Swaraj Code Tractor: बागवानी खेती हेतु नया Nano/Mini Tractor, जानें Price & Feature

Swaraj Code Tractor Price, Model Number, On Road Price, Feature 2021-2022 Details in Hindi: कृषि भारतीय जीडीपी का एक बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे देश में प्राचीनकाल से ही किसान परंपरागत फसलों की कृषि करते आ रहे हैं, लेकिन अब बाज़ार में अन्य फसलों की मांग को बढ़ता देख किसानों ने बागवानी, औषधीय खेती, भिन्न-भिन्न सब्जियों और फलों की खेती को करना शुरू कर दिया है। इन नई फसलों के लिए किसानों को आधुनिक यंत्रों की भी आवश्यकता पड़ती है, जिससे देखते हुए बाज़ार में नए-नए कृषि उपकरणों को सुविधाजनक खेती हेतु बाज़ार में उतारा जा रहा है। किसानों के लिए मार्किट में इस समय Mahindra & Mahindra Tractor निर्माता कम्पनी के द्वारा स्वराज कोड ट्रैक्टर (Swaraj Code Tractor) लांच किया गया है। पेट्रोल और ईंधन से चलने वाले इस नए ट्रैक्टर से किसान बेहद ही आसानी के साथ कम मेहनत में अधिक बागवानी खेती के कार्य का सकते हैं। आइए किसान सूचना के इस आर्टिकल में आगे स्वराज कोड ट्रैक्टर से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे इसकी कीमत व अन्य जानकारियों के बारे में जानते हैं।

Model Name- Swaraj Code Tractor

Swaraj Code Tractor Price Detail

Swaraj Code Tractor से बागवानी खेती में आएगा बड़ा बदलाव

देश में इस वक़्त युवाओं में बागवानी करने का चलन देखने को मिल रहा है। बागवानी खेती करते समय छोटे खेत होने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इन नए युवा किसानों की समस्या को समझते हुए स्वराज ट्रैक्टर कोड को लॉन्च किया गया। यह  बागवानी किसानों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया, पहला बागवानी ट्रैक्टर है। इसका डिजाइन स्वदेशी रख गया है, जिससे इसे उपयोग करना काफी आसान हो जाता है। सबसे हल्की राइड-ऑन मशीन स्वराज कोड बागवानी खेती में नया मोड़ लेकर आएगा। इससे छोटे खेतों में संकरी पक्तियों में इंटर कल्चर ऑपरेशन करना सरल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

PM Kisan Tractor Yojana, पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, PDF Download

पीएम किसान खाद योजना किसानों को देगी 5000/- रुपए

Swaraj Code Tractor Price, Design, Feature

स्वराज कोड ट्रैक्टर के डिजाइन पर नजर डालें तो पहली नजर में यह आपको आकर्षित कर लेगा। इसे छोटा बनाने पर भी एक दम ट्रैक्टर लुक दिया गया है, जो कि एक दम स्वदेशी लगता है। आगे स्टीयरिंग की जगह बाइक की तरह हैंडिल दिया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक नजर आता है। 2 एचपी का यह ट्रैक्टर पेट्रोल ईंधन चलित है। कम्पनी सबसे पहले Swaraj Code Tractor को  गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्यों में लॉन्च करेगी।

स्वराज ट्रैक्टर कोड की कीमत (Swaraj Code Tractor ki Kimat / Price)

कम्पनी के द्वारा फिलहाल इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह वाडा किया है कि स्वराज ट्रैक्टर कोड की कीमत (Swaraj Code Tractor On Road Price) किसानों के बजट के अनुसार ही निर्धारित की जाएगी। कम्पनी के द्वारा इसे लॉन्च करने का उद्देश्य किसानों को सस्ती और नई प्रौद्योगिकी तक आसान पहुंच प्रदान करना है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष महेंद्र सिक्का ने ट्रैक्टर को लॉन्च करते हुए कहा था, “भारत की जीडीपी में बागवानी की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। उत्पादकता के हिसाब से इस सेगमेंट में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है”।

मानव व पशु श्रम होगा कम

बागवानी खेती काफी लाभदायक होती है, यह बाज़ार से अच्छा मुनाफा करवाती है। लेकिन इसके करने में काफी कठिनाइयाँ आती हैं। जिसके फलस्वरूप किसान व युवा बागवानी खेती करने में पीछे हट जाते हैं। जो लोग यह करते हैं तो इसमें मानव व पशु श्रम ज्यादा लगता है। स्वराज ट्रैक्टर कोड आने से बागवानी कृषि में एक नई क्रांति आएगी। मानव व पशु श्रम कम होगा और किसान व युवा सुविधजनक रूप से बागवानी खेती कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*