मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है, वर्ष 2021 पंजीयन की स्थिति व अपना नाम कैसे देखें
Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2021: केंद्र व राज्य सरकारें असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए कई योजनाओं का संचालन करती है, लेकिन इन योजनाओं का लाभ असंगठित श्रमिकों के पास नहीं पहुंच पाता। पात्र श्रमिकों को सरकार के द्वारा बनाई गई हर योजना का लाभ समय पर मिले, इसके लिए मध्यप्रदेश (MP) सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को प्रारंभ किया गया था। योजना के अंतर्गत श्रमिकों के संभल कार्ड बनाए जाते थे, लेकिन राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इस योजना के नाम में परिवर्तन कर इसे MP नया सवेरा योजना नाम से जाना जाने लगा। वर्ष 2021 में योजना के लिए पंजीकरण करने हेतु पात्रता क्या है, वेब साईट पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद पंजीयन की स्थिति व लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? आइए मध्यप्रदेश (MP) की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2021
योजना का नाम | मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना / CM Jan Kalyan Sambal Yojana |
राज्य | मध्य प्रदेश |
घोषणा | 2018 |
लाभ | अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ |
लाभार्थी | असंगठित मजदूर |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | shramiksewa.mp.gov.in |
CM Jan Kalyan Sambal Yojana | Eligibility, Benefits, Registration, Documents Detail in Hindi

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जन कल्याण संबल योजना (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2018) को वर्ष 2018 में प्रारंभ किया गया था। असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह संबल योजना चलाई गई थी, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इस योजना के नाम में परिवर्तन किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के नाम से जानी जाने वाली योजना के नाम को बदल कर नया सवेरा योजना किया गया। इसके अंतर्गत लाभार्थी के संबल कार्ड की जगह नया सवेरा कार्ड बनाए गए। हालाँकि जब दोबारा शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 को रिलॉन्च किया। इससे कई नए लाभ भी जोड़े गए। जो भी असंगठित श्रमिक संबल योजना के लिए अपनी पात्रता रखते हैं वे आसानी से ऑनलाइन पंजीयन करवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
2021 में योजना से जुड़े नए लाभ
- मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 के माध्यम से राज्य सरकार 12वीं कक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले 5000 छात्रों को ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान करती है।
- गरीब महिला यदि गर्भधारण किए हुए है, तो शिशु के जन्म से पहले उसे ₹4000 और जन्म के बाद ₹12000 बैंक खाते में जमा करवाए जाते हैं।
कोरोना काल में श्रमिकों को लाभ
कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 के द्वारा कई श्रमिकों के बैंक खाते में सहायता राशि ट्रांसफर की गई थी। मध्यप्रदेश से बाहर मजदूरी करने वाले श्रमिक महामारी की वजह से लॉकडाउन लगने के कारण दूसरे राज्यों में ही फस गए थे। करीब 1 लाख 5 हजार फंसे हुए श्रमिकों के बैंक खाते में मध्यप्रदेश सरकार ने 1 लाख 50 हजार करोड ट्रांसफर किए थे। प्रत्येक मजदूर के खाते में ₹1000 भेजे गए थे। महामारी के कारण दूसरे राज्यों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे इन मजदूरों के लिए संबल योजना लाभकारी साबित हुई थी।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 के लाभ
गरीबी रेखा के नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक लाभार्थियों को संबल कार्ड के माध्यम से केंद्रीय और राज्य स्तर पर चलने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाता है। नीचे आपको इस योजना से होने वाले लाभ की सूची दी गई है।
- राज्य में आयोजित होने वाली 12th परीक्षाओं सर्वाधिक अंक लाने वाले 5000 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹30000 दिए जाते हैं।
- गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा दी जाती है। शिशु के जन्म होने से पहले ₹4000 और शिशु के जन्म के बाद ₹12000 की राशि प्रदान की जाती है।
- दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है।
- योजना के लाभार्थी श्रमिक की यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को ₹400000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- यदि किसी श्रमिक की सामान्य मृत्यु होती है या स्थाई विकलांगता आती है, तो उनके परिवार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ₹200000 प्रदान किए जाते हैं।
- लाभार्थी श्रमिक को आंशिक स्थाई विकलांगता होने पर ₹100000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- बिजली के बिल माफ किए जाते हैं।
- कृषि उपकरण पर अनुदान राशि दी जाती है।
- संबल योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
- योजना के अंतर्गत नया सवेरा कार्ड बनवाने के लिए श्रमिकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 हेतु पात्रता
- इस योजना का लाभ सिर्फ असंगठित क्षेत्रों में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले श्रमिक ले सकते हैं।
- असंगठित श्रमिक, जो नौकरी, स्वरोजगार, घरों मे कार्य, या वेतन हेतु अन्य अस्थाई प्रकृति के कार्य कर रहा हो।
- जिस व्यक्ति को बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का लाभ प्राप्त नहीं होता हो।
- बीपीएल कार्ड धारक भी योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
- योजना की पात्रता के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए।
संबल योजना 2021 के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जन्म दिनांक हेतु दस्तावेज
- जाति प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- ये आवेदन दिव्यांग है तो उसका प्रमाणपत्र
- आवेदक महिला विधवा है तो विधवा प्रमाणपत्र
- मोबाईल नंबर
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 पंजीयन (Online Registration)
- योजना का लाभार्थी बनने हेतु पंजीयन करने हेतु सर्वप्रथम आपको संबल योजना 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर लॉग इन करें।
- लॉग इन करने हेतु लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- लॉगइन फॉर्म में अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- अब श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान की पुष्टि आधार ईकेवाईसी से करें।
- आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, इसमें आपको अपनी समग्र आईडी और कैप्चा कोड व अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आवेदक की जानकारी भरने के बाद प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021 पंजीयन की स्थिति कैसे देखें
- पंजीकरण (Registration) करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पंजीयन की स्थिति जांचें के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहाँ आपको अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी दर्ज करी होगी।
- अब सदस्य की जानकारी देखें लिंक पर क्लिक करें।
- इस तरह आप पंजीकरण की स्थिति को देख पाएंगे।
पोर्टल पर लॉग इन (Login) नाम कैसे देखें
- लॉगइन यूजर नेम जानने के लिए सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना 2021की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- पोर्टल पर अपना यूजर नेम (User Name) पता करें का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको जिले तथा निकाय का चयन करना है।
- अब कैप्चा कोड दर्ज कर, रिपोर्ट देखें बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह आप वेबसाइट पर यूजर नेम देख पाएंगे।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021
मध्यप्रदेश (MP) निवासी बी पी एल राशन कार्ड कैसे बनवाएं
पोर्टल पर लॉग इन यूजर की जानकारी देखने की प्रक्रिया
- इसके लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना नाम दर्ज करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और गेट यूजर लिस्ट बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह आप मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देख पाएंगे।
Important Link:
Official Website: Click Here
Leave a Reply