Rajasthan Nagar Palika Safai Karmchari Bharti 2023: सफाई कर्मचारी पद हेतु ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
Rajasthan Nagar Palika Safai Karmchari Bharti 2023 Notification: राजस्थान सरकार के द्वारा बजट 2023-24 के दौरान घोषणा की गयी थी कि सफाई कर्मचारियों के लिए भर्ती निकली जावेगी। अपने वादे पर खरे उतारते हुए राज्य सरकार ने Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Notification को जारी कर दिया है। राज्य के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी रिक्त स्थानों के लिए यह सीधी भर्ती होगी। यानी इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर आप इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं। आइए Rajasthan Nagar Palika Safai Karmchari Bharti 2023 से सम्बंधित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम डेट (Last Date), सैलरी, पात्रता समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।
Rajasthan Nagar Palika Safai Karmchari Bharti 2023 Online Form Last Date
राज्य सरकार के द्वारा राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत राज्य में कुल 13184 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती से राज्य के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 15 मई से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 16 जून 2023 निर्धारित की गयी है।
Rajasthan Nagar Palika Safai Karmchari Bharti 2023 Age Limit Details
- आवेदक की न्यूतनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।
- राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष को 5 वर्ष की छूट दी गयी है।
- यदि महिला राजस्थान की मूलनिवासी है व सामान्य वर्ग से आती है तो उसे 5 वर्ष की छूट दी गयी है।
- राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला को 10 वर्ष की छूट दी गयी है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती हेतु पात्रता (Eligibility)
- Rajasthan Nagar Palika Safai Karmchari Bharti 2023 के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास सफाई कार्य करने का न्यूनतम 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
- रोड स्वीपिंग, नालों की सफाई आदि अभ्यार्थी को आना चाहिये।
चयन प्रक्रिया
- Rajasthan Nagar Palika Safai Karmchari Bharti 2023 के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार की परीक्षा देने की जरुरत नहीं है।
- अभ्यार्थी का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
- चयन समिति, अभ्यार्थी से परिक्षण हेतु मौके पर रोड स्वीपिंग व अन्य सफाई का कार्य करवा सकती है।
- आवेदक की भर्ती होगी या नहीं इसका अंतिम निर्णय चयन समिति के द्वारा ही लिया जाएगा।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Salary
राज्य सरकार ने 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन निर्धारित किया गया है। सफाई कर्मचारी का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-1 तय है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर माह 14,000 रू से 28,700 रू मासिक वेतन प्रदान किया जावेगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी पद हेतु ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.in पर जाकर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद आप रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें।
- अब आपको ऑन गोइंग रिक्रूटमेंट सेक्शन के अंतर्गत सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 की लिंक दिखाई देगी। इस पर क्लिक कर दें।
- आपकी स्क्रीन पर राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इस आवेदन फॉर्म को भरकर सभी मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
- ध्यान रहे कि अभ्यार्थी का वन टाइम रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। न होने की स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Leave a Reply