Nai Roshni Scheme in Hindi: नई रोशनी योजना क्या है, इस योजना की शुरुआत कब की गई थी?
Nai Roshni Scheme Detail in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आत्म निर्भर भारत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा हर वर्ग के अनुसार नई-नई योज्नानों को बनाया जा रहा है। एक तरफ जहाँ बेरोजगारों को स्वरोजगार दिया जा रहा है, वहीँ महिलाओं को भी आत्मनिर्भर, मजबूत और सशक्त बनाने की कोशिश जारी है। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा नई रोशनी योजना (Nai Roshni Scheme in Hindi) को शुरू किया गया है। खासतौर पर इस सरकारी योजना को अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। नई रोशनी योजना क्या है? ऑनलाइन आवेदन कर देश की महिला कैसे नरेंद्र मोदी की इस नई योजना का लाभ ले सकती हैं? आइए इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
PM Nai Roshni Yojana Details in Hindi
योजना का नाम | पीएम नई रोशनी योजना |
केंद्रीय / राज्य योजना | केंद्रीय योजना |
शुरुआत | वर्ष 2012-13 |
लाभ | प्रशिक्षण |
लाभार्थी | महिलाएं |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | Click Here |

नई रोशनी योजना क्या है?
केंद्र सरकार के द्वारा नई रोशनी योजना (Nai Roshni Yojana) को वर्ष 2012-13 में शुरू किया गया। अल्पसंख्यक महिलाओं के लिये यह एक नेतृत्व विकास कार्यक्रम है। इसकी मदद से अल्पसंख्यक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षित दिया जाता है। योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी महिलाओं को हर स्तर पर सरकारी प्रणालियों, अन्य संस्थानों के साथ बातचीत करने का सलीका उपकरण और तकनीक सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बैंकिंग प्रणाली के बारे में भी बताया जाएगा, जिससे उनके लिए बैंक से जुड़ना आसान होगा। ऑनलाइन आवेदन कर पात्रता रखने वाली महिलाएं नई रोशनी योजना से जुड़कर नई रोशनी योजना का लाभ ले सकती हैं।
PM Nai Roshni Scheme 2022 Objective
जैसा की हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशकर रहे हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे जरूरी है लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, जिससे की वे स्वरोजगार हासिल कर अपनी आजीविका को बिना किसी आर्थिक परेशानी के चला पाएं। हमारे देश में महिलाओं को पुरुषों पर आश्रित रहना पड़ता है। लेकिन यह नया भारत है और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी कि देश की महिलाएं भी आत्मनिर्भर, मजबूत और सशक्त बनें। इस योजना का उद्देश्य सभी स्तरों पर सरकारी प्रणालियों, बैंकों और अन्य संस्थानों के साथ बातचीत करने हेतु ज्ञान, उपकरण और तकनीक प्रदान कर अल्पसंख्यक महिलाओं, उनके पड़ोसियों सहित एक ही गांँव/इलाकों में रहने वाले अन्य समुदायों के बीच विश्वास उत्पन्न करना है। 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं।
Nai Roshni Yojana Benefits
- नई रोशनी योजना की मदद से महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- गरीब महिलाओं के साथ-साथ अल्पसंख्यक महिलाओं को भी योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।
- गैर-अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए 25 फीसदी सीट निर्धारित की गई है।
- इस 25 फीसदी समूह में विकलांग महिलाएं और अन्य समुदाय के महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
- महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली की जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें बैंक से जुड़ने में आसानी होगी।
- हर स्तर पर सरकारी प्रणालियों और अन्य संस्थानों के साथ बातचीत करने का सलीका सिखाया जाएगा।
- आधुनिक उपकरण और तकनीक सम्बंधित प्रशिक्षण दिये जाएंगे।
- आसान सी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर इच्छुक महिला प्रशिक्षण हासिल कर सकती है।
- जो लोग महिलाओं को प्रशिक्षित करना चाहते हैं, वे भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- महिलाओं को प्रशिक्षित करने वाले लोगों को सरकार द्वारा मुआवजा भी दिया जाएगा।
संस्थानों हेतु प्रशिक्षित करने संबंधी नियम
- यदि को संस्थान योजना से जुड़कर महिलाओं को प्रशिक्षण देना चाहता है तो इसके लिए सरकार के द्वारा कुछ नियम बनाए गए हैं। इस नियमों के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।
- जो भी संस्थान नई रौशनी योजना से जुड़ेंगे उन्हें महिलाओं की सुविधा के अनुसार अपने कैंप बनाने होगे।
- संस्थान को 25-25 महिलाओं का ग्रुप बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देना होगा।
- महिलाओं में नेतृत्व कुशलता, शैक्षिक सशक्तिकरण का विकास करना होगा।
- स्वास्थ्य और स्वच्छता, स्वच्छ भारत, वित्तीय प्रणालियाँ, जीवन कौशल, महिलाओं के कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी देनी होगी।
- डिजिटल साक्षरता, सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के बारे में सिखाना होगा।
Nai Roshni Yojana Online Apply Details in Hindi
- नई रौशनी योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको योजना से सम्बंधित अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें। http://nairoshni-moma.gov.in/
- होम पेज पर जाकर New User Registration पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
- आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बर पर चार अंकों ओटीपी प्राप्त होगा।
- ओटीपी को दर्ज कर Registration बटन पर क्लिक कर दें।
Leave a Reply