[Online Form] Rajasthan Tarbandi Yojana: राजस्थान तारबंदी योजना 2022-2023 ऑनलाइन फॉर्म PDF Download

Rajasthan Tarbandi Yojana Registration 2022-2023: खेती करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार उन्हें हर संभव लाभ देने का प्रयास करती है। किसानों के लिए कई योजनाएं भी बनाई गई हैं, जिसकी सहायता से उनके आर्थिक बोझ को कम किया जाता है। खेतों में फसल को लगाने से लेकर उसे काटने तक किसानों को सावधानी के साथ उसकी निगरानी करने पड़ती है। जरा सी लापरवाही किसान की फसल को बर्बाद कर देती है। खेतों के आस-पास घुमने वाले आवारा पशु भी फसल की बर्बादी का कारण बन जाते हैं। इन पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए किसान अपनी खेत में तारबंदी (बाड़ बनाना) (Tar Fencing) करवाते हैं। जिन किसानों के पास खेत में तारबंदी के लिए रुपए नहीं हैं उनकी सहायता के लिए राजस्थान सरकार तारबंदी योजना चलाती है। राजस्थान कृषि क्षेत्र की इस योजना का नाम राजस्थान तारबंदी योजना है, इसे मेड बंधान योजना के नाम से भी जाना जाता है। किसान भाई ऑनलाइन फॉर्म भरकर कैसे योजना का लाभ ले सकते हैं? आइए राज्य की सबसे महत्वपूर्ण कृषि सम्बंधित योजना राजस्थान तारबंदी योजना से जुडी जानकारी के बारे में जानते हैं। अंत में आप Rajasthan Tarbandi Yojana से जुड़ी PDF भी Download कर सकते हैं।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022-2023 in Hindi

योजना का नाम राजस्थान तारबंदी योजना
राज्यराजस्थान
शुरुआत
लाभकिसानों को तारबंदी पर सब्सिडी
लाभार्थी राजस्थान के छोटे सीमान्त किसान
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)

Rajasthan Tarbandi Yojana Registration, Online Apply Detail in Hindi | राजस्थान तारबंदी योजना 2020-2021 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | राजस्थान मेड बंधान योजना | Online Form PDF Download

Rajasthan Tarbandi Yojana

राजस्थान तारबंदी योजना क्या है?

Rajasthan सरकार द्वारा किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए तारबंदी योजना को शुरू किया गया था। इसे राजस्थान मेड बंधान योजना और tar fencing yojana के नाम से भी जाना जाता है। Rajasthan Tarbandi Yojana योजना के माध्यम से छोटे एवं सीमान्त किसानों को अपने खेत में तारबंदी करवाने हेतु वित्तीय सहायता की जाती हैं। किसानों को तारबंदी हेतु कुल खर्च का 50% तक अनुदान दिया जाता है, शेष 50% किसान को अपनी जेब से लगाने होते हैं। Tarbandi Yojana के नियम व शर्तों के आधार पर 400 मीटर तक की तारबंदी के लिए ही अनुदान देय होता है। योजना की पात्रता रखने वाले किसान आवेदन कर राजस्थान तारबंदी योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। Read Also: Ghar Ghar Aushadhi Yojana Detail in Hindi

राजस्थान तारबंदी योजना 2021 का उद्देश्य

खेतों के आस-पास कई आवारा पशु घूमते रहते हैं। ये आवारा पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार तो ये पशु पूरी तरह से फसलों को बर्बाद कर देते हैं, इससे किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है साथ ही उनकी आर्थिक हानि भी होती है। जो किसान आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं वे तो अपनी खेतों को सुरक्षित करने के लिए तारबंदी करवा लेते हैं, लेकिन छोटे और सीमांत किसान ऐसा नहीं कर पाते। इन किसानों के खेतों को सुरक्षित कर इनके अतिरिक्त खर्च को कम करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने राजस्थान तारबंदी योजना को शुरू किया। Tarbandi Yojana का लाभ लेकर किसान कुल खर्च का 50% देकर किसान अपने खेत को आवारा पशुओं से सुरक्षित रख सकता है, शेष 50% खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। योजना से जुड़कर किसान आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बच सकता है। Read Also : Bhamashah Card Registration, Status and Other Detail in hindi

Rajasthan Tarbandi Yojana 2021 के लाभ

  • पात्र किसान तारबंदी योजना के लाभार्थी बनाकर अपने खेतों के पास कम खर्च के साथ तारबंदी करवा सकते हैं।
  • तारबंदी हेतु 50% खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है, बाकी खर्च किसान को अपनी जेब से करना होता है।
  • सरकार अधिकतम 40,000 रुपए तक की सहायता करती है।
  • ख़ास छोटे ओर सीमांत किसानो के लिए ही Tarbandi Yojana को तैयार किया गया है।
  • योजना के अंतर्गत अधिकतम 400 मीटर तक की तारबंदी पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है।
  • तारबंदी कर किसान अपनी फसल को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान को बचा सकता है।

राजस्थान तारबंदी योजना 2021 की पात्रता

  • राजस्थान के मूल निवासी किसान ही Tarbandi Yojana के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना अनिवार्य है।
  • जिन किसानों की भूमि पर किसी अन्य योजना के माध्यम से राशि प्राप्त की जा रही है तो वे किसान योजना के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
  • पात्र किसान के पास आवेदन करने के लिए बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। राजस्थान तारबंदी योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि सीधा बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाएगी।

Tarbandi Yojana Rajasthan 2021 के दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन की जमाबंदी
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

तारबंदी योजना 2021 ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड / आवेदन प्रक्रिया

  • तारबंदी योजना का लाभार्थी बनने हेतु किसान को ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए पात्र किसान को राजस्थान कृषि विभाग की अधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाईट से आप Tarbandi Yojana Application Form PDF डाउनलोड करें।
  • राजस्थान तारबंदी योजना के एप्लीकेशन फॉर्म की PDF डाउनलोड करने के बाद इसकी प्रिंट आउट निकलवा लें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदक का नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • इन सभी जानकारियों को भरने के बाद सभी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर दें।
  • अब अपने इसे अपने नज़दीकी कृषि विभाग में जाकर जमा कर दें।
  • इस प्रक्रिया के साथ ही तारबंदी योजना के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Helpline Number

Phone Number 1412227849
Mobile Number 9414287733
Email ID: adldir_extension@rediffmail.com

Rajasthan Tarbandi Yojana 2021 Online Form PDF Download: Click Here to Download PDF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*