना | Application Form | Eligibility

यूपी गोपालक योजना क्या है? (UP Gopalak Yojana 2022)
उत्तरप्रदेश सरकार (UP Government) की गोपालक योजना को राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में प्रारंभ किया गया था। योगी सरकार ने बेरोजगारों को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए लोन देने हेतु इस योजना की शुरुआत की थी। UP Gopalak Yojana से जुड़कर युवा बैंक से नौ लाख रूपये तक का लोन लेकर डेरी फार्म (Dairy Farm) खोल सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम व पात्रता शर्तो को जोड़ा गया है, जिनके बारे आपको आगे बताया गया है।
यूपी गोपालक योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश (UP) में दिन-प्रतिदिन युवाओं बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है, जोकि राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश ने बेरोजगारी को कम करने के लिए कमर कस ली है। राज्य सरकार प्रदेश में रोजगार के अन्य अवेसर पैदा करने की कोशिश कर रही है। यूपी गोपालक योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार देकर बेरोजगारीदर को कम करना व युवाओं को डेरी फार्म खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यूपी गोपालक योजना 2022 पात्रता नियम व शर्तें
- उत्तर प्रदेश के मूल निवासी युवा ही योजना का लाभ ले पाएंगे।
- आवेदक का बेरोजगार होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।
- सिर्फ डेरी फार्म खोलने के लिए ही बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा।
- गोपालक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास 10 से 20 गाय या 5 भैंस होना अनिवार्य है।
- सभी गाय या जानवर दूध देते हुए होना चाहिए।
- 10 जानवरों के हिसाब से डेढ़ लाख की लागत से जानवरों का फार्म स्वयं ही बनाना होगा।
- बैंक से लोन पास करवाने हेतु 5 पशुओं का रहना जरुरी है।
- यदि पशुपालक 5 से ज्यादा जानवर नहीं पालता, तो ऐसी स्थिति में बैक द्वारा दूसरी किश्त जारी नहीं की जाएगी।
Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2022 के लाभ
- उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा डेयरी फार्म शुरू कर आपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।
- आप गाय या भैंस में से किसी भी एक दुधारू पशु के साथ डेयरी फ़ार्म को शुरू कर सकते हैं।
- गोपालक योजना के माध्यम से डेयरी फ़ार्म खोलने के लिए आप 9 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
UP Gopalak Yojana 2022- जरूरी दस्तावेज
- मूल निवसी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पास पोर्ट साइज़ फोटो
- डेरी फार्म सम्बंधित दस्तावेज
यूपी डेयरी फार्म लोन हेतु करें अप्लाई प्रक्रिया
उत्तरप्रदेश के जो भी निवासी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, फिलहाल योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। नीचे दी गई स्टेप को फॉलो कर अपने स्वरोजगार की शुरुआत कर सकते हैं।
Mukhyamantri Gopalak Yojana UP Application Form 2022
- सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी चिकित्सा अधिकारी के पास से योजना सम्बंधित आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें।
- इसके बाद सभी दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दें।
- अब अपने फॉर्म को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जमा करें।
- चिकित्सा अधिकारी द्वारा आपके फॉर्म को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास भेजेगा।
- इसके बाद फॉर्म को निदेशालय में एक चयन समिति के पास भेजा जाएगा, जो विचार कर आपको योजना का लाभ देगी।
- चयन समिति में सी.डी.ओ अध्यक्ष, सी.वी.ओ सचिव व नोडल अधिकारी शामिल होगे।
गोपालक योजना – Helpline Details
- विभाग का कार्यालय – दुग्ध आयुक्त कार्यालय, तीसरी मंजिल, जवाहर भवन, अशोक मार्गो, लखनऊ – 226001
- आधिकारिक फोन नंबर – 0522-2286927
- हेल्पलाइन ईमेल पता – mcup@nic.in
- आधिकारिक वेबसाइट – Click Here
Leave a Reply