मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2022: घायल की मदद करने पर राजस्थान सरकार दे रही 5,000 का इनाम

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2022: देश में राज्य की सरकारें अपने-अपने स्तर से सरकारी योजनाओं को तैयार करती हैं। कुछ राज्यों में ऐसी योजनाएं बनाई जाती हैं, जिसकी चर्चा दूसरे राज्यों में होती है और इसकी सराहना भी की जाती है। वैसे तो राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के निवासियों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना एक अलग तरह की योजना है, जोकि दूसरे राज्यों को भी सीख देती है। इस योजना के माध्यम से किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है व उसे प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना क्या है, मदद करने वाले व्यक्ति को कितनी राशि दी जाती है? वित्तीय लाभ लेने के लिए क्या व्यक्ति को आवेदन (Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana Registration) करना होता है? आइए मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2022 Details in Hindi

योजना का नाममुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना
राज्यराजस्थान
शुरुआतवर्ष 2022
लाभ5000 व प्रमाण पत्र
लाभार्थी सड़क दुर्घटनाग्रस्त को
अस्पताल पहुँचाने वाला व्यक्ति
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)———

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2022 Registration / Apply, Eligibility, Benefit Amount, Certificate

Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना क्या है?

राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2022 को लागू कर दिया गया है। यह एक तरह की प्रोत्साहन योजना है। यदि कोई व्यक्ति सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और कोई भी शख्स उस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाता है। इस स्थिति में राजस्थान सरकार सहायता करने वाले शख्स को आर्थिक लाभ व प्रमाण पत्र से सम्मानित करती है। आर्थिक लाभ के तौर पर व्यक्ति को 5,000/- की राशि दी जाती है। राजस्थान सरकार की इस पहल की तारीफ कई राज्यों के द्वारा भी की जा रही है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana – उद्देश्य

एक समय था जब लोग एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे, लेकिन आज-कल सभी अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। सभी अपने काम से काम रखना ही पसंद करते हैं। सड़क पर कोई हादसे में व्यक्ति घायल भी पड़ा है तो लोग उसकी मदद करने की जगह विडियो बनाते हैं या फिर वे देखकर अपने काम के लिए आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में कई बार अस्पताल न पहुँच पाने की वजह से सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ व्यक्ति वहीँ वहीँ दम तोड़ देता है। यदि कोई व्यक्ति सड़क पर घायल पड़े हुए उस शख्स को समय पर अस्पताल पहुंचा देता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। राज्य के लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए आगे आएं और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाए। जिससे की व्यक्ति की जान बच पाए, इस उद्देश्य से राजस्थान सरकार के द्वारा Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana को प्रारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का लाभ

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की मदद से घायल व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है।
  • यदि आप सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मदद करते हैं तो अस्पताल में पुलिस आपसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं करेगी।
  • राज्य में सड़क दुर्घटना की वजह से हो रही मृत्यु दर में कमी आएगी।
  • घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुँचाने में मदद करने के लिए शख्स को इनाम दिया जाएगा।
  • इनाम के तौर पर मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5000 की राशि व प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
  • मदद करने वाले व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए किसी भी प्रकार का खर्च देने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • एक शख्स को मदद करता देख राज्य के अन्य लोग भी घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  • पात्रता व नियम
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने के लिए 5000 की राशि (Amount) दी जाएगी।
  • व्यक्ति इसके अलावा अन्य राशि की मांग नहीं कर सकता।
  • यदि दो लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर आते हैं तो यह लाभ राशि को दोनों में आधा-आधा बाँट दिया जावेगा।
  • इनाम की राशि लेने के लिए व्यक्ति को अस्पातल में तैनात कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर को अपनी जानकारी देनी होगी।
  • इनाम राशि पाने वाला घायल व्यक्ति का रिश्तेदार नहीं होना चाहिए।
  • यदि सरकारी एंबुलेंस, निजी एंबुलेंस के कर्मचारी, पीसीआर वैन और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करते हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2022 Registration

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आपको घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने के बाद अस्पताल में तैनात कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर को अपने बारे में जानकारी देनी होगी।
  • ऑफिसर द्वारा आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसमें आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर व बैंक डिटेल समेत अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सीएमओ के द्वारा घायल व्यक्ति से सम्बंधित रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें व्यक्ति गंभीर था या नहीं एवं उसे तुरंत इलाज मिला या नहीं यह दर्ज किया जाएगा।
  • सीएमओ इस रिपोर्ट को डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ के पास ट्रांसफर करेगा।
  • इस प्रक्रिया के बाद लाभार्थी को इनाम की राशि अप्रूव की जाएगी।
  • 2 दिन बाद 5,000 रुपए लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
  • स्पीड पोस्ट की मदद से लाभार्थी द्वारा दिए गए पते पर प्रमाण पत्र भी भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*