PM Swamitva Yojana 2021: Online Registration, Download Property Card

PM Swamitva Yojana 2021: किसानों के हित में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। देश की आय से लेकर लोगों तक अच्छा अनाज और सब्जियां पहुँचाने में किसान मुख्य भूमिका निभाता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार किसानों के लिए एक से बढ़कर एक योजना लेकर आ रही है। किसानों की आय को दोगुना करने के साथ ही मोदी सरकार उन्हें उनके मकानों के मालिकाना हक़ दिलाने का भी निरंतर प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना एक ऐसे योजना है जिसके तहत गांवों में किसानों को उनके मकानों का मालिकाना हक़ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है, यह कब शुरू हुई थी, कैसे इस योजना के माध्यम से किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) कर अपना प्रोपर्टी कार्ड (Property Card) हासिल कर सकता है, आइए इन सभी सवालों के जवाब और इस योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Content-

स्वामित्व योजना क्या है? | Objectives | Benefits | Application Form | Download Property Card | Official Website/Portal | PM Swamitva Yojana Online Registration

PM Swamitva Yojana Detail in Hindi

योजना का नामप्रधानमंत्री स्वामित्व योजना
योजना का प्रकारकेंद्रीय योजना
योजना की शुरुआत24 अप्रैल 2020
लाभग्रामीण लोगों को उनकी संपत्ति की मालिकाना भौतिक प्रतियां दी जाती है
लाभार्थी ग्रामीण
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)https://egramswaraj.gov.in

स्वामित्व योजना क्या है और यह कब शुरू हुई थी? (Pradhan Mantri Swamitva Yojana 2021)

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020 में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के दिन स्वामित्व योजना को प्रारम्भ किया गया था। इस योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से गांवों की संपत्ति की मैपिंग की जाएगी और गांव के निवासियों को उनकी संपत्ति का प्रमाण पत्र दिया जावेगा। शुरुआत में यह योजना सिर्फ 6 राज्यों, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में शुरू की गई थी, लेकिन यूनियन बजट 2021-22 के दौरान इसे देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया गया।

प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का उद्देश्य  (Pradhan Mantri Swamitva Yojana 2021 Objectives)

स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को उनकी संपत्ति की मालिकाना भौतिक प्रतियां देना हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर घरों के मालिकों के पास मालिकाना हक़ के सरकारी कागज़ नहीं हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी व्यवस्था के चलते अपनी जमीन का मालिकाना हक के दस्तावेज नहीं हैं। सरकार के पास ग्रामीण लोगों की खेती के लिए उपयोग की जाने वाली जमीन का रिकॉर्ड तो है, लेकिन उनके घरों का रिकॉर्ड अव्यवस्थित है। इसी कारण केंद्र सरकार ने स्वामित्व योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत करीब 6.62 लाख गांवों के ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का प्रोपर्टी कार्ड दिया जावेगा। इससे सरकार सही रह से ग्रामीणों की संपत्ति का आकलन कर पाएगी, जिससे आने वाले समय में सरकार ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं पर ठीक तरह से काम कर पाए। स्वामित्व योजना के तहत वर्ष 2024 तक सम्पूर्ण भारत के ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का प्रोपर्टी कार्ड देने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने रखा है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana 2021

स्वामित्व योजना के लाभ (PM Swamitva Yojana Benefits)

  • कानूनी तौर पर संपत्ति मालिक को उसका मालिकाना हक मिल जाएगा।
  • सरकार द्वारा दिए गए प्रोपर्टी कार्ड से ग्रामीण आसानी से बैंक द्वारा लोन ले सकते हैं।
  • सरकार के पास ग्रामीणों की संपत्ति का व्यवस्थित रिकॉर्ड होगा, जिससे राज्य और केंद्र सरकारों को योजना बनाने में मदद मिलेगी।
  • प्रोपर्टी से संबंधित झगड़े और कानूनी विवाद कम होंगे।
  • जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी की खत्म होगी।
  • अवैध कब्जों से जमीन मालिक को सुरक्षा मिलेगी।

योजना के लिए पात्रता (Swamitva Yojana Eligibility)

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Swamitva Yojana 2021 Online Registration)

  • सबसे पहले आपको E-gramswaraj की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Official Website- https://egramswaraj.gov.in
  • होमपेज खुलने के बाद New User Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर Registration Form खुलेगा, जिसमें आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर और मेल आईडी और भूमि संबंधी जानकारी दर्ज करना होगा।
  • अपनी जानकारी दर्ज करने के पश्चात् सत्यापन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा कर दें।
  • पूरा करने के बाद आपको एक पावती पर्ची मिलेगी और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल आईडी द्वारा भेज दी जावेगी।

स्वामित्व योजना 2021 प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड(Property Card/ Swamitva Yojana Card Download)

राजस्व विभाग ऑनलाइन संपत्ति कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है। बेहद ही आसानी के साथ आप अपने प्रॉपर्टी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा और एक बार सत्यापन होने के बाद संपत्ति से जुड़े कार्ड को अपने रजिस्ट्रर्ड मोबाइल फोन पर एसएमएस कर दिया जाएगा। एसएमएस में दी गई लिंक को क्लिक कर आप अपने प्रॉपर्टी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीँ कुछ समय बाद ग्राम पंचायतों द्वारा भी प्रॉपर्टी कार्ड की प्रति का वितरण किया जाता है। 

Jai Jawan, Jai Kisan

1 Comment on “PM Swamitva Yojana 2021: Online Registration, Download Property Card

  1. आपके द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। जानकारी साझा करने की लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद । igrsup की सभी जानकारी यहां देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*