{Apply Online} मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार 2021: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, देखें लाभार्थी लिस्ट

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2021 / Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Apply Online Detail: लड़कियों को आगे बढ़ाने और बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लड़कियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिससे वह बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई पूर्ण कर सकें और करियर में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन पाए। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अपने क्षेत्र में निवास करने वाली लड़कियों को योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान करती हैं। बिहार सरकार द्वारा कन्याओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाई जाती है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा कन्याओं को उनके जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई का खर्च बिहार सरकार के द्वारा दिया जाता है। किस तरह से बिहार के निवासी कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) कर सकते हैं, योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें, का लाभ उठा सकते हैं।

Contents hide
2 बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online Detail in Hindi

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar 2021

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (CM Kanya Utthan Yojana)
पूरा नामMKUY Full-Form-
Mukhhymantri Kanya Utthan Yojana
शुरुआत
लाभछात्राओं को आर्थिक सहायता
लाभार्थी राज्य की बालिकाएं
अधिकारिक वेबसाइट (Official website/Portal/App)edudbt.bih.nic.in

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online Detail in Hindi

Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Bihar

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2021 क्या है?

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: कन्याओं के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया गया था। बिहार सरकार द्वारा अप्रैल 2018 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। किसी भी वर्ग की बालिकाएं समान रूप से योजना का लाभ ले सकती हैं। योजना से जुड़ने के बाद कन्याओं के जन्म से लेकर उनकी स्नातक की पढ़ाई तक का खर्च सरकार के द्वारा उठाया जाता है। 5 किस्तों के माध्यम से कन्या को कुल ₹54000 आर्थिक सहायता दी जाती है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि की लिस्ट

  • कन्या के जन्म पर उसे ₹5000 रुपए दिए जाते हैं।
  • टीकाकरण होने पर ₹1000 की राशि दी जाती है।
  • कन्या के 1 साल पूरे होने पर ₹2000 दिए जाते हैं।
  • जब बालिका इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा पास कर लेती है, तो उसे ₹10000 की राशि दी जाती है। कन्या की शादी न होने की स्थिति में ही उसे यह धनराशि प्रदान की जाती है।
  • वहीँ  स्नातक उत्तीर्ण करने पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की अंतिम किस्त ₹25000 की कन्या को दी जाती है।

सेनेटरी पैड तथा यूनिफार्म हेतु मिलने वाली आर्थिक मदद

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar के माध्यम से सजी सरकार बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी अलग से आर्थिक मदद देती है। सेनेटरी नैपकिन के लिए बालिकाओं को ₹150 की धनराशि दी जाती थी, जिसे बाद में बढाकर ₹300 रुपए कर दिया गया। वहीँ यूनिफॉर्म खरीदने हेतु 1 से 2 वर्ष की आयु की बालिका को ₹600, 3 से 5 वर्ष की आयु को ₹700, 6 से 8 वर्ष की आयु को ₹1000 तथा 9 से 12 वर्ष की आयु की बालिका को ₹1500 की आर्थिक मदद दी जाती है।

Rajasthan Vidhya Sambal Yojana Online Apply

Palanhar Yojana Registration Detail

Rajasthan Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana Online Registration

Bhamashah Card Registration

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना- धनराशि का विवरण

सेनेटरी नेपकिन हेतु ₹300/-
यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में ₹600/-
3 से 5 वर्ष की आयु में ₹700/-
6 से 8 वर्ष की आयु में ₹1000/-
9 से 12 वर्ष की आयु में ₹1500/-

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Eligibility, Documents, Apply Online

बिहार में निवास करने वाला परिवार आवेदन कर योजना से अपनी बालिका को जोड़ सकता है। एक परिवार की 2 बेटियों को ही योजना का लाभ दिया जावेगा।  आइए आगे इस पोस्ट में बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य, लाभ, दस्तावेज, योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं, इस जानकारी के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: CM Anuprati Coaching Yojana in Hindi

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2021 का उद्देश्य

आज भी बिहार में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर समय से पहले ही लड़कियों का विवाह कर दिया जाता है। वहीँ कुछ परिवार ऐसे होते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से वे अपनी लड़कियों को शिक्षा के लिए नहीं भेजते। प्रदेश की हर बेटी शिक्षा प्राप्त करे, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया गया। इस योजना का लाभ लेकर कन्याएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपने करियर में अच्छा मकाम हासिल कर सकती हैं। साथ ही यह लड़कियों को आत्मनिर्भर भी बनाती है, जिससे कि आने वाले समय में उन्हें किसी पर आश्रित होकर जीवन ना जीना पड़े। इस योजना का लाभ राज्य की 1.50 करोड़ बालिकाओं को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार का लाभ

  • जन्म से लेकर स्नातक डिग्री तक का खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाता है।
  • योजना के माध्यम से लड़की का जन्म होने पर उसे ₹5000 दिए जाते हैं। पहले यह राशि 2000 होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।
  • बालिका का 1 वर्ष पूरा होने के बाद उसे ₹2000 की राशि दी जाती है।
  • जब कन्या का टीकाकरण हो जाता है और उसका नाम आधार कार्ड से जोड़ा जाता है तब उसे ₹1000 प्रदान किए जाते हैं।
  • लड़की इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेती है, तब उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹10000 दिए जाते हैं। विवाह न होने की स्थिति में ही उसे यह राशि दी जाति है। विवाह होने की स्थिति में कन्या को यह किश्त नहीं दी जाती।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की अंतिम किस्त ₹25000 होती है, जोकि छात्रा द्वारा स्नातक डिग्री पूरी करने के बाद उसके बैंक अकाउंट में दी जाती है। विवाहित या अविवाहित दोनों लड़कियों को यह राशि प्रदान की जाती है।
  • योजना के माध्यम से लाभार्थी कन्या को कुल ₹54000 की राशि दी जाती है।
  • इस राशि के अलावा बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाती है।
  • ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से कोई भी परिवार अपनी बालिका को इस योजना से जुड़ सकता है।
  • किसी भी परिवार में दो लड़कियां होने पर उन दोनों लड़कियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जाता है।
  • योजना के माध्यम से कन्याओं को सेनेटरी नेपकीन खरीदने के लिए भी राशि प्रदान की जाती है। पहले यह राशि 150 रुपए थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 300 रूपए कर दिया गया।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • इंटरमीडिएट की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर

दस्तावेजों की PDF फाइल का मानक साइज

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन करने से पूर्व आपको पोर्टल रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
  • जो भी दस्तावेज आपको अपलोड करना है, उन्हें दिए गए मानक साइज व आकर के अनुसार ही अपलोड करें।
    • विद्यार्थी अपने फोटो के साइज को 50 KB से कम रखें, वहीँ इसका आकार 200x 230 px होना अनिवार्य है।
    • आपके के हस्ताक्षर की फोटो का साइज 20 KB से कम और इसका आकार 140×60 px होना चाहिए।
    • विद्यार्थी अपने आधारकार्ड को अपलोड करने से पहले उसे ब्लैक एंड वाइट स्कैन कर लें, अब इसकी पीडीएफ फाइल तैयार करे, जोकि 500 KB से कम होनी चाहिए।
    • निवास प्रमाण पत्र की भी स्कैन कर ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल तैयार कर लें, इस दस्तावेज की फाइल का साइज भी 500 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
    • बैंक पासबुक के प्रथम पेज को भी ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल में स्कैन करें और इस पीडीएफ फ़ाइल का साइज़ 500 KB या फिर उससे कम रखें।
    • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट/पासिंग मार्क शीट की ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल फाइल का साइज 500 KB या फिर उससे कम रखें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन हेतु जरूरी जानकारी

बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना 2021

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ( स्नातक ) के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन ही देना है। आवेदक का आवेदन महाविद्यालय के माध्यम से स्वीकृत नहीं किया जायेगा। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में किसी डॉक्यूमेंट या आवेदन देने की जरूरत नहीं है।

बिहार मुख्यमंत्री बालिका माध्यमिक +२ प्रोत्साहन योजना 2021

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ( माध्यमिक +२ ) के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन ही देना है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में किसी डॉक्यूमेंट या आवेदन देने की जरूरत नहीं है। लाभार्थी के लिए रिजल्ट के समय अविवाहित होना अनिवार्य है तथा इसकी घोषणा केवल ऑनलाइन आवेदन में ही करना है। यह भी पढ़ें: PM Kisan Tractor Yojana Detail

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – आवेदन कैसे करें

यदि कोई भी परिवार कन्या के जन्म के बाद मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है, तो वह नीचे दिए गए नियमों का पालन करके इस योजना का लाभार्थी बन सकता है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2020-2021 Apply Online

  • योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको कन्या उत्थान योजना से संबंधित मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें. (Link- 1) लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद Click Here to Apply पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration No.), टोटल ऑब्टेंड मार्क्स (Total Obtained Marks) तथा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • ध्यान रहे यह रजिस्ट्रेशन नंबर विद्यालय से प्राप्त होगा।
  • इसके बाद कन्या उत्थान योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, आधार कार्ड नंबर आदि को भरें।
  • ध्यानपूर्वक जानकारी को भरने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपने फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लें, जो कि भविष्य में आप के काम आ सकता है।
  • इस तरह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

बिहार ई-कल्याण पोर्टल लॉग इन प्रक्रिया

  • लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार ई-कल्याण पोर्टल पर जाना होगा।
  • ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद, आपको यहां पर फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन ओनली की लिंक दिखाई देगी, इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, पेज के बाईं तरफ लॉग इनफॉर्म दिखाई देगा।
  • लॉग इन फॉर्म में यूजर आईडी (User ID),  पासवर्ड (Password) और कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद लॉग इन बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक login कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें

  • आवेदन करने के बाद यदि आप अपने एप्लीकेशन स्टेटस (Application Status) को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए सर्वप्रथम बिहार ई कल्याण पोर्टल पर जाएं।
  • यहां आपको होम पेज पर व्यू एप्लीकेशन स्टेटस (View Application Status) की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Application Status) की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

नाम एवं अकाउंट की जानकारी वेरीफाई करने की प्रक्रिया

  • अपना नाम तथा अकाउंट की जानकारी को वेरीफाई करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार की ई-कल्याण वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • यहां आपको बाईं तरफ वेरीफाई नेम तथा अकाउंट डिटेल की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक कर दें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन करना है।
  • इसके बाद अपने कॉलेज का चयन करें और व्यू बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने छात्रों की सूची आ जाएगी, जिसमें आप अपनी अकाउंट डिटेल व नाम वेरीफाई कर सकते हैं।

Mukhymantri Kanya Utthan Yojana – पेमेंट डन इंफॉर्मेशन देखें

  • पेमेंट डन इंफॉर्मेशन देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको For Student Registration and Login Only की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको पेमेंट डन इंफॉर्मेशन के अंतर्गत क्लिक हियर टू व्यू का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको अपनी यूनिवर्सिटी तथा अपना नाम दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद व्यू बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने पेमेंट डन इंफॉर्मेशन आ जाएगी।

सूची में आवेदनकर्ता का नाम देखने की प्रक्रिया

  • यदि आप आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो इसके लिए सर्वप्रथम आप ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको For Student Registration and Login Only नामक लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको List of Candidates who have to Apply Online नामक लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक का दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको यूनिवर्सिटी तथा स्टूडेंट का नाम दर्ज करना होगा।
  • अब व्यू बटन पर क्लिक कर दे, इसके बाद आपके सामने आवेदन करने वाले विद्यार्थी की जानकारी आ जाएगी।

आवेदन रिजेक्टेड लिस्ट देखें

पेमेंट समरी रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Contact Detail

आवेदन करते समय यदि आपके सम्बंधित विद्यालय या महाविद्यालय का नाम पोर्टल पर उपलब्ध सूची में उपलब्ध नहीं है तो विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करने में अन्य किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप नीचे दिए गए कांटेक्ट नंबर व ईमेल आईडी से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*