Star Kisan Ghar Yojana in Hindi 2022: बैंक ऑफ़ इंडिया दे रहा किसानों को 50 लाख तक का लोन…
Star Kisan Ghar Yojana 2022 Bank of India (BOI) Details in Hindi: किसानों को अपना जीवन यापन करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। छोटे व सीमांत किसानों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के माध्यम से लाभार्थी किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000/- की सहायता दी जाती है।
Star Kisan Ghar Yojana in Hindi

वहीँ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, किसानों को पक्का मकान बना कर देती है। सरकारी योजनाओं के अलावा बैंक भी किसानों के हित में कई योजनाएं चलाकर उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मुहैया करवाते हैं। बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) के द्वारा स्टार किसान घर योजना (Star Kisan Ghar Yojana BOI 2022) चलाई जाती है, जिसके माध्यम से किसान 50 लाख रुपए तक का ऋण लेकर अपना घर बनवा सकते हैं या फिर उसकी मरम्मत करवा सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया की स्टार किसान योजना क्या है, कैसे आप इसका लाभ ले सकते हैं, इसके अंतर्गत लोन लेने पर कितनी ब्याज दर निर्धारित की गई है, आइए स्टार किसान घर योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Bank of India (BOI) Star Kisan Ghar Yojana 2022 in Hindi
योजना का नाम | स्टार किसान घर योजना |
शुरुआत | — |
लाभ | किसानों को लोन |
लाभार्थी | सभी किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | www.bankofindia.co.in |
स्टार किसान घर योजना क्या है?
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) के द्वारा खास किसानों के लिए स्टार किसान घर योजना ( Star Kisan Ghar Yojana 2022 ) को शुरू किया गया। इस योजना की मदद से लाभार्थी किसान अपनी कृषि भूमि पर फॉर्म हाउस बना सकते हैं, इसके साथ ही वह अपने घर की मरम्मत भी करवाने के लिए ऋण ले सकते हैं। किसान बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) की इस योजना की मदद से 1 लाख से 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। किसानों को बेहद ही कम ब्याज दर पर यह लोन मुहैया करवाया जाता है, साथ ही इसे चुकाने के लिए किसानों को काफी वक्त भी दिया जाता है। Star Kisan Ghar Yojana 2022 का लाभ वही किसान ले सकते हैं, जिनका बैंक ऑफ इंडिया में केसीसी अकाउंट है और वे निरंतर उस खाते से लेन-देन करते हैं।
Star Kisan Ghar Yojana 2022 – उद्देश्य (Objective)
वैसे तो सरकार के द्वारा किसानों के हित में कई योजनाओं को चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जोकि इन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र नहीं हैं। वहीँ कुछ किसान दस्तावेजों के आभाव के कारण इन योजनाओं से नहीं जुड़ पाते। ऐसे किसानों को भी अपना पक्का मकान व घर की मरम्मत करवाने के लिए ऋण मिले इस उद्देश्य से बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा स्टार किसान घर योजना को प्रारंभ किया गया। योजना के माध्यम से किसान 8.05 फीसदी की ब्याज दर से 1 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
स्टार किसान घर योजना लाभ (Benefits)
- सभी वर्ग के किसान योजना के माध्यम से लोन ले सकते हैं।
- नया घर या फार्म हाउस बनाने के लिए बैंक से 1 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक का ऋण लिया जा सकता है।
- वहीँ मकान के नवीनीकरण के लिए किसान एक लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का ऋण ले सकता है।
- स्टार किसान घर योजना के तहत ऋण लेने पर ब्याज दर 8.05 फीसदी निर्धारित की गई है।
- ऋण का भुगतान करने के लिए किसानों को 15 वर्ष का वक़्त दिया जाता है।
- योजना से जुड़ने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का आईटी रिटर्न (इनकम टैक्स रिटर्न) देने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
Star Kisan Ghar Yojana – पात्रता (Eligibility )
- सभी वर्गों के किसान योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
- जिन किसानों के पास खुद की जमीन है, वे ही योजना के माध्यम से लोन ले पाएंगे।
- योजना से जुड़ने के लिए किसान का केसीसी अकाउंट होना अनिवार्य है।
- जो ग्रामीण कृषि सम्बंधित कार्य करता है, वही स्टार किसान घर योजना का लाभ लेने के पात्र होगा।
- किसानों को ऋण लेने के लिए आईटी रिटर्न देने की जरूरत नहीं होगी।
- यदि आपने पहले से किसी अन्य बैंक से लोन लिया है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यदि किसान का क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तब भी वह योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं होगा।
BOI Star Kisan Ghar Yojana 2022 Registration Form
यदि आप Star Kisan Ghar Yojana 2022 के माध्यम से लोन लेना चाहते हैं, तो बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank Of India) की जिस भी बैंक में आपका केसीसी अकाउंट (KCC Account) है आप वहां जाकर संपर्क करें। यहीं से आपको आवेदन फॉर्म (Applicaition Form) प्राप्त होगा, जिसे जरुरी दस्तावेजों (Documents) के साथ भरकर जमा कर दें। अधिकारीयों द्वारा जांच किए जाने के बाद आपको लोन दे दिया जाएगा। आप किसान भाई स्टार किसान घर ऋण योजना से सम्बन्धित जानकारी घर बैठे भी ले सकते हैं। आपको टोल फ्री नंबर 1800 103 1906 पर कॉल करना होगा।
Leave a Reply