Namo Shetkari Yojana: नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना, किसानों को मिलेंगे 6 हजार रुपए

Namo Shetkari Mahasamman Yojana: किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लक्ष्य से केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिनमें से एक पीएम सम्मान निधि योजना भी है, जिसे किसानों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। अब तो अन्य राज्यों ने भी पीएम सम्मान निधि योजना की तर्ज पर योजना बनाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार जहाँ किसान कल्याण योजना चलाती है, वहीँ महाराष्ट्र सरकार ने भी सम्मान निधि योजना के तर्ज पर नई योजना नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना शुरू की है। इस योजना की मदद से किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) कर किसान इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं। आइए महाराष्ट्र की नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना से जुडी पात्रता, लाभ, समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Namo Shetkari Mahasamman Yojana

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के छोटे किसानों के लिए नई योजना तैयार की है। इस योजना का नाम नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना (Namo Shetkari Mahasamman Yojana) है। राज्य सरकार ने इस योजना को पीएम सम्मान निधि योजना की तर्ज पर तैयार किया है। जिस तरह किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की मदद से प्रति वर्ष 6 हजार की राशि मिलती है, उसी तरह नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना से जुड़ने वाले किसानों को भी हर वर्ष 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। यानि अब दोनों योजना का लाभ लेकर महाराष्ट्र के किसान हर वर्ष कुल 12 हजार रुपए ले सकते हैं। महाराष्ट्र बजट 2023 के दौरान नमो शेतकारी महासम्मान योजना की घोषणा की गयी थी।

Namo Shetkari Mahasamman Yojana 2023

योजना का उद्देश्य

भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन फसलों के नुकसान की वजह से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। किसान कर्ज के तले दबते जा रहे हैं। ऐसे में या तो किसान अपनी जान दे रहे हैं, या फिर अपनी जमीन बेचकर कर्ज चुका रहे हैं। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों के आर्थिक बोझ को कम करना है। योजना से मिलने वाली राशि से किसान अपना खर्च चला सकता है। इसके अलावा वह इस राशि का इस्तेमाल खाद व बीज खरीदने में भी कर सकता है।

योजना का लाभ

  • नमो शेतकारी महासम्मान योजना की पात्रता रखने वाले किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
  • पीएम सम्मान निधि योजना की मदद से राशि प्राप्त कर याहे किसान भी इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • लाभ की राशि सीधा बैन खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • महाराष्ट्र सरकार इस योजना पर 6900 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

नमो शेतकारी महासम्मान योजना पात्रता व दस्तावेज की जानकारी

Namo Shetkari Yojana- पात्रता

  • महाराष्ट्र राज्य के मूलनिवासी किसान ही योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
  • किसान के पास स्वयं की भूमि होना चाहिए।
  • महाराष्ट्र के कृषि विभाग में किसान रजिस्टर होना चाहिए।
  • आवेदक के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।

Namo Shetkari Yojana- दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • जमीनी से सम्बंधित दस्तावेज
  • खेत का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana online apply Details in Hindi

नमो शेतकारी महासम्मान योजना (Namo Shetkari Mahasamman Yojana) के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करने हेतु महाराष्ट्र के किसानो को इंतजार करना होगा। अभी राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जल्द ही योजना से सम्बंधित अधिकारिक वेबसाइट (Official Website) को जारी कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। जैसे ही इस योजना से सम्बंधित कोई नई जानकारी हमें प्राप्त होती है, आपको किसान सुचना वेबसाइट के माध्यम से जरूर सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*