मुख्यमंत्री राजश्री योजना: राजस्थान सरकार की राजश्री योजना हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरकर लाभ कैसे उठाएं?
Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2022: महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लड़कियां, लड़कों के साथ कदम से कदम मिलकर चल पाएं इसलिए सरकार उन्हें शिक्षा पूर्ण करने’ के लिए आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से कई योजनाएं भी तैयार कर रही हैं। केंद्र सरकार के अलावा हर राज्य में बेटी को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से आर्थिक मदद देने की कोशिश की जा रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री राजश्री योजना की मदद से लड़की को उसके जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक अलग-अलग किश्तों के माध्यम से कुल ₹50000/- की राशि दी जाती है। आइए राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan से संबंधित लाभ, उद्देश्य, ऑनलाइन आवेदन (Online Apply/ Registration), Amount, Payment Status समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।
Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan 2022 Details in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री राजश्री योजना |
राज्य | राजस्थान |
शुरुआत | 1 जून 2016 |
लाभ | 50,000 रुपए की आर्थिक मदद |
लाभार्थी | राजस्थान की बालिका |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | Click Here |

मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है?
राजस्थान सरकार के द्वारा लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए 1 जून 2016 को मुख्यमंत्री राजश्री योजना को शुरू किया गया था। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शुभ लक्ष्मी योजना के स्थान पर इस योजना को शुरू किया था। योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को छह अलग-अलग किश्तों के माध्यम से कुल ₹50000/- की राशि दी जाती है। Mukhyamantri Rajshri Yojana का लाभ लेकर बालिका अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आत्मनिर्भर बन सकती है। साथ ही समय-समय पर राशि प्राप्त कर परिजन पर भी आर्थिक बोझ कम होगा और लड़की बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढाई को पूरा कर पाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना किश्त
जैसा कि आप सभी को बताया कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) की मदद से छह अलग-अलग किश्तों के माध्यम से पात्र बालिका को आर्थिक मदद के रूप में कुल ₹50000/- की आर्थिक मदद दी जाएगी। आइए नीचे सभी 6 किश्तों में अंतर्गत मिलने वाली राशि के बारे में जानते हैं।
- ₹2500/- रुपए के रूप में पहली किस्त लड़की के जन्म होने पर माता-पिता को दी जाती है।
- इसके बाद जब बालिका आवश्यक टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लेती है और 1 साल की हो जाती है तब उसे ₹2500/- की दूसरी किस्त दे दी जाती है।
- जब बालिका राजकीय विद्यालय की पहली कक्षा में प्रवेश करती है, तो उसे ₹4000/- की तीसरी किश्त प्रदान कर दी जाती है।
- वही जब बालिका राजकीय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश लेती है, तो उसे ₹5000/- रुपए की चौथी किश्त दी जाती है।
- जब बालिका राजकीय विद्यालय की कक्षा 10 में प्रवेश लेती है, तो उसे ₹11000 के रूप में पांचवी किश्त दी जाती है।
- ₹25000/- रुपए की छठी व अंतिम किश्त, बालिका द्वारा कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने के बाद प्रदान की जाती है।
Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan – उद्देश्य
राजस्थान में आज भी कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर लड़कियों को बोझ समझा जाता है। जिस वजह से इन क्षेत्रों में लड़कियों के जन्म होने के बाद उन्हें मार दिया जाता है या उन पर जुल्म किए जाते हैं। वहीँ कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहाँ लड़कियों को अपनी पढाई भी नहीं पूरी करने दी जाती और कम उम्र में ही उनका विवाह कर दिया जाता है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य इन क्षेत्र के लोगों को बेटियों के जन्म पर प्रोत्साहित करना व लड़कियों को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाना है। बिना किसी आर्थिक परेशानी के शिक्षा को पूरा कर लड़कियां नौकरी व अन्य कार्य कर कमाई कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan – लाभ (Benefits)
- योजना के माध्यम से लड़कियों व उनके माता-पिता को आर्थिक मदद दी जाती है।
- मुख्यमन्त्री राजश्री योजना की मदद से अलग-अलग 6 किश्तों के द्वारा लाभार्थी बालिका को कुल ₹50000/- रुपए दिए जाते हैं।
- योजना का लाभ राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं जननी सुरक्षा योजना में अधीस्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में संस्थागत प्रसव पर जीवित बालिका के जन्म पर दिए जाएगा।
- एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां योजना का लाभ ले सकती हैं।
- योजना से सम्बंधित प्रथम 2 किश्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाती है, वहीँ शेष 4 किश्त महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदान की जाती है।
- राशि प्राप्त कर लड़कियां अपनी शिक्षा को बिना किसी आर्थिक परेशानी के पूरा कर पाएंगी।
Read Also:
[PDF] Rajasthan Berojgari Bhatta: Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana Online Registration
PM Daksh Yojana: पीएम दक्ष योजना क्या है?
Bhamashah Card Registration: राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना संशोधन व नाम जोड़ना सीखें
मुख्यमंत्री राजश्री योजना पात्रता (Eligibility)
- राजस्थान का मूल निवासी परिवार ही योजना का लाभ ले सकता है।
- योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के पास भामाशाह कार्ड होना अनिवार्य है।
- अलग -अलग प्रसव पर अधिकतम दो बालिकाएं ही योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
- यदि एक प्रसव में तीन बालिका का जन्म होता है तो ऐसी स्थिति में तीनों बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- चिकित्सा संस्थानों एवं जननी सुरक्षा योजना में अधीस्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में प्रसव होने पर ही परिवार को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- 1 जून 2016 या इसके बाद जन्मी बालिका का परिवार ही योजना का लाभ लेने के पात्र है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना जरूरी दस्तावेज (Documents)
- माता का आधार कार्ड
- भामाशाह कार्ड
- बैंक खाता नंबर
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
राजश्री योजना का लाभ कैसे उठाएं करें ऑनलाइन आवेदन
योजना से सम्बंधित तीसरी किश्त प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए नीचे स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि कैसे आप तीसरी किश्त पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
Mukhyamantri Rajshri Yojana Online Registration
- सबसे पहले आपको एक आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें और पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद सभी दस्तावेजों को संलग्न कर देवें।
- अब इस आवेदन फॉर्म को दस्तावेज सहित अपनी शाला के संस्था प्रधान के पास जमाकर दें।
- इसके बाद संस्था प्रधान आपके आवेदन को शाला दर्पण पोर्टल की मदद से ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
- आपका आवेदन पात्र स्वीकार हो जाने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में योजना से सम्बंधित तीसरी किश्त को जमा करवा दिया जाएगा।
Rajshree Yojana Payment Status Check
यदि आपने राजस्थान सरकार की राजश्री योजना के लिए आवेदन किया है और आपको योजना का लाभ मिलना लगा है तो आपको 6 क़िस्त के माध्यम से कुल 50,000/- रुपए की राशि मिल जाएगी। किश्त की निर्धारित राशि आपके प्राप्त हो रही है या नहीं यह Payment Status आप अपने बैंक खाते में चैक कर सकते हैं। जब भी आपको किश्त मिले उसक बाद आप अपने बैंक खाते का status जरूर देखें, इससे आपको पता चल जाएगा कि किश्त की राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर की गई है या नहीं। आप ATM मशीन से Statement निकालकर या अपनी पासबुक में बैंक शाखा से एंट्री करवाकर Rajshree Yojana Payment Status को देख सकते हैं।
राजश्री योजना हेल्पलाइन नंबर
181 या 1800 180 6127 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
FAQ-
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना कब शुरू हुई थी?
1 जून 2016 को राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को प्रारंभ किया गया था।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अन्तर्गत कितनी राशि दी जाती है?
अलग-अलग 6 किश्तों के द्वारा लाभार्थी बालिका को कुल ₹50000/- रुपए दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना की पहली किश्त कितने रुपए की होती है?
चिकित्सा संस्थानों एवं जननी सुरक्षा योजना में अधीस्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में सफल प्रसव के बाद जीवित बालिका के जन्म पर पहली किश्त के रूप में ₹2500/- रुपए दिए जाते हैं।
Leave a Reply