मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2022 क्या है, छत्तीसगढ़ की बेटियों को 20-20 हजार रुपए…
Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Chhattisgarh (CG) 2022 Registration, Apply Online, Documents, Details in Hindi: किसानों, गरीबों व श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से अलग-अलग वर्गों को आर्थिक मदद दी जाती है। समय-समय पर सरकार नई योजनाओं की घोषणा भी करती है। श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना को लॉन्च किया गया है। इस योजना के माध्यम से पात्रता रखने वाले श्रमिक परिवार को कुल 40,000/- रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना क्या है? कौन-कौन से श्रमिक इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, योजना का लाभ, दस्तावेज़, आधारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, क्या है? योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है? आइए छत्तीसगढ़ की इस सरकारी योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Registration 2022 Details in Hindi
योजना का नाम | नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
घोषणा | 2022 |
लाभ | 20-20 हजार की आर्थिक मदद |
लाभार्थी | श्रमिकों की बेटियां |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | लॉन्च नहीं की गई |
CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2022, Online Apply / Registration | Eligibility, Documents, Beneficiaries List | Official Website, Helpline Number

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 26 जनवरी 2022 को ख़ास श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना (Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana) की घोषणा की गई। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना के बारे में छत्तीसगढ़ के निवासियों को जानकारी दी। योजना के माध्यम से राज्य सरकार पात्रता रखने वाले श्रमिक लाभार्थी की पहली दो बेटी होने पर 20-20 हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। हर बेटी के खाते में 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे, यानी श्रमिक को कुल 40,000/- की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही यह योजना श्रमिक की दोनों बेटियों को शिक्षा, रोजगार, विवाह आदि की सहायता भी देगी।
Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana – उद्देश्य (Objectives)
जैसा की हम सभी जानते है कि श्रमिक दिन-रात एक कर अपना व अपने परिवार का पेट पालता है। महंगाई के इस समय में वह अपनी कमाई से सिर्फ परिवार का पेट ही पाल सकता है। कई बार तो श्रमिक आर्थिक तंगी की वजह से अपनी बेटी को शिक्षा नहीं दे पाता, वहीँ उनकी शादी करने में भी उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्रमिकों की बेटी को बिना किसी परेशानी के शिक्षा मिले, जिससे वे रोजगार प्राप्त कर पाएं, साथ ही बिना किसी आर्थिक समस्या के उनका विवाह भी हो जाए, इस उद्देश्य से छतीसगढ़ सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना को शुरू करने का फैसला लिया गया है।
CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana – लाभ (Benefits)
- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से श्रमिक की प्रथम दो बेटियों आर्थिक मदद दी जाएगी।
- राज्य सरकार दोनों बेटियों के खाते में 20-20 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर करेगी।
- लाभार्थी श्रमिक को कुल 40,000/- रुपए का लाभ लिमेगा।
- राज्य सरकार श्रमिक की प्रथम दो बेटियों को शिक्षा, रोजगार व विवाह के लिए भी सहायता देगी।
- योजना की मदद से श्रमिक की बेतिया आत्मनिर्भर बनेंगी।
- प्रदेश के हर जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा।
Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana – पात्रता (Eligibility)
- छत्तीसगढ़ का मूलनिवासी परिवार ही योजना का लाभ लेने के पात्र है।
- सिर्फ श्रमिकों के परिवार की बेटियों को ही लाभ ही राशि दी जाएगी।
- मजदूर परिवार की पहली 2 बेटियां ही योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड श्रमिक परिवारों की पहली दो बिटियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
दस्तावेज (Documents)
- प्रथम दोनों बेटियों के बैंक अकाउंट का पासबुक
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2022 Registration / Online Apply
जैसा की आप सभी को बताया की अभी 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ( CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2022) की घोषणा की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए मजदूर की बेटी को थोडा इंतज़ार करना पड़ेगा। जैसे ही इस योजना से सम्बंधित ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है, आपको इसके बारे में जानकारी जरूर दे दी जाएगी।
अधिकारिक वेबसाईट व हेल्पलाइन नंबर
फिलहाल मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से सम्बंधित कोई भी अधिकारिक वेबसाईट को छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) के द्वारा लॉन्च नहीं किया गया है। इसलिए किसी भी प्रकार की फेक वेबसाइट पर इस योजना का रजिस्ट्रेशन (Registration) करने से बचें। इसके अलावा फिलहाल योजना सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर भी जारी नहीं किया गया है। जल्द ही राज्य सरकार Official Website / Helpline Number जारी कर देगी, जिसकी जानकारी आप हमारे पोर्टल Kisan Suchna पर उपलब्ध हो जाएगी।
FAQs:
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना कब शुरू की गई?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 26 जनवरी 2022 इस योजना की घोषणा की गई थी।
नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना किस राज्य से सम्बंधित योजना है?
छत्तीसगढ़
नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का हेल्पलाइन नंबर व अधिकारिक वेबसाईट क्या है?
राज्य सरकार के द्वारा हेल्पलाइन नंबर व अधिकारिक वेबसाईट से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से कितनी राशि दी जाएगी?
श्रमिक की पहली दो बेटी होने पर दोनों के खाते में 20-20 हजार रुपए की राशि सीधा बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:
चिरायु योजना क्या है, बच्चों के लिए लाभकारी छत्तीसगढ़ चिरायु योजना
CG Godhan Nyay Yojana Registration, Start Date & Other Detail
Leave a Reply