PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana 2021: अटल वयो अभ्युदय योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन
PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana 2021: केंद्र सरकार, किसान, गरीब, महिलाओं के साथ ही वृद्धों हेतु भी नई-नई सरकारी योजना तैयार करती रहती है। वृद्धजनों हेतु सरकार ने अटल वयो अभ्युदय योजना की घोषणा की है। योजना के अंतर्गत वृद्धजनों के लिए सुविधाजनक वृधाश्रम खोले जाएंगे। इस योजना से वृद्धों की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। अटल वयो अभ्युदय क्या है, इस योजना से वृद्धजनों को क्या लाभ मिलने वाला है, आइए जानते हैं।
Content-
Atal Vayo Abhyudaya Yojana 2021 Detail in Hindi | प्रधानमंत्री अटल वयो अभ्युदय योजना क्या है? | Atal Vayo Abhyudaya Yojana Launch Date | Online Registration | Objective | Benefits
Atal Vayo Abhyudaya Yojana 2021 Detail in Hindi
योजना का नाम | प्रधानमंत्री अटल वयो अभ्युदय योजना |
योजना का प्रकार | केंद्रीय योजना |
घोषणा | 2021 |
लाभ | वृद्धों की देखभाल के लिए वृद्धाश्रम की व्यवस्था |
लाभार्थी | वृद्धजन |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | कोई जानकारी नहीं |
प्रधानमंत्री अटल वयो अभ्युदय योजना क्या है? (Atal Vayo Abhyudaya Scheme 2021)
अटल वयो अभ्युदय योजना बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार की एक दम नई योजना है। सरकार ने इस सरकारी योजना पर कार्य करन शुरू कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत सभी राज्यों में वृद्धों की देखभाल के लिए वृद्धाश्रम खोले जाएंगे। साथ ही राज्यों की राजधानी में अच्छे इलाज के लिए केयर सेंटर भी खोले जाएंगे। इस योजना के तहत महिलाओं के लिए ख़ास इंतजाम किये जाएंगे। सरकार ने अटल वयो अभ्युदय योजना के लिए शुरूआती बजट 300 करोड़ रुपए का रखा है। इस योजना के अंतर्गत 4 लाख से ज्यादा वृद्धों को लाभ देना का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही राष्ट्रीय वयोश्री स्कीम का इस योजना में विलय किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 के दौरान इस योजना की घोषणा की थी।
अटल वयो अभ्युदय योजना का उद्देश्य (Atal Vayo Abhyudaya Yojana Objectives)
बुजुर्गों की देखभाल हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना को शुरू करने का एलन किया गया है। इस योजना का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वास्थ्य और हर्सोल्लास से भरा जीवन देना है। आज कल के युवा बेहद ही व्यस्त जीवन जी रहे हैं, जिस कारण वे अपने वृद्ध माता-पिता को समय नहीं दे पाते। इसके साथ ही कुछ गरीब बुजुर्गों की संतान ना होने पर उन्हें अपना जीवन दर्द और रुपयों की तंगी के साथ गुजरना पड़ता है। योजना के तहत ऐसे ही बेसहारा बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम खोले जाएंगे, साथ ही उनके निरोगी जीवन के लिए केयर सेंटर की भी स्थापना की जाएगी।
अटल वयो अभ्युदय योजना का लाभ (Atal Vayo Abhyudaya Yojana Benefits)
- अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुजुर्गों हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन सेवा को प्रारंभ किया जाएगा, जिसका नाम एल्डरलाइन होगा।
- राज्य के जिलों में वृद्धजनों हेतु सुविधाजनक वृद्धाश्रम खोले जाएंगे।
- हर प्रदेश की राजधानी में एक केयर सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहाँ वृद्ध अपने स्वास्थ्य सम्बंधित जांच करवा सकते हैं।
- इस सरकारी योजना के माध्यम से करीब 4 लाख से ज्यादा वृद्धजनों को लाभ दिया जाएगा, जिसके लिए शुरुवाती चरण में 300 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।
FAQ about Atal Vayo Abhyudaya Yojana 2021
क्या प्रधानमंत्री अटल वयो अभ्युदय योजना लॉन्च हो चुकी है?
-नहीं, बजट 2021-22 के दौरान सिर्फ इसकी घोषणा की गई है।
अटल वायु अभ्युदय योजना किसके लिए है?
-इस योजना कको ख़ास बुजुर्गों के लिए तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार वृद्धों के लिए वृधाश्रम खोलेगी। इस योजना के अंतर्गत 4 लाख से ज्यादा वृद्धों को लाभ देना का लक्ष्य रखा है।
अटल वयो अभ्युदय योजना का बजट कितना है?
-बजट 2021-22 के तहत इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं।
अटल वयो अभ्युदय योजना (Atal Vayo Abhyudaya Yojana Official Web site) की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
-फ़िलहाल इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है।
अटल वयो अभ्युदय योजना ऑनलाइन आवेदन (Online Registration) कैसे करें?
–अटल वयो अभ्युदय योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है।
Leave a Reply