{पाएं 10 लाख} डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह योजना, जानें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Inter Caste Marriage Yojana 2023: प्राचीन समय से भारत में अंतर्जातीय विवाह के लिए परिवार वाले राजी नहीं होते थे। हालाँकि बदलते माहौल के साथ-साथ लोग अंतर्जातीय विवाह को मंजूर कर रहे हैं। लेकिन अब भी देश में कुछ राज्य ऐसे हैं जहाँ सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लोग अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से विवाह नहीं करते हैं। इन्हीं राज्यों में से एक राज्य राजस्थान (Rajasthan) भी है, जहाँ अंतर्जातीय विवाह बहुत कम होते हैं। ऐसे में राज्य सरकार के द्वारा डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह योजना (Dr. Savita Ben Ambedkar Marriage Yojana 2023) को चलाया जाता है। इस प्रोत्साहन योजना की मदद से अनुसूचित जाति वर्ग की लड़की/लड़के से विवाह करने पर 10 लाख रुपए (10 Lakh Rupee) दिए जाते हैं। आइए राजस्थान सरकार की इस योजना से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Dr. Savita Ben Ambedkar Marriage Yojana 2023

योजनाडॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर
अंतरजातीय विवाह योजना
राज्यराजस्थान
शुरुआतवर्ष 2006
लाभअंतर्जातीय विवाह पर 10 लाख
अधिकारिक वेबसाइट——–

डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह योजना क्या है?

राजस्थान की डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग (Rajasthan ST Marriage) की लड़की/लड़के से विवाह करने पर निर्धारित राशि दी जाती है। राजस्थान सरकार के द्वारा वर्ष 2006 से इस प्रोत्साहन योजना को चलाया जा रहा है। तब से लेकर अब तक इस योजना में कई बदलाव किया गए। केंद व् राज्य सरकार की मदद से यह योजना सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। जब इस योजना को प्रारंभ किया गया था उस समय पात्र विवाहित जोड़े को 50 हजार रुपए दिए जाते थे। अब राज्य सरकार के द्वारा योजना की राशि को बढ़ा दिया गया है। आइए डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह योजना (Dr. Savita Ben Ambedkar Marriage Scheme) की संशोधित राशि समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।

Rajasthan Inter Caste Marriage Yojana– 10 Lakh Rupee Scheme 2023

जैसा की आप सभी को बताया गया है कि जब इस योजना को शुरू किया गया था उस समय विवाहित जोड़े को 50 हजार रुपए की राशि दी जाती थी। समय-समय पर योजना की राशि में संशोधन भी किये गए। वर्ष 2013 में योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी कर इसे 5 लाख रुपए कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2023 में एक बाद फिर से दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी कर इसे दो गुना यानी 10 लाख रुपए कर दिया गया। वर्तमान में डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थी जोड़े को 10 लाख रुपए दिए जाते हैं। 5 लाख रुपए विवाहित जोड़े के संयुक्त बैंक खाते में दिए जाते हैं, जबकि शेष 5 लाख रुपए की 5 वर्षों के लिए फिक्स डिपोजिट (Fixed Deposit) कर दिए जाते हैं।

आगे आप डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह योजना से सम्बंधित पात्रता (Eligibility) , लाभ (Benefits) व् आवेदन (Online Apply) से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पढ़ने वाले हैं।

योजना का लाभ (Benefits)

  • योजना की मदद से आवेदन करने वाले विवाहित जोड़े को 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
  • 5 लाख रुपए विवाहित जोड़े के संयुक्त खाते में जमा करवाए जाएंगे, जबकि 5 लाख रुपए की एफडी 5 वर्षो के लिए करवाई जावेगी।
  • राजस्थान में अंतरजातीय विवाह की स्थिति में सुधार होगा।
  • केंद्र व राजस्थान सरकार दोनों इस योजना को मिलकर चला रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से 75 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओर से 25 प्रतिशत राशि दी जाती है।

Rajasthan Inter Caste Marriage Yojana– पात्रता (Eligibility)

  • युवक व युवती में से कोई एक राजस्थान के अनुसूचित जाति वर्ग से होना अनिवार्य है।
  • दोनों में से किसी की भी आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विवाहित जोड़े में से किसी पर भी आपराधिक मामले का केस दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • दोनों की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • शादी होने के 1 वर्ष के भीतर ही योजना का लाभ ले पाएंगे।

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme- दस्तावेज (Documents)

  • राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
  • लड़का व लड़की का आधार कार्ड
  • दोनों का आय प्रमाण पत्र
  • सयुंक्त बैंक खाता नंबर

Dr. Savita Ben Ambedkar Marriage Yojana Online Apply Details in Hindi

Read Also: राजस्थान की घर घर औषधि योजना क्या है, पूरी जानकारी

ऐसे करें योजना में आवेदन

डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रक्रिया को बेहद ही सरल रखा गया है। आप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले Rajasthan SJMS Portal पर जाना होगा।
  • यहाँ आप रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • अब आप Citizen सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सम्पूर्ण जानकारी को भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजस्थान सरकार की अधिकारिक वेबसाइट – यहाँ क्लिक करें

FAQ-

डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना किस राज्य से सम्बंधित है?

इस योजना को राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू किया गया है।

राजस्थान में अनुसूचित जाति वर्ग की लड़की से शादी करने के पर कितने रुपए मिलते हैं?

अनुसूचित जाति वर्ग की लड़की या लड़के से शादी करने पर राजस्थान सरकार विवाहित जोड़े को 10 लाख रुपए देती है। यह राशि डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत दी जाती है।

डॉक्टर सविता बेन अम्बेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना कब शुरू हुई थी?

राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से इस योजना को वर्ष 2006 में शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*