चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवार ऐसे ऑनलाइन करे पालिसी रिन्यूअल की प्रक्रिया
Mukhyamntri Chiranjeevi Yojana Policy Renewal Online 2023: राजस्थान राज्य में लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित सेवा का लाभ देने के लिए राज्य सरकार कई योजनाओं को संचालित करते है। राजस्थान की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सम्बंधित योजनाओं में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के गरीब परिवारों हेतु Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana को शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को सरकारी और निर्धारित निजी अस्पतालों उपचार हेतु हर वर्ष 5 लाख रुपए तक तक दिए जाते हैं। यदि आपका परिवार इस योजना से जुड़ा है तो इसका लाभ लेने के लिए आपको हर वर्ष Chiranjeevi Yojana Policy Renewal करवाना होता है। आइए आगे आपको चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की ऑनलाइन पालिसी रिन्यूअल समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।
Mukhyamntri Chiranjeevi Yojana Policy Renewal Details in Hindi
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के बजट 2021-22 के दौरान नागरिकों इस योजना का लाभ देना का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने 1 मई 2021 यानी मजदूर दिवस को इस योजना को पूरे राजस्थान राज्य में लागू कर दिया। योजना की पात्रता रखने वाले परिवार को सरकारी और निर्धारित निजी अस्पतालों उपचार हेतु हर वर्ष 5 लाख रुपए तक तक दिए जाते हैं। यदि आप इस योजना से जुड़े चुके हैं तो आगे भी इसका लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन पालिसी रिन्यूअल करना होगा। नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से आप ऑनलाइन माध्यम से Chiranjeevi Yojana Policy Renewal करवा सकते हैं।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना |
राज्य | राजस्थान |
योजना की शुरुआत | वर्ष 2021 |
लाभ | उपचार हेतु हर वर्ष 5 लाख रुपए तक तक दिए जाते हैं |
लाभार्थी | गरीब परिवार, छोटे सीमान्त किसान |
Chiranjeevi Yojana Policy Renewal Online
- सबसे पहले आपको राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
- पोर्टल के होम पेज पर आपको Utility Type Services का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
- यहाँ आपको सर्च बॉक्स में Chiranjeevi Yojana का नाम सर्च कर Application for Mukhymantri Chiranjeevi Yojana (मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए आवेदन) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब ओके बटन पर क्लिक करने के बाद आपको चिरंजीवी योजना से सम्बंधित पोर्टल पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- यहाँ आपको Renew Chiranjeevi Policy का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद Category पर क्लिक करें और I Agree to share jan Aadhar Data for insurance पर टिक करें।
- अब आप Identity Type के अंतर्गत उपलब्ध दस्तावेज पर टिक करें और उससे सम्बंधित नंबर दर्ज करें
- इसके बाद Search Beneficiary बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको परिवार की पूरी जानकारी दिख जाएगी, जो आपने पालिसी करवाते समय दर्ज की थी।
- इसके बाद Pay for Policy के विकल्प पर क्लिक कर आप Chiranjeevi Yojana Policy Renewal Online माध्यम से कर सकते हैं।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ
- राज्य के नागरिक मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभार्थी बनने के बाद बड़ी बीमारी पर होने वाले बड़े खर्चे से मुक्त हो जाएंगे।
- लाभार्थी को सरकारी अस्पतालों इलाज की सुविधा के साथ सम्बद्ध निजी अस्पतालों में भी निशुल्क ईलाज की सुविधा दी जाएगी।
- गरीबों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
- लाभार्थी को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा।
- योजना के पात्र परिवारों तक इसका लाभ पहुंचे इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
- चिकित्सा सुविधा का निशुल्क लाभ लेने हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, संविदाकर्मी, सामाजिक आर्थिक जनगणना, लघु एवं सीमांत किसान पात्र होंगे।
Chiranjeevi Yojana Rajasthan Hospital List PDF Download
AB-MGRSBY Empanelled GOR Hospital List (24.03.2021) | PDF Download |
AB-MGRSBY Empanelled Private Hospital List (09.04.2021) | PDF Download |
AB-MGRSBY Empanelled GOI Hospital List | PDFDownload |
Leave a Reply