मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: छत्तीसगढ़ के किसान पेड़ लगाए, रुपए कमाएं, ऐसे करें आवेदन
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana Chhattisgarh: कंपनियों के प्लांट, फैक्ट्री व बड़ी-बड़ी इमारते बनाने के लिए देश में वृक्षों की कटाई लगातार जारी है। इसका सीधा प्रभाव जलवायु परिवर्तन व तापमान वृद्धि के रूप में देखने को मिल रहा है। मनुष्य का जीवन प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए हम सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए। सरकार भी अब वृक्षारोपण पर ध्यान दे रही है और इसे ध्यान में रखते हुए योजनाओं को भी तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वेअ वृक्षारोपण से सम्बंधित योजना मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को शुरू किया गया है। यह योजना किसानों और भूमिस्वामियों को मालामाल कर सकरी है। आइए इस योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana Chhattisgarh Details in Hindi
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना (Vriksh Sampada Yojana) की घोषणा 17 दिसंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में दी थी। वहीँ विश्व वानिकी दिवस 2023 के मौके पर इस योजना को राज्य में शुरू किया गया। योजना की मदद से किसानों और भूस्वामियों को अपनी जमीन पर वृक्षारोपण करने के बदले वित्तीय सहायता दी जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार 5 एकड़ तक भूमि पर वृक्षारोपण हेतु पूर्ण अनुदान प्रदान करेगी। वहीँ जो किसान या भूस्वामी 5 एकड़ से अधिक भूमि पर पेड़ लगाना चाहते हैं उन्हें राज्य सरकार 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान प्रदान करेगी। योजना का बजट 100 करोड़ रुपए रखा गया है।
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इससे छत्तीसगढ़ राज्य में हरियाली बढ़ेगी, साथ ही किसानों व भू-स्वामियों वित्तीय मदद भी मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य हमेशा से ही घने जंगल और समृद्ध जैव विविधता के लिए ही पहचाना जाता है, लेकिन औद्योगीकरण व बड़ी-बड़ी इमारतों के बनने के कारण वन क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे में Vriksh Sampada Yojana वृक्षारोपण को बढ़ावा देने में मदद करेगी। राज्य सरकार ने योजना की मदद से 6 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।
योजना का लाभ (Benefits)
- मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना छत्तीसगढ़ में हरित क्षेत्र बढेगा।
- किसानों व भू-स्वामियों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी।
- लोग वृक्षारोपण के लिए जागरूक होंगे।
- वृक्षों की संख्या बढ़ने से राज्य में फैला प्रदुषण भी कम होगा।
- तापमान में कमी व वर्ष अच्छी होगी।
- मिट्टी और जल संसाधनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण के प्रभाव भी कम होंगे।
- 5 एकड़ तक भूमि पर वृक्षारोपण के लिए पूरा अनुदान मिलेगा।
- यदि कोई 5 एकड़ से अधिक भूमि पर पेड़ लगाना चाहता है तो सरकार 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान प्रदान करेगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी प्रदान मिलेंगे।
- पेड़ तैयार हो जाने पर किसानों के पेड़ों की लकड़ी, छाल, फल आदि बिकवाने में भी सरकार मदद करेगी।
पात्रता (Eligibility)
- छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी ही योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सभी वर्ग के नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं।
- पेड़ लगाने हेतु खुद की जमीन होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- स्थाई प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीनी दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana Online/ Offline Apply
योजना हेतु आवेदन कैसे करें
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन नहीं रखा गया है। आप ऑफलाइन माध्यम से योजना के लिए आवेदन क्र सकते हैं। नीचे आपको आवेदन करने सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।
- आवेदन करने हेतु एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के लिए आप नजदीकी वन विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
- यहाँ आपको योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी भी दी जावेगी।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को संलग्न कर दें।
- अब आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसे अपने क्षेत्र के वन विभाग कार्यालय में जमा कर दें।
- इस तरह से आपके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
- यदि आपका चयन होता है तो राज्य सरकार के द्वारा आपको तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा कि किस तरह से पेड़ व्यवस्थित और टिकाऊ तरीके से लगाए।
यह भी पढ़ें: CG Saur Sujala Yojana: छत्तीसगढ़ की सौर सुजला योजना ऑनलाइन फॉर्म, पाएं सोलर पंप पर सब्सिडी
Vriksh Sampada Yojana FAQ-
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना किस राज्य से सम्बंधित योजना है?
छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया।
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना कब शुरू की गई?
21 मार्च 2023 को विश्व वानिकी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को शुरू किया गया। इससे पहले 17 दिसंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में योजना की घोषणा की गयी थी।
Leave a Reply