फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2021: झारखंड की महिलाओं को मिलेगा बिना ब्याज पर ऋण
Phoolo Jhano Aashirwad Yojana : महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार नई-नई योजना बना रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार उन्हें आर्थिक मदद दे रही है, जिससे वे स्वयं का कार्य शुरू कर सकें। झारखंड (Jharkhand) सरकार भी अपने राज्य की महिलाओं की आर्थिक उन्नति हेतु कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी ही योजना जिसका नाम फूलो झानो आशीर्वाद योजना है। इस योजना ने उन महिलाओं की किस्मत बदल दी जो मादक पदार्थ हड़िया, दारु आदि बेच कर अपनी आजीविका चला रही थीं। फूलो झानो आशीर्वाद योजना क्या है, आइए इस योजना से जुड़े लाभ एवं उद्देश्य समेत अन्य जानकारियों के बारे में जानते हैं।
Phoolo Jhano Aashirwad Yojana 2021 Detail in Hindi
योजना का नाम | फूलो झानो आशीर्वाद योजना (Phoolo Jhano Aashirwad Yojana) |
राज्य | झारखंड |
शुरुआत | 29 सितम्बर 2020 |
लाभ | बिना ब्याज पर ऋण |
लाभार्थी | मादक पदार्थ हड़िया, दारु आदि का व्यापार करने वाली ग्रामीण महिलाएं |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | जानकारी नहीं है |
Phoolo Jhano Aashirwad Yojana 2021

फूलो झानो आशीर्वाद योजना क्या है?
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 सितंबर, 2020 को फूलो झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना को ख़ास उन ग्रामीण महिलाओं के लिए तैयार किया गया है, जो मादक पदार्थ हड़िया, दारु आदि का व्यापार करती हैं। योजना का संचालन झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाता है। एक सर्वे के माध्यम से ऐसी महिलाओं को चयनित किया जाता है जो मादक पदार्थों से सम्बंधित व्यापार में लिप्त हैं। सर्वे को सफलतापूर्वक अंजाम देने की जिम्मेदारी सखी मंडली की होती है। इन महिलाओं को यह व्यापार छोड़कर अपनी स्वेच्छा से दूसरे किसी वैकल्पिक व्यापार को शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता समेत अन्य लाभ दिए जाते हैं।
योजना का उद्देश्य
ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। साथ ही यह योजना मादक पदार्थ बेचने वाली महिलाओं के जीवन को भी सुधारने और उन्हें नई आजीविका प्रदान करने में भी मदद करेगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिला को किसी भी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं पड़ती। नव जीवन मिशन के तहत सखी मंडल सर्वे कर ग्रामीण क्षेत्र में मादक पदार्थों का व्यापार करने वाली महिलाओं का चुनाव कर लाभार्थी लिस्ट तैयार करती हैं। इसके साथी ही महिलाओं को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत चल रहे आजीविका संवर्धन के अलग-अलग कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा।
योजना का लाभ
- फूलो झानो आशीर्वाद योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है।
- महिलाओं को नया व्यापार शुरू करने के लिए दस हजार का ऋण दिया जाता है।
- मादक पदार्थ हड़िया, दारु आदि बेचने वाली महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- योजना की मदद से ग्रामीण महिलाएं अपने व्यापार को बदल कर नए रोजगार की शुरुआत कर पाएंगी।
- नया व्यापार शुरुकर ग्रामीण महिलाएं सम्मानजनक आजीविका के साथ अपना जीवन यापन कर पाएंगी।
- आजीविका मिशन के तहत चुनिंदा महिलाओं को सक्रिय कैडर के रूप में भी चुना जाएगा, वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत की तरह कार्य करेंगी।
यह भी पढ़ें:
Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2021
फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली सावित्री की किस्मत
झारखंड सरकार की फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने जिले के रनिया प्रखंड सावित्री देवी की किस्मत बदलकर उन्हें नई पहचान दिलाई। पहले उन्हें हंड़िया बेचने वाली महिला के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब वे योजना का लाभ लेकर सफलतापूर्वक राशन की दूकान चला रहीं हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए सावित्री देवी ने मादक पदार्थ बेचने का व्यापार शुरू किया था। जब वे दारू बनाती थीं तो उनके पति को भी दारु पीनी की आदत लग गई थी। सावित्री देवी का पति दारु पीकर उनसे लड़ाई-झगड़े भी करता था। लेकिन जब उन्होंने अपने रोजगार को बदला तो उनकी आजीविका में सुधार हुआ और अब वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहीं हैं।
Important Links-
Jharkhand Government Official Website – Click Here
Leave a Reply