[₹51000/-] राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना क्या है | Kanyadan (Hathleva) Yojana 2021 Online Apply Form
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan (Hathleva) Yojana 2021, Eligibility, Benefits, Online Apply / Application Form Detail in Hindi: शादी किसी भी लड़की के जीवन का मुख्य हिस्सा होती है, कभी न कभी उसे इस बंधन में जरूर बंधना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को हमेशा यह चिंता सताती है कि वह अपनी पुत्री का विवाह कैसे करेंगे। गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले बीपीएल परिवारों को ध्यान में रखते हुए उनकी बेटी की शादी करवाने जिम्मेदारी सरकार उठाती है। हर राज्य बेटियों के विवाह के लिए कई योजनाएं चलाता है। मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना (Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan/ Hathleva Yojana) राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के द्वारा चलाई जाती है, जिसके माध्यम से पात्रता (Eligibility) रखने वाले परिवार की बेटी के विवाह के लिए निर्धारित आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना को सहायता योजना (Sahayata Yojana 2021) के नाम से भी जाना जाता है। आइए राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना (Kanyadan Yojana) से जुडी जानकारी जैसे ऑनलाइन आवेदन, लाभ, राशि (Benefit Amount), आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2021 Detail in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना / सहायता योजना ( Rajasthan Kanyadan Yojana) |
राज्य | राजस्थान (Rajasthan) |
शुरुआत | — |
लाभ | कन्या विवाह हेतु आर्थिक मदद |
लाभार्थी | गरीब परिवार की बेटियां |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | – |

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना क्या है?
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल परिवारों पुत्री का विवाह करवाने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना (Kanyadan Yojana) के माध्यम से आर्थिक मदद दी जाती है। लाभार्थी परिवार को पुत्री के विवाह हेतु 51 हजार रुपए तक की सहायता दी जाती है। पुत्री की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उसे आर्थिक मदद दी जाती है। बेटी यदि निरक्षर व 9वीं कक्षा तक उतीर्ण है तो 31 हजार रुपए, 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने की स्थिती में 41 हजार और स्नातक उत्तीर्ण होने पर 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। पुत्री के माता-पिता या संरक्षक आर्थिक मदद हेतु मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2021- उद्देश्य (Objective)
राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले कई परिवार हैं, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री को उच्च शिक्षा ने देने के साथ ही उसकी शादी भी नहीं करवा पाते। मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना का उद्देश्य इन बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देने के साथ ही परिवार को बेटी की उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना भी है। इसी वजह से सरकार ने अधिक शिक्षित बेटी के लिए अधिक सहायता राशि निर्धारित की है, जिसे हासिल करने के लिए परिवार अपनी बेटी को ज्यादा-ज्यादा शिक्षा दे। योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां उठा सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
- राजस्थान आपकी बेटी योजना की सम्पूर्ण जानकारी, आवेदन पत्र, पात्रता
- राजस्थान तारबंदी योजना 2020-2021 ऑनलाइन फॉर्म PDF Download
- किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप पर सब्सिडी
- PM Daksh Yojana 2021: पीएम दक्ष योजना क्या है?
Mukhyamantri Kanyadan Yojana- पात्रता (Eligibility)
- सिर्फ राजस्थान (Rajasthan Native) का मूलनिवासी परिवार ही योजना के लिए आवेदन करने का पात्र होगा।
- बेटी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- सभी वर्गों के बीपीएल परिवार व आस्था कार्डधारी परिवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोग योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
- अल्पसंख्यक समुदाय भी योजना का लाभ लेने के पात्र होगा।
- राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ियों, पालनहार योजना में लाभान्वित वर्ग था अंतोदय महिलाओं की बेटियां योजना के लिए पात्र हैं।
- ऐसी महिला भी अपनी बेटी के लिए आवेदन कर पाएंगी, जिनके पति की मौत हो गई हो और उन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया हो, तथा महिला की आया 50 हजार रुपए से अधिक नहीं हो और परिवार में 25 वर्ष या इससे अधिक की आयु का कोई कमाने वाला सदस्य नहीं हो।
योजना का लाभ
- योजना का सीधा लाभ राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को दिया जाएगा।
- बेटी की शैक्षणिक योग्यता व वर्गों के अनुसार अलग-अलग सहायता राशि निर्धारित की गई है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की लड़कियों के विवाह हेतु 31000/- , दसवीं पास होने पर 41000/- व स्नातक पास होने पर 51000/- पुत्री के विवाह हेतु दिए जाते हैं।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंत्योदय परिवारों, आस्था कार्डधारी परिवारों, आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं पर विशेष योग्यजन की लड़कियों के विवाह पर 21000/-, दसवीं पास होने पर 31,000 तथा स्नातक पास होने पर 41000/- पुत्री के विवाह पर दिए जाते हैं।
- महिला खिलाड़ी के विवाह पर 21,000/-, दसवीं पास होने पर 31,000/-, स्नातक पास होने पर 41000/- विवाह हेतु दिए जाते हैं।
- पालनहार योजना का लाभ लेने वाली लड़कियों को 21,000/-, 10वीं पास होने पर 31,000/-, एवं स्नातक पास होने पर 41,000/- विवाह हेतु दिए जाते हैं।
- लाभार्थी बेटी को सहायता राशि का आधा हिस्सा विवाह के पूर्व व शेष विवाह के बाद दिया जाता है।
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- पुत्री के माता-पिता का राशन कार्ड
- यदि आवेदन बीपीएल वर्ग का है तो बीपीएल कार्ड
- योजना सम्बंधित आवेदन फॉर्म
- अनुशंसा पत्र
- शपथ पत्र
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र
- वर-वधु दोनों की स्चूली कक्षा की अंकसूची
- वर-वधु दोनों का जन्म प्रमाण पत्र
- विधवा महिला की पुत्री के लिए पुर्नविवाह नहीं करने का प्रमाणपत्र
- विधवा महिला की बेटी के लिए पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- यदि विधवा महिला को पेंशन मिलती है तो उसका प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शादी का कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- विवाह प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना आवेदन करने से से पूर्व ध्यान रखें
- आपका फोन नंबर आपके आधार कार्ड व जन आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आपके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है।
- वर-वधु का नाम जन आधार कार्ड व आधार कार्ड में समान होना चाहिए।
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बात करें तो आप ई-मित्र किओस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सहयोग योजना (Rajasthan Sahayog Yojana) के लिए स्वयं आवेदन करने का विकल्प नहीं दिया गया है। आपको सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ ई-मित्र किओस्क सेंटर जाकर आवेदन करना होगा। इसी के माध्यम से आपके सभी दस्तावेजों को स्कैन करने के बाद आवेदन के लिए अपलोड किया जाएगा।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana Online From Apply E-Mitra
- सबसे पहले आपको अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) के साथ ईमित्र के ऑफिशियल पोर्टल (E-Mitra) पर लॉग इन (Login) करना होगा।
- लॉग इन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर यूटिलिटी (Utility) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक सर्च बॉक्स खुलेगा, इस सर्च बॉक्स के माध्यम से आपको योजना का नाम दर्ज कर उसे सर्च करना होगा।
- योजना का नाम सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आपको आवेदन करने के लिए एड न्यू बेनिफिशियरी (Add New Beneficiary) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Registration Form) खुल जाएगा, जहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, लॉगइन आईडी, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
- यह जानकारी दर्ज करने के बाद सेव एंड नेक्स्ट (Save & Next) बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने एक और फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आवेदक के वर्तमान व परमानेंट पते की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अगली स्टेप में आपको अपनी निजी व बैंक संबंधित जानकारी दर्ज करने के बाद चेक बॉक्स पर टिक और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद इंसर्ट न्यू रिकॉर्ड (Insert New Record) बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको वर-वधू से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके उन्हें अपलोड करना होगा।
- सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए आई एग्री (I Agree) के सामने टिक करने के बाद सबमिट बटन (Submit) पर क्लिक कर दें, Kanyadan Yojana के लिए आपके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
Leave a Reply