राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 का ऑनलाइन पंजीकरण कर महिलाएं उठाए लाभ
Rajasthan Work From Home Yojana 2023: महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार महिलाओं को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana 2023) को तैयार कर रही है। योजनाओं का लाभ लेकर महिला खुद को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बना सकती है। राजस्थान सरकार के द्वारा भी राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने राजस्थान में खास महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना (Mukhyamantri Work From Home Yojana Rajasthan) को शुरू किया है। योजना की मदद से राजस्थान की महिलाएं घर से ही सरकारी विभागों व निजी दफ्तरों के कार्य कर पाएंगी। आइए इस योजना से संबंधित के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Mukhyamantri Work From Home Yojana Rajasthan Details in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना |
राज्य | राजस्थान |
शुरुआत | 2022 |
लाभ | घर बैठे कार्य करने की सुविधा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | mahilawfh.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Work From Home Yojana 2023 Online Apply Details in Hindi | Eligibility | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना क्या है?
राजस्थान सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम योजना को शुरू किया गया। इस योजना की मदद से सरकारी विभागों व निजी दफ्तरों में कार्यरत महिलाओं को घर से ही कार्य कार्य करने की सुविधा दी जाएगी। घर से कार्य की सुविधा के अलावा महिलाओं को रोजगार के लिए नए अवसर भी दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, हिंसा से पीड़ित व दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जावेगी। योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार महिलाओं के लिए सिलाई, ग्रेडिंग, टाइपिंग, डेटा एनालिसिस, अकाउंटिंग संबंधी,सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, आदि कार्य उपलब्ध करवाएगी। डायरेक्टरेट ऑफ वूमेन एंपावरमेंट एवं सीएसआर ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा योजना के लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है।
Rajasthan Work From Home Yojana 2023
अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी, प्रीमियम चार्ट, लाभ एवं उद्देश्य
Bhamashah Card Registration: राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना संशोधन व नाम जोड़ना सीखें
योजना का उद्देश्य
कोरोना काल के बाद से ही वर्क फ्रॉम होम की मांग बढ़ी। महामारी तो चली गयी लेकिन अब भी लोग वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम और भी सुविधाजनक है। दफ्तर के कार्य के साथ ही महिलाएं घर के दैनिक कार्यों को भी कर सकती हैं। कई बार महिलाएं गृहस्थी के कार्यों की वजह से नौकरी भी नहीं कर पाती। कार्य करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को घर बैठे काम देने, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना को शुरू किया है।
योजना का लाभ
- राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना की मदद से सरकारी विभागों व निजी दफ्तरों में काम कर रही महिलाओं के लिए घर से काम करने की सुविधा दी जाएगी।
- आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, हिंसा से पीड़ित व दिव्यांग महिलाओं को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
- महिलाओं को टाइपिंग, डेटा एनालिसिस, अकाउंटिंग संबंधी,सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, सिलाई, ग्रेडिंग, काउंसिलिंग सेवाएं आदि का काम उपलब्ध कराया जाएगा।
- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए राजस्थान सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
- राज्य सरकार ने 6 महीने में करीब 20,000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।
- पात्रता रखने वाली महिलाएं आसानी से पंजीकरण कर मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ ले सकती हैं।
- राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
पंजीकरण प्रक्रिया (Online Registration)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम (Mukhyamantri Work From home) के लिए पंजीकरण होना शुरू हो गए हैं। योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर महिला जनाधार कार्ड (Jan Aadhar Card) के माध्यम से आपना पंजीकरण करवा सकती हैं। पंजीकरण प्रकिया पूर्ण होने के बाद ही योग्यता व अनुभव के आधार पर महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। साथ ही उनके पद के अनुरूप ही उनका वेतन निर्धरित किया जाएगा।
Mukhyamantri Work From Home Yojana Official Website
आधाकारिक वेबसाइट – mahilawfh.rajasthan.gov.in
Leave a Reply