Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना जानें कब मिलेगा फ्री स्मार्टफोन
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Registration: महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसकी मदद से आसानी से वे कई कार्यों को पूरा कर सकती हैं। ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग करने के लिए स्मार्टफोन की जरूरत होती है, ऐसे में हर महिला के पास स्मार्टफोन नहीं होता। इसे समझते हुए राजस्थान सरकार ने बजट 2022-2023 के दौरान राजस्थान की महिला को स्मार्टफोन का वितरण करने की घोषणा की थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की घोषणा की गई थी।
यदि आप राजस्थान के मूल निवासी हैं, तो राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ लेकर फ्री स्मार्टफोन हासिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं राजस्थान फ्री मोबाइल योजना क्या है? इसकी रजिस्ट्रेशन (Registration) प्रक्रिया क्या होती है? कौन-कौन सी महिलाएं फ्री मोबाइल लेने की पात्रता (Eligibility) रखती हैं। आइए इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना क्या है?
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के बारे में सबसे पहले जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा बजट भाषण 2022-23 के दौरान की गई थी। उन्होंने वादा किया था कि साल 2023 के रक्षाबंधन तक राज्य की पात्र महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। योजना की मदद से प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिए जाने का वादा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा किया गया था। इस योजना का एक अन्य नाम डिजिटल सेवा योजना भी है।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Registration, Online Apply Details in Hindi

घोषणा करते हुए अशोक गहलोत के द्वारा यह भी जानकारी दी गई थी कि मोबाइल में 3 साल तक का डाटा बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। राज्य सरकार मोबाइल वितरण के लिए खास टेंडर जारी करेगी, जिसके माध्यम से सभी पात्र परिवारों की महिला मुखिया को यह फ्री मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल हासिल कर महिला डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ सकेंगी इससे उन्हें अपने हित की योजनाओं के बारे में जानकारी पाने में सहूलियत मिलेगी।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की नई अपडेट
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 New Update: बजट 2022-2023 में अशोक गहलोत के द्वारा टेंडर जारी करने की घोषणा भी की गई थी। लेकिन साल 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना को लेकर नई अपडेट दी गई। नई अपडेट में कहा गया कि समय पर अगर मोबाइल वितरित करने के लिए टेंडर जारी नहीं किया गया तो महिलाएं खुद अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकती हैं। राज्य सरकार निर्धारित राशि को सीधा महिला मुखिया के खाते में भेज देगी। योजना की मदद से राजस्थान की 1.33 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। सरकार की एजेंसी राज कॉम ने टेंडर की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से मोबाइल का निर्माण नहीं हो सका। इस कारण सरकार के द्वारा Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है।
राजस्थान की महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा?
रक्षाबंधन तक राजस्थान सरकार अपना वादा पूरा कर सकती है। अपनी घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि रक्षाबंधन 2023 तक सभी पात्रता रखने वाली महिलाओं को मोबाइल मिल जाएंगे। गहलोत सरकार ने योजना के लिए 12000 करोड का बजट निर्धारित किया है। सरकार ने ₹6000 की कीमत वाले स्मार्टफोन को वितरित करने का निर्णय लिया था। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन चिप न मिल पाने की वजह से मोबाइल डिसटीब्यूशन में देरी हो रही थी। ऐसे में अब राजस्थान सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन तक मोबाइल मिल जाए, इसके लिए यह नई घोषणा की है।
महिलाएं अपने स्तर से मोबाइल खरीद लेती है तो एक फिक्स अमाउंट उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। फिलहाल राज्य सरकार ने यह निर्धारित नहीं किया है कितना अमाउंट महिलाओं को ट्रांसफर किया जाएगा। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि राखी तक सरकार अपने वादे को जरूर पूरा कर देगी। महिलाओं को 3 चरणों में मुफ्त मोबाइल का वितरण किया जाएगा। पहला चरण रक्षाबंधन के दौरान होगा, इस दौरान राज्य सरकार 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Details in Hindi
योजना का नाम | फ्री मोबाइल योजना |
राज्य | राजस्थान |
लाभ | फ्री स्मार्टफोन और 3 साल के लिए फ्री इंटरनेट डाटा |
लाभार्थी | चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं |
योजना का बजट | 1200 करोड़ |
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023– उद्देश्य
राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना है, जिससे कि वे आसानी से बिना भागदौड़ किए घर से ही ऑनलाइन काम कर सकें। साथ ही वे अपने हित में शुरू की गई योजनाओं से अपडेट रह पाए। राज्य में अब भी कई महिलाएं ऐसे हैं, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। आर्थिक परेशानी की वजह से वे अब तक स्मार्टफोन नहीं खरीद पाई है। ऐसे में यह योजना फ्री स्मार्टफोन देती है, साथ ही 3 साल तक के लिए फ्री में इंटरनेट भी एक्सेस किया जा सकता है। इस डिजिटल दौर में कई काम ऑनलाइन होते हैं, यहां तक कि पेमेंट भी ऑनलाइन होने लगे हैं। ऐसे में महिलाएं इन डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रही है, जब फ्री स्मार्टफोन वितरित कर दिए जाएंगे तो महिलाएं भी सेवाओं का लाभ ले पाएंगी।
मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से महिलाओं को स्क्रीन टच मोबाइल वितरित किए जाएंगे।
- इन स्मार्टफोंस का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।
- मोबाइल का साइज 5.5 इंच का होगा, जिसमें क्वॉड कोर प्रोसेसर काम करेगा।
- इसमें 32GB मेमोरी के साथ 2GB रैम दी जाएगी।
- 3 साल तक महिलाओं को इंटरनेट की सुविधा उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा।
- मोबाइल फोन में 3 साल के लिए हर महीने 5 से 10 जीबी डाटा निशुल्क राज्य सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
- मोबाइल डबल सिम होगा, जिसमें महिला दो सिम का इस्तेमाल कर पाएगी।
- इसके 1 स्लॉट में सिम पहले से ही एक्टिव करके दी जाएगी, जिसमें आपको फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस सिम को आपके द्वारा बदला नहीं जा सकता।
- इन स्मार्टफोंस की कीमत ₹6000 तक हो सकती है।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023– पात्रता
- राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- सिर्फ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया योजना के लिए आवेदन करने की पात्र होंगी।
- जन आधार कार्ड धारक महिलाएं भी योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 – आवश्यक दस्तावेज
- चिरंजीवी कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Online Registration
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा फिलहाल किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया। कहा जा रहा है कि जो महिलाएं मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुडी हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिल जाएगा। इसलिए पहले आप यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ा है या नहीं। यदि नहीं जुड़ा तो जल्द से जल्द आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजनाके लिए आवेदन कर दें। यदि राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के अवेदा से जुडी कोई भी जानकारी हमें प्राप्त होती है तो इसकी जानकारी आपको जरूर दी जाएगी। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट किसान सूचना से जुड़े रहें।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 FAQ–
मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना किस राज्य से सम्बंधित योजना है?
यह योजना राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गयी योजना है। योजना की मदद से राज्य की पात्र महिलाओं को फ्री में स्मार्ट फोन वितरित किये जाएंगे।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना से फ्री स्मार्टफोन कब मिलेगा?
जब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी थी तब यह जानकारी दी गयी थी कि रक्षा बंधन 2023 के मौके पर फ्री मोबाइल का वितरण किया जाएगा। राजस्थान सरकार की पूरी कोशिश है कि वह फ्री मोबाइल का वितरण रक्षा बंधन पर करे।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
राज्य सरकार ने इस योजना से जुडी किसी भी प्रकार की कोई अधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च नहीं किया है। इसलिए आप इन्टरनेट पर उपलब्ध योजना से जुडी किसी भी वेबसाईट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से बचें।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट कब आएगी?
कहा जा रहा है कि राज्य के जो परिवार चिरंजीवी योजना से जुड़े हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा। यानि जिन परिवारों का नाम चिरंजीवी योजना में शामिल होगा, उन परिवारों की महिलाओं का नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना में कौनसा मोबाइल मिलेगा?
योजना के अंतर्गत लाभार्थी को किस कम्पनी का फोन दिया जाएगा यह निर्धारित नहीं किया गया है। लाभार्थी महिला को 6 हजार की कीमत तक का फ़ोन दिए जाएगा। यह फ़ोन 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा। यह Quad Core के प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 2GB रैम एवं 32GB मेमोरी स्टोरेज होगा।
Leave a Reply