{फ्री यात्रा} मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2021: दिल्ली निवासी मुफ्त तीर्थ यात्रा हेतु करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi Online Registration 2021, Train Details, TRACK APPLICATION STATUS through e district: हमारे देश भारत में कई देवी-देवताओं को पूजा जाता है। देश के हर हिस्से में छोटे-बड़े प्राचीन मंदिर व तीर्थ स्थान हैं। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि तीर्थ स्थानों पर भगवान के सामने शीश झुकाने व उनके दर्शन मात्र से ही जीवन सफल हो जाता है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाने के उद्देश्य से कई सरकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। हर राज्य अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त व सुविधाजनक तीर्थ यात्रा (Free Tirth Yatra) करवाने के लिए योजना बनाती है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में भी वृद्धजनों को मुफ्त तीर्थयात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जाती है। आइए दिल्ली सरकार (Delhi Government Scheme) की इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं। इस आर्टिकल के अंत में Delhi Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Form PDF Download करने की Link दी गई है, जिस पर क्लिक कर आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2021 Online Registration by e district Details in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना |
राज्य | दिल्ली (Delhi) |
शुरुआत | 2018 |
लाभ | फ्री तीर्थ यात्रा |
लाभार्थी | वृद्धजन |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | edistrict.delhigovt.nic.in |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है?
दिल्ली सरकार (Delhi Government) के द्वारा राज्य के वृद्धजनों को फ्री तीर्थ यात्रा (Free Tirth Yatra) करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को वर्ष 2018 में प्रारंभ किया गया था। योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करता है। वहीँ यात्रियों की यात्रा और ठहराने का बंदोबस्त दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम के द्वारा किया जाता है। जो बुजुर्ग अपने खर्च पर तीर्थ पर जाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें दिल्ली सरकार इस योजना के माध्यम से मुफ्त तीर्थ दर्शन करने का मौका देती है। योजना के माध्यम से मुफ्त तीर्थ यात्रा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) की आवश्यकता होती है। आप आसानी से दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट वेब पोर्टल (Delhi E District Web Portal) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मुफ्त यात्रा के साथ ही दिल्ली सरकार फ्री भोजन व रहने के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था हेतु भी खर्च का वहन करती है।

फ्री अयोध्या यात्रा (Delhi Free Ayodhya Yatra 2021)
दिल्ली के निवासी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की मदद से राम जन्म भूमि अयोध्या की भी यात्रा कर पाएंगे। महामारी की वजह से यह योजना बंद कर दी गई थी, लेकिन जब वर्ष 2021 में इसे दोबारा शुरू किया गया तो इससे अयोध्या की यात्रा को भी जोड़ा गया।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi 2021 Location List
1. | दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली | 5 दिन |
2. | दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली | 4 दिन |
3. | दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-नाथद्वारा-हल्दीघाटी-उदयपुर-दिल्ली | 6 दिन |
4. | दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली | 4 दिन |
5. | दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली | 5 दिन |
6. | दिल्ली-रामेश्वरम-मदुरै-दिल्ली | 8 दिन |
7. | दिल्ली-तिरुपति बालाजी-दिल्ली | 7 दिन |
8. | दिल्ली-द्वारकाधीश-नागेश्वर-सोमनाथ-दिल्ली | 6 दिन |
9. | दिल्ली-जगन्नाथ पुरी-कोणार्क-सोमनाथ-दिल्ली | 7 दिन |
10. | दिल्ली-शिरडी-शनि शिंगलापुर-त्रियामकेश्वर-दिल्ली | 5 दिन |
11. | दिल्ली-उज्जैन-ओंकारेश्वर-दिल्ली | 6 दिन |
12. | दिल्ली-बोधगया-सारनाथ-दिल्ली | 6 दिन |
13. | दिल्ली-अयोध्या-दिल्ली | 4 दिन |
Delhi Mukhaymantri Tirth Yatra Yojana 2021- उद्देश्य (Objective)
भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, जहाँ भिन्न-भिन्न धर्म के लोग निवास करते हैं, लेकिन सबसे प्राचीन हिन्दू धर्म में विश्वास रखने वालों की जनसंख्या काफी ज्यादा है। हिन्दू धर्म में तीर्थ स्थानों की यात्रा को काफी महत्त्व दिया जाता है, यहाँ स्थित मंदिरों में भगवान के दर्शन कर वैष्णव धर्मी धन्य हो जाते हैं। वृद्ध अवस्था में कई लोग तीर्थ यात्रा करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से वे तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे में इन धर्म प्रेमियों को तीर्थ यात्रा करवाने के उद्देश्य (Objective) से दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को प्रारंभ किया था।
Read Also:
{सच्चाई} Shishu Vikas Yojana 2021: शिशु विकास योजना क्या है?
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Benefits- लाभ
- इस योजना के माध्यम से दिल्ली के मूलनिवासी वृद्धजनों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाई जाती है।
- यात्रा शुरू होने से घर लौटने तक का पूरा खर्च दिल्ली सरकार के द्वारा उठाया जाता है।
- फ्री भोजन व रहने के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था हेतु भी खर्च का वहन दिल्ली सरकार ही करती है।
- वृद्धजनों को वातानुकूलित ट्रेन यात्रा व एसी होटल में ठहराया जाता है।
- जिस भी तीर्थ यात्रा को वृद्ध लाभार्थी चुनते हैं, उन्हें 3 दिन, 2 रात का स्टे मिलता है।
- बुजुर्ज सहायता के लिए अपने साथ एक युवा को भी यात्रा में शामिल कर सकता है।
- तीर्थ यात्रियों के साथ उनकी सेहत के लिए डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहता है।
- ऑनलाइन पंजीयन (Online Registration) करवाकर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- पंजीकरण (Registration) करने के बाद यात्रा के लिए लोगों का चुनाव ड्रॉ के माध्यम से किया जाता है।
- हर विधानसभा क्षेत्र से 1100 लोगों को चुना जाता है।
- हरिद्वार, द्वारकापुरी, महाराज रामेश्वरम, शिर्डी, वैष्णो देवी, अजमेर, अयोध्या समेत 13 तीर्थ स्थानों की यात्रा इस योजना के माध्यम से करवाई जाती है।
- वित्तीय वर्ष 2021–22 के अंतर्गत योजना हेतु 69000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था।
- 70 वर्ष या फिर उससे ज्यादा की आयु के वृद्धजन योजना के माध्यम से फ्री तीर्थ यात्रा (Free Tirth Yatra) कर सकते हैं।
- सभी तीर्थ यात्रियों को ₹100000 तक का एक्सीडेंटल बीमा कवरेज भी दिया जाता है
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत कवर किए गए स्थान
- दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली
- दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली
- दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली
- दिल्ली-अमृतसर- बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली
- दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली
Mukhyamamtri Tirth Yatra Yojana Eligibility – पात्रता
- सिर्फ दिल्ली के मूल निवासी वृद्धजन ही योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
- आवेदन करने वाले वृद्धजन की उम्र 60 साल या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
- वृद्धजन के साथ एक युवा सहायक होना चाहिए, जिसकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- सरकारी अधिकारी और एम्पलॉई योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं होंगे।
- बुजुर्ग व्यक्ति की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
योजना के नियम व शर्तें (Mukhyamamtri Tirth Yatra Yojana Rules in Hindi)
- यदि वृद्ध पति-पति योजना के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं, तो उन्हें एक ही अटेंडेंट ले जाने की अनुमति होगी, जिसकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
- योजना के माध्यम से सिर्फ एक ही बार फ्री तीर्थ यात्रा की जा सकती है।
- यदि कोई आवेदनकर्ता एक बार योजना का लाभ लेने के बाद दोबारा यात्रा कर रहा है तो उसे यात्रा का पूरा खर्च और 25% का जुर्माना भरना पड़ेगा।
- योजना में अंतर्गत मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए चुने जाने के बाद यदि कोई किसी करनवास यात्रा नहीं कर पा रहा है तो उसे यात्रा की तय तारीख से कम से कम 7 दिन पहले इसकी जानकारी देनी होगी। यदि वह जानकारी दिए बिना यात्रा छोड़ देता है तो वह भविष्य में इस योजना का लाभ नहीं ले पाएगा।
- यात्रा की गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करना होगा।
- स्मोकिंग, शराब या किसी अन्य प्रकार की नशीली दवाओं का सेवन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- महंगे समान जैसे कैश, जूलरी आदि को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी स्वयं यात्री की होगी।
- किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हादसे की स्थिति में सरकार या तीर्थयात्रा विकास समिति जिम्मेदार नहीं होगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दस्तावेज
- मेडिकल सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जिसमें यह दिया गया हो कि आवेदनकर्ता/पति-पत्नी मानसिक/शारीरिक रूप से इस यात्रा के लिए फिट हैं।
- आवेदक का आधार कार्ड
- आपके क्षेत्र के MLA या दिल्ली के किसी मंत्री या चेयरमैन, दिल्ली की तीर्थ यात्रा विकास समिति से मिले सर्टिफिकेट की कॉपी।
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सेल्फ डिक्लेरेशन
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi Online Registration by e district
यदि आप दिल्ली के निवासी हैं और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2021) के माध्यम से फ्री तीर्थ यात्रा करने की पात्रता (Eligibility) रखते हैं तो आप नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन (Online Apply) कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2021
- फ्री तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन करने हेतु सबसे आपको अधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाना होगा।
- “ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली में पंजीकरण” (e-district delhi) के लिए न्यू यूजर (New User) पर क्लिक करें।
- Select Document Type विकल्प के अंतर्गत पहचान दस्तावेज के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी में से किसी एक को चुनें।
- यदि आपने आधार कार्ड का चयन किया है तो ध्यानपूर्वक आधार संख्या दर्ज करें।
- अब कैप्चा कोड दर्ज करें और चेकबॉक्स पर टिक करें।
- इसके बाद जारी रखें विकल्प पर क्लिक करें, अब आपको पंजीकरण फॉर्म में अन्य शेष जानकारियों को दर्ज करना होगा।
- जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन को जमाकर दें और अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड को याद रखें।
- इसके बाद आप अधिकारिक वेबसाईट (Official Website) पर लॉग इन (Login) करें और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन कर दें’।
वेब साइट से ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा आप डिविजन कमिश्नर ऑफिस, तीर्थ यात्रा कमिटी के ऑफिस या फिर अपने क्षेत्र के MLA ऑफिस जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi 2021 Online Download Form PDF
- योजना के फॉर्म की PDF Download करने के लिए सबसे पहले आपको Delhi E District वेबसाईट पर जाना होगा।
- यहाँ आपको Download Application Form का विकल्प दिखाई देगा,इसका चयन करें।
- आपके सामने कई आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए List दिखाई देगी।
- यहाँ list में आपको Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का फॉर्म डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा।
- आप डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक कर Application From को Download कर सकते हैं।
TRACK APPLICATION STATUS through e district
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाना होगा।
- वेब साइट के होम पेज पर आपको सर्विस सेक्शन के अंतर्गत “Track your application” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप “Revenue Department” चुनें।
- इसके बाद “Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana” का चयन करें।
- एप्लीकेशन नंबर व आवेदन करने वाले का नाम दर्ज करें।
- अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
इसके बाद “Search” पर क्लिक करें, आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति अ जाएगी।
Helpline Number Details
011-23935730
011-23935731
011-23935732
011-23935733
011-23935734
Email: edistrictgrievance@gmail.com
Important Links:
Official Website: Click here
Download Mukhymantri Tirth Yatra Yojana 2021 Form PDF Download: Click Here to Download
Leave a Reply