PM Poshan Shakti Nirman Yojana 2021: पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना क्या है? Detail in Hindi

PM Poshan Shakti Nirman Yojana 2021: सरकारी स्कूल में पढने वाले निर्धन छात्र-छात्राओं का सरकार विशेष रूप से ध्यान रखती है। उन्हें छात्रवृत्ति से लेकर मध्याह्न भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। छात्रवृत्ति पाकर उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी होती हैं, तो मध्याह्न भोजन से उनके शरीर से पोषक तत्वों की भूख को दूर किया जाता है। स्कूल में पढ़ रहे छोटी आयु के बच्चों के लिए लम्बे समय से मिड डे मील योजना चली आ रही है। इसके अंतर्गत छोटे बच्चों को दोपहर का मुफ्त खाना दिया जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को बदलकर इसके स्थान पर पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना प्रारंभ की है। योजना के माध्यम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को मुफ्त पोषक तत्वों से भरपूर भोजन दिया जाएगा। आइए प्रधानमंत्री की नई पोषण शक्ति निर्माण योजना (PM Poshan Shakti Nirman Yojana 2021) के लाभ, उद्देश्य व अन्य जानकारियों के बारे में जानते हैं।

PM Poshan Shakti Nirman Yojana 2021 Detail in Hindi

योजना का नाम पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना (PM Poshan Shakti Nirman Yojana 2021)
पूरा नामPM-PSNY Full-Form-
Pradhan Mantri Poshan Shakti Nirman Yojana
शुरुआत2021
लाभमुफ्त मध्याह्न भोजन भोजन
लाभार्थी कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थी
अधिकारिक वेबसाइट (Official website/Portal/App)जानकारी नहीं है

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना क्या है?

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना को मिड डे मील (मध्याह्न भोजन योजना) के स्थान पर शुरू किया गया है। मिड डे मील (मध्याह्न भोजन योजना) वर्ष 1995 में केंद्र सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई थी। अब इसके स्थान पर मोदी सरकार पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना चलाएगी। इस नई सरकारी योजना की घोषणा 29 सितम्बर 2021 को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दी गई। पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के माध्यम से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को दोपहर का खाना दिया जाएगा। यह योजना सभी सरकारी स्कूल व सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में चलाई जाएगी। फिलहाल इस योजना को 5 वर्षों के लिए शुरू किया गया है, यानी इसे वर्ष 2026 तक ही संचालित किया जायेगा।

प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना ऑनलाइन आवेदन

PM Poshan Shakti Nirman Yojana – उद्देश्य

देश के कई राज्यों में आज भी बच्चे पोष्टिक आहार न मिल पाने की वजह से कुपोषित हो जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य निर्धन बच्चों को पोष्टिक भोजन देका कुपोषण को ख़त्म करना है। यह बच्चों की शिक्षा के लिए भी बेहतर है। बच्चे पौष्टिक भोजन खाकर स्वास्थ्य रहेंगे, तो पढाई में भी उनका मन लगेगा और वे नियमित स्कूल आएंगे। केंद्र सरकार ने PM पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 1.30 लाख करोड़ रुपय का बजट निर्धारित किया है।

PM Poshan Shakti Nirman Yojana – लाभ

  • योजना के माध्यम से बच्चों को मुफ्त पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।
  • पौष्टिक आहार से निर्धन छात्र कुपोषण का शिकार नहीं हो पाएंगे।
  • 5 वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना को संचालित करने का निर्णय लिया है।
  • यह योजना वर्ष 2026 तक जारी रहेगी।
  • योजना के लिए 1.30 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
  • नए स्कीम का फायदा 11.20 लाख सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा।
  • योजना से तिथि भोजन को भी जोड़ा गया है, यदि कोई किसी पर्व, त्योहार या अन्य खास अवसरों पर बच्चों को विशेष खाना खिलाना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है।
  • योजना के जरिये शिक्षा में ‘सोशल और जेंडर गैप’ समाप्त करने में मदद मिलेगी।
  • स्कूलों को भी डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जाए।

PM Swamitva Yojana 2021 Registration

PM Gati Shakti Yojana 2021 Detail

PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana 2021 Online Apply

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana in Hindi

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना हेतु पात्रता

इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों व सरकार की सहायता प्राप्त स्कूल में पढने वाले बच्ची ही उठा पाएंगे। नर्सरी या प्री प्राइमरी स्तर से शुरू होकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे।

1 Comment on “PM Poshan Shakti Nirman Yojana 2021: पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना क्या है? Detail in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*