राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु किसान पंजीयन करें, जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जानकारी

Rajfed Online Registration 2022-23 Details in Hindi: रबी फसल की कटाई का कार्य देश में शुरू हो गया है, वहीँ राज्य सरकारों ने मंडी में किसानों से एमएसपी मूल्य पर गेहूं की फसल खरीदना शुरू (Rajasthan Gehu Mandi Bhav (MSP) 2022) कर दिया है। राजस्थान में भी एमएसपी पर फसल पंजीयन और खरीद प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने खरीदी के लिए दिनांक भी निर्धारित कर दी है। 15 मार्च से कोटा संभाग में व अन्य जिलों में 1 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। मंडी में यह खरीददारी 10 जून तक जारी रहेगी। किसानों को फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा, जिसके बाद वे आसानी से अपनी फसल को मंडी में बेच सकते हैं। गेहूं के तौल के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर राशि को सीधा किसान के बैंक खाते में जमा करवा दिया जावेगा।

Rajfed Online Registration 2022-23 Details in Hindi

Rajfed Online Registration 2022-23  Rajasthan

Rajasthan Gehu Mandi Bhav (MSP) 2022

रबी विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत राजस्थान की मंडी में समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जिसके बाद ही आप अपनी फसल को बेच पाएंगे। आप E-Mirta की Rajfed Service की मदद से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं, इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट पर भी गेहूं खरीदी हेतु किसान रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं। जरूरी दस्तावेजों के साथ आप खाद्य विभाग की वेबसाइट http://food.raj.nic.in पर गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल (Rajasthan Gehu Mandi Bhav (MSP) 2022) निर्धारित किया गया है।

Rajasthan Gehu Online MSP Registration

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

गेहूं खरीदी हेतु किसान रजिस्ट्रेशन (Rajsathan Kisan Registration) सम्बंधित ख़ास बातें

  • किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई  है, जोकि 10 जून तक जारी रहेगी।
  • पंजीयन का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा।
  • किसानों को अपनी इच्छा के अनुसार केंद्र का चयन करने का विकल्प दिया गया है।
  • किसान का पंजीकरण होने के पश्चात रजिस्ट्रेशन के समय दिए गए मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस के माध्यम से तुलाई दिनांक एवं खरीद की जाने वाली मात्रा संबंधित केंद्र पर लाने की जानकारी दी जावेगी।
  • किसी कारण यदि निर्धारित दिनांक पर किसान गेंहू फसल बिक्री के लिए मंडी नहीं पहुँचता तो वह 10 दिनों की अवधि के अंदर कभी भी अपनी फसल को तुलवा सकता है।
  • फसल की तुलाई होने के बाद किसान को रसीद दी जावेगी, जिसे संभल कर रखें।
  • तुलाई के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आधारित राशि सीधा किसान द्वारा दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Rajasthan Gehu MSP Kisan Registration 2022 Documents

  • किसान का जन आधार कार्ड 
  • बैंक खाता विवरण
  • किराए की भूमि/बटाईदार/ अनुबंध भूमि होने पर भूमि मालिक का जन आधार कार्ड
  • रेंट एग्रीमेंट की कॉपी (पीडीएफ प्रारूप)
  • गिरदावरी की कॉपी (पीडीएफ प्रारूप)

Rajfed Online Registration 2022-23

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए पंजीयन हेतु सबसे पहले आपको राजस्थान खाद्य विभाग की अधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाईट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • वेबसाईट के होमपेज पर आपको गेंहू खरीदी हेतु किसान रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको किसान पंजीयन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपको स्क्रीन पर किसान रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको अपना जन आधारकार्ड दर्ज कर खोजे बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद किसान से सम्बंधित जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब जिस भी सदस्य के नाम पर गिरदावरी है उसका चयन करें।
  • अगली प्रक्रिया में आपको कुछ जरूरी जानकारी व बैंक खाते से सम्बंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आगे आपको खरीदी केंद्र का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद भूमि रिकॉर्ड जोड़े पर क्लिक करें और रिकॉर्ड सेव करें बटन को दबाएं।
  • इस तरह से आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*