NTSE Scholarship 2022: राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा क्या है, जानें सिलेबस, परीक्षा पैटर्न…
NTSE Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship 2021-2022 Class 10, Online Application Form, Exam Pattern and Other Details in Hindi: देश में छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जाती हैं। कुछ स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को सीधे ही आवेदन फॉर्म भरने के बाद दे दिया जाता है, वहीँ कुछ का लाभ परीक्षा में उतीर्ण होने के बाद दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर ख़ास कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए NTSE Scholarship योजना चलाई जाती है। इसके मा ध्यम से लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को 2 परीक्षाएं देनी होती हैं। इन दोनों परीक्षा में पास होने के बाद ही विद्यार्थी को स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके अलावा भी उसे अन्य लाभ दिए जाते हैं। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करें, परीक्षा का सिलेबस व परीक्षा पैटर्न क्या है? आइए NTSE Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
NTSE Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship Online Application Form | Syllabus, Exam Pattern 2022
योजना का नाम | राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 |
राज्य / केंद्र | केंद्रीय योजना |
शुरुआत | 2012 |
लाभ | स्कॉलरशिप |
लाभार्थी | कक्षा 10 के छात्र |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | ncert.nic.in |
NTSE Scholarship Exam Date 2021-22 | Online Application Last Date ( राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा दिनांक)
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2021-22 का आयोजन 16 जनवरी 2022 (Exam Date) को प्रदेश के सभी जिलों में होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक विद्यार्थी 24 दिसंबर 2021 (Last Date) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship | Online Application Form 2021-2022 | Syllabus | Exam Pattern | NTSE Scholarship Result Details in Hindi

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा क्या है? (NTSE Scholarship 2021-2022 Class 10)
NTSE जिसका पूरा नाम (Full Form) National Talent Search Examination है। NTSE Scholarship Scheme यानी नेशनल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप योजना राष्ट्रीय स्तर की छात्र योजना है, इसे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। इस परीक्षा का आयोजन एनटीएसई संबंधित परीक्षा नियामक बोर्ड या प्राधिकरण व राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा किया जाता है। योजना के माध्यम से बौद्धिक एवं शैक्षणिक क्षमता वाले छात्र की पहचान कर उसे स्कॉलरशिप दी जाती है। कक्षा 10वीं (Class 10) के विद्यार्थी द्वारा आवेदन करने के बाद दो चरणों में परीक्षा ली जाती है। दोनों चरणों में पास होने के बाद विद्यार्थी को 11वीं और 12वीं कक्षा में हर माह 1250/- रुपए व अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को 2000/- रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। वर्ष 2012 से इस परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
परीक्षा पैटर्न (NTSE Scholarship Exam Pattern 2022)
- Class 10 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन करने के बाद दो चरणों में लिखित परीक्षा देनी होती है।
- पहले चरण (First Stage) की परीक्षा राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के द्वारा आयोजित करवाई जाती है।
- परीक्षा की दिनांक भी राज्य / केंद्र शासित प्रदेश ही अपने अनुसार निर्धारित करते हैं।
- प्रथम चरण की परीक्षा भी दो हिस्सों में होती है।
- इन दोनों परीक्षा में पास होने वाले सभी राज्यों के विद्यार्थी को दूसरे चरण की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा देनी होती है।
- दोनों ही चरण की परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
- सही जवाब देने पर 1 अंक दिया जाता है।
- सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं, दिए गए 4 विकल्पों में से एक सही जवाब का चयन करना होता है।
- राष्ट्रीय स्तर की लिखित परीक्षा में उतीर्ण होने के बाद विद्यार्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship Exam 2021-2022 (NTSE Scholarship)
Read Also:
NSP Scholarship: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 2021-2122 लास्ट डेट, पात्रता व अन्य जानकारी
नई शिक्षा नीति 2020 के नियम व प्रमुख बिंदु जानें
KVPY 2021: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना क्या है? केवीपीवाई 2021 पंजीकरण
पहले चरण की परीक्षा के दो भाग
- मानसिक योग्यता जांच (मैट)
- विद्वता योग्यता जांच (सैट)
दूसरे चरण की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
- मानसिक योग्यता जांच (मैट)
NTSE Scholarship Exam 2021-2022 Detail
परीक्षा | प्रश्न | पूर्णांक | समयावधि | न्यूनतम प्राप्तांक |
मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) | 100 | 100 | सामान्य हेतु – 120 मिनट | सामान्य हेतु – 40% एसटी/एससी/ निशक्त हेतु – 32% |
शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) | 100 | 100 | नेत्रहीन हेतु – 150 मिनट | सामान्य हेतु – 40% एसटी/एससी/ निशक्त हेतु – 32% |
पात्रता (Eligibility)
प्रथम चरण हेतु पात्रता (NTSE Scholarship First Stage Eligibility 2021-2022)
- सिर्फ भारतीय छात्र ही योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
- राज्य सरकार, सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड, दूरस्थ शिक्षा द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय के अंतर्गत 10 कक्षा में पढने वाले छात्र योजना के लिए आवेदन कर कर सकरे हैं।
- आवेदन करने के लिए पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है।
- ST/SC व PH श्रेणी के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाती है, उन्हें अपनी पिछली कक्षा में 55% लाना अनिवार्य होता है।
- ओपन डिस्टेंस लर्निंग वाले छात्र भी इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, यदि उनकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो ही वे आवेदन करने के पात्र होंगे।
- छात्र राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
दूसरे चरण हेतु पात्रता (NTSE Scholarship First Stage Eligibility 2021-2022)
- पहले चरण में 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को ही दूसरे चरण की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
- दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 4000 छात्रों का चयन किया जाएगा।
- जिन छात्रों ने दूसरे चरण में आवश्यक न्यूनतम प्राप्त करेंगे उन्हें छात्रवृत्ति कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।
- दूसरे चरण में उतीर्ण होने के लिए कोटा भी निर्धारित किया गया है, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को हर पेपर में 40% व एससी, एसटी व पीएच श्रेणी के विद्यार्थियों को हर पेपर में 32% अंक लाना अनिवार्य है।
लाभ (Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship Benefits)
- दोनों चरणों में पास होने के बाद विद्यार्थी को 11वीं और 12वीं कक्षा में हर माह 1250/- रुपए दिए जाते हैं।
- अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को 2000/- रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं।
- आपके करियर के साथ NTSE का टैग ला जाता है।
- कुछ बड़े कॉलेज में एडमिशन हेतु बोनस अंक दिए जाते हैं।
- राष्ट्रीय लेवल की परीक्षा देने से आपका आत्म विश्वास बढ़ता है।
NTSE Scholarship – दस्तावेज (Documents)
- कक्षा 9वीं की अंकसूची
- यदि एसटी/एससी या ओबीसी से आते हो तो जाति प्रमाण पत्र
- यदि शारीरिक निशक्तता है तो जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी के लिए आय प्रमाण पत्र
आरक्षण (Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship Reservation)
- एससी वर्ग से सम्बंधित छात्रों के लिए 15% आरक्षण
- एसटी वर्ग से सम्बंधित छात्रों हेतु 7.5% आरक्षण
- दिव्यांग छात्रों के लिए 4% आरक्षण
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का सिलेबस
वैसे तो राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का कोई निर्धारित सिलेबस नहीं है, लेकिन आप पुराने पेपर्स देखकर इसका आंकलन कर सकते हैं कि किस तरह के प्रश्नों को परीक्षा में पूछा जाता है। मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) में तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण, शाब्दिक, अशाब्दिक सम्बंधित 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीँ शैक्षिक योग्यता परीक्षा में विज्ञान, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल, अर्थ शास्त्र व गणित विषय से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। पहले चरण की परीक्षा की पढ़ाई आप अपने बोर्ड की किताबों या NCERT Books से कर सकते हैं।
Rashtriya Pratibha Khoj Scholarship Online Form 2021-2022 Details
हर राज्य के शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाईट तैयार की है, जिस पर जाकर आप आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं। आपके स्कूल की तरफ से भी आवेदन करने के लिए फॉर्म दिए जाते हैं। वहीँ यदि आपको आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, या आपके मन कोई भी सवाल है, तो हर राज्य के लिए अलग-अलग संपर्क नंबर, ईमेल एड्रेस दिए गए हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर अपने राज्य में होने वाली परीक्षा से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए सूची से संपर्क डिटेल निकाल सकते हैं।
Importent Links:
NCERT Official Website: Click Here
All State Contect Detail List PDF: Click Here to Download PDF
Leave a Reply