PM Kisan Yojana New Update 2022: नहीं किया ये काम तो रुक जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली क़िस्त
PM Kisan Yojana E KYC New Update 2022 Details in Hindi: किसानों के लिए चलाई जा रही देश की सबसे बड़ी किसान योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। यदि आप चाहते हैं कि आपको PM Kisan Yojana 11th Installment मिले तो आपको अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करवानी होगी। ऐसा ना करने पर लाभार्थी किसान की अगली क़िस्त रुक सकती है। केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। अगली क़िस्त प्राप्त करने के लिए आपको पहले 31 मार्च 2022 से पहले ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 मई 2022 कर दिया गया है। E KYC प्रक्रिया को पीएम किसान पोर्टल पर प्रारंभ कर दिया गया है। लाभार्थी किसान घर बैठे मोबाईल व लैपटॉप की मदद से आसानी से PM Kisan Yojana E-KYC 2022 को पूरा कर सकता है। जिसके बाद आप बिना किसी रुकावट अपने बैंक खाते में योजना सम्बंधित अगली क़िस्त प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana 2022 E KYC New Update
- ई-केवाईसी प्रक्रिया करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में इंटरनेट ब्राउज़र खोलना होगा।
- इस ब्राउज़र में पीएम किसान पोर्टल खोले।
- आप इस लिंक पर क्लिक कर पीएम किसान पोर्टल को अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में खोल सकते हैं।
- पीएम किसान पोर्टल का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको ई-केवाईसी नमक विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- अपना आधार कार्ड नंबर डालकर सर्च करें।
- अब अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर पर आपको चार अंकों का OTP प्राप्त होगा।
- आप इस OTP को दिए गए बॉक्स में दर्ज करें।
- इसके बाद एक बार फिर से आपसे आधार आथेंटिकेशन के लिए बटन पर क्लिक करें।
- अब छह अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से मोबाईल नंबर पर प्राप्त होगा।
- इसे दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
PM Kisan Yojana 2022 11th Installment
इस आसान प्रक्रिया के साथ ही आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी ओअर आप बिना किसी रुकावट के PM Kisan Yojana 11th Installment प्राप्त कर पाएंगे। सभी किसानों के लिए 22 मई तक ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। नए पंजीकरण करा रहे लाभार्थी किसानों को भी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यदि आपको ई-केवाईसी करने में परेशानी आ रही है तो आप नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर ई-केवाईसी करवाएं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
देश के किसानों को भी आर्थिक मदद देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दी है, जिसके तहत केंद्र सरकार किसानों को 6000 रुपए की राशी सालाना प्रदान करती है। ऑनलाइन आवेदन कर आसानी के साथ किसान इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक मदद की राशि ले सकता है। तीन किश्तों में यह राशी ऑनलाइन माध्यम से सीधा किसान के बैंक खाते में पहुंचाई जाती है।
हर 4 माह के बाद किसान को 2000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना को वर्ष 2019 में शुरू किया गया था। इस योजना में समय-समय पर बदलाव भी देखने को मिलते हैं। पहले 2 हेक्टेयर तक की खेती वाले किसानों को ही इस योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता थी, लेकिन अब इसे बढाकर सभी किसानों के लिए लागू कर दिया है।
Leave a Reply