[Apply Online] बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है? देखें आवेदन पत्र व लिस्ट…
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar Online Form 2021, List, Application Status and Other Detail in Hindi: लड़कियों की शिक्षा से लेकर उनके विवाह तक के लिए सरकार आर्थिक मदद देती है। गरीब वर्ग से आने वाली लड़कियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। शिक्षा व रोजगार दिलाने के साथ ही उनके विवाह करवाने के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु हर राज्य खास योजना संचालित करता है। बिहार राज्य में गरीब वर्ग परिवार से आने वाली लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना चलाई जाती है। ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन (Apply Online) कर पात्रता (Eligibility) रखने वाला लाभार्थी परिवार योजना से सम्बंधित लाभ राशि को प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar के माध्यम से लाभार्थी को कितनी राशि (Amount Detail) प्रदान की जाती है? आइए योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं। पोस्ट के अंत में आप योजना के आवेदन पत्र (Application form PDF Download) की पीडीएफ भी डाउनलोड कर पाएंगे।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar 2021, Application Status, Online Form Details in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
राज्य | बिहार |
शुरुआत | —— |
लाभ | शादी हेतु आर्थिक मदद |
लाभार्थी | बीपीएल परिवार की कन्या |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | serviceonline.bihar.gov.in |
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2021 | Objective, Eligibility, Online / Offline Form Apply, Download Form PDF

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?
बिहार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को बिहार सरकार के द्वारा प्रारंभ किया गया था। इसका संचालन समाज एवं कल्याण विभाग के द्वारा किया जाता है। इस योजना के माध्यम से बीपीएल (BPL) परिवार की कन्या को सहायता के तौर पर एकमुश्त ₹5000 की राशि दी जाती है। यह राशि परिवार के सदस्यों को तभी दी जाती है, जब विवाह करने वाली लड़की की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और लड़के की आयु 21 या उससे अधिक हो। योजना का सभी पात्र लाभार्थी योजना का लाभ सुविधाजनक रूप से ले सकें इसके लिए Kanya Vivah Yojana Bihar Online Form जमा करने की सुविधा दी गई है।
कन्या विवाह योजना 2021 का उद्देश्य (Objective)
आज भी कई राज्यों में ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर लोग लड़कियों का विवाह बेहद ही जल्दी कर देते हैं। इस करण लड़कियां अपनी पढ़ाई भी पुरी नहीं कर पाती। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह पर रोक लगाना व लड़कियों के माता-पिता को बेटी की उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे लड़कियां आत्म निर्भर बनेंगी और राज्य को विकास की ओर लेकर जाएंगी। पात्रता (Eligibility) रखने वाले परिवार आसानी से ऑनलाइन व ऑफलाइन (Online/ Offline Application Form) माध्यम से Kanya Vivah Yojana 2021 के लिए आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
- {Apply Online} मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार 2021: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, देखें लाभार्थी लिस्ट
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है, करें ऑनलाइन आवेदन
- बिहार कृषि आत्मा योजना क्या है, जानें कृषि करने वाले किसान कैसे जीत सकते हैं पुरस्कार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021 हेतु पात्रता (Eligibility)
- योजना के माध्यम से लाभ राशि प्राप्त करने के लिए बालिका की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी अनिवार्य है।
- जिस लड़के से लड़की का विवाह होना है, उसकी उम्र 21 या उससे अधिक होनी चाहिए।
- सिर्फ बिहार के मूलनिवासी परिवार ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
- आवेदन करने वाला परिवार बीपीएल वर्ग से होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2021 Documents List
यदि आप ऊपर दी गई सभी पात्रता को पूर्ण करते हैं, तो योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) करने के लिए पात्र हैं। वहीँ आवेदन करने हेतु जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी उनकी सूची नीचे दी गई है। इन दस्तावेजों की मदद से आप आसानी के साथ बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दस्तावेज (Documents List 2021)
- मूल निवासी प्रमाण पत्रबीपीएल राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- लड़की की जन्मतिथि हेतु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक का खाता संबंधित जानकारी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लड़के का जन्म प्रमाण पत्र
- दहेज ना देने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के लाभ (Benefits)
- योजना के लिए आवेदन करने के बाद लाभार्थी को ₹5000 की सहायता राशि दी जाती है।
- लाभ की राशि को चेक, डिमांड ड्राफ्ट या डीबीटी की मदद से कन्या तक पहुंचाया जाता है।
- योजना से जुड़ने हेतु ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के माध्यम से बाल विवाह जैसे अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।
- लड़कियों की शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाएगा।
- इससे दहेज प्रथा को रोकने में भी मदद मिलेगी।
Kanya Vivah Yojana Bihar Offline Form 2021
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी दी हुई है। नीचे आपको सबसे पहले ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करने की स्टेप दी गई है, जिनका पालन कर आप सुविधाजनक रूप से आवेदन कर सकते हैं।
- योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले लाभार्थी को अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक में जाना होगा।
- आप यहां से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना के आवेदन फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकलवा सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद इसमें पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- यदि आपको फॉर्म में दी गई कुछ जानकारियां दर्ज करने में परेशानी आ रही है, तो आप इससे संबंधित कर्मचारियों से मदद ले सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपि को संलग्न कर दें।
- अब इन दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म को ग्राम पंचायत या ब्लॉक में जाकर जमा कर दें।
- इसके बाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों कोसत्यापित किया जाएगा।
- सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।
- सरपंच के माध्यम से योजना से संबंधित राशि को बालिका के बैंक अकाउंट में सीधे डीबीटी या फिर डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भेज दिया जाएगा।
Kanya Vivah Yojana Bihar Online Form 2021
- ऑनलाइन आवेदन (Application Form Apply Online) करने के लिए सबसे पहले आपको योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट (Official Portal) पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर नागरिक अनुभाग में जाकर खुद का पंजीकरण (Registration) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्टर करने के लिए एक फॉर्म खुलेगा।
- आपको अपने इस फॉर्म में अपना नाम, ईमेल आईडी मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अपनी स्टेट सिलेक्ट करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन का पेज खुल जाएगा।
- लॉग इन पेज पर आपको ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दर्ज करने के बाद लॉग इन बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप दोबारा वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।
- होम पेज पर आपको आर.टी.पी.एस सेवाएं के सेक्शन में जाना होगा और समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सेवाओं पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी स्क्रीन पर कई सारी योजनाओं के नाम दिखाई देंगे, इसमें से आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें और जानकारियों को दर्ज करने के बाद संबंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह सफलतापूर्वक बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar Status Check 2021
- कन्या विवाह योजना बिहार Online Status देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार राज्य की लोक सेवाओं का अधिकार व अन्य सेवाएं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक पोर्टल का होमपेज खुलने के बाद आवेदन की स्थिति देखें विकल्प पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपके सामने ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस (Applicaation Form Status) का फॉर्म खुल जायेगा।
- एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए आप दो विकल्प एप्लीकेशन रेफरन्स नंबर या OTP/एप्लीकेशन डिटेल्स में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।
- आप जिस भी विकल्प का चयन करते हैं उससे सम्बंधित जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड (Capcha Code) को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को देख पाएंगे।
Important Links:
Official Portal: Click Here
Download Form PDF: Click Here
Leave a Reply