मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना: राजस्थान निवासी घर बैठे बनवाएं दस्तावेज, देखें लाभार्थी सूची

Mukhyamantri Ashrit Seva Yojana: सरकारी योजना के लिए आवेदन करना हो या फिर पेंशन निकलवाना हो, ऐसे कई जरूरी कार्यों के लिए हमें घर से बहार निकलना होता है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो घर से बहार निकलने में असमर्थ होते हैं। सरकारी योजना के लिए आवेदन करने समेत अन्य सरकारी कार्यों के लिए उन्हें बाहर निकलना होता है। ऐसे में राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना को शुरू किया है जिसकी मदद से पात्र लोग घर बैठे ही जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। आइए योजना के लिए आवेदन की करें, लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में अपना नाम कैसे देखें, समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।

Mukhyamantri Ashrit Seva Yojana Rajasthan Details in Hindi

योजना का नाममुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना 
राज्यराजस्थान
लाभघर बैठे दस्तावेज बनवाने की सुविधा
लाभार्थी बुजुर्ग, दिव्यांग व अन्य
अधिकारिक वेबसाइट (Official website/Portal/App)

मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना क्या है?

वर्ष 2023 में राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना को शुरू किया गया। इस योजना को मुख्यमंत्री हमारी जिम्मेदारी योजना (Humari Jimmedari Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। योजना की मदद से दिव्यांग, वृद्धजन तथा विधवा महिला जैसे आश्रितों को दी जाने वाली जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही दिया जाएगा। लाभार्थी को ई-मित्र कियोस्क पर मिलने वाली हर सेवा का लाभ घर बैठे ही दिया जाएगा। सिर्फ अब आपको नंबर डायल करना होगा आवर आपका कार्य हो जायेगा। 20 मार्च से मुख्यमंत्री हमारी जिम्मेदारी योजना को पूरे राज्य में लागू किया गया।

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना का उद्देश्य दिव्यांग, वृद्धजन तथा विधवा महिला जैसे आश्रितों को घर बैठे जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ देना है। सरकारी कार्यों के लिए काफी चक्कर काटने होते हैं, दिव्यांग, वृद्धजन तथा विधवा महिला भाग दौड़ करने में असमर्थ होती हैं। ऐसे में यह योजना इन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। मृत्यु पंजीकरण, मूल निवास प्रमाण पत्र, पालनहार योजना के दस्तावेज, पेंशन के लिए आवेदन व सत्यापन जैसे कई जो ई-मित्र कियोस्क पर होते हैं, लाभार्थी इन सभी कार्यों को मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना की मदद से घर बैठे ही कर पाएंगे। इसके लिए उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Mukhyamantri Ashrit Seva Yojana– लाभ (Benefits)

  • सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए दिव्यांग, बुजुर्गों, विधवा या सिलिकोसिस से बीमार व्यक्ति को ई-मित्र केंद्र या कियोस्क पर नहीं जाना होगा।
  • घर से ही पात्र लोगों को सभी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • लाभार्थिओं से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • राजस्थान सरकार ने करीब 15 लाख 62 हजार लोगों को घर बैठे यह सुविधा उपलब्ध करवाने का फैसला किया है।
  • योजना की मदद से बुजुर्ग, दिव्यांग या विधवा महिला अपने घर से ही सामाजिक पेंशन के वेरिफिकेशन, आवेदन से लेकर हर वह जरूरी कार्य जो ई-मित्र की मदद से होता है वह कर सकते हैं।
  • राशन में नाम जुड़वाने, जाति, मूलनिवास प्रमाण पत्र, पेंशन, आदि कार्य अब घर बैठे ही पूरे हो जाएंगे।

Rajasthan Ashrit Seva Yojana– पात्रता (Eligibility)

  • जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे ज्यादा है व उनके घर पर कोई दूसरा व्यक्ति इन कार्यों को करने हेतु नहीं है।
  • विधवा महिला, जिनके घर पर कोई भी दूसरा पुरुष सदस्य नहीं है। 
  • दिव्यांग, जिनके घर में कोई भी सदस्य नहीं है।
  • सिलिकोसिस से पीड़ित मरीज।

Mukhyamantri Ashrit Seva Yojana Online Apply, Beneficiary list Details in Hindi

मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना आवेदन  कैसे करें?

नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता रखने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार का आवेदन करने की जरुरत नहीं है।  राज्य सरकार के पास पहले से मौजूद रिकॉर्ड की मदद से लाभार्थी सूची (Beneficiary List) तैयार की जा चुकी है। लाभार्थी को बस सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करना होगा। अपनी जानकारी देने के बाद आपको क्या काम करवाना है उसकी जानकारी देनी होगी। जिसके बाद सर्विस प्रोवाइडर का एक व्यक्ति सेवा प्रेरक आपके घर आएगा। वह आपके कार्य को करेगा, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के चार्ज देने की जरुरत नहीं है। इस योजना के शुरू होने से बुजुर्गों व राज्य के अन्य असमर्थ लोगों बड़ी रहत मिली है।

मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें (Beneficiary list)

आपका नाम मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना (Mukhyamantri Ashrit Seva Yojana) की लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में शामिल है या नहीं इसके लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना अधिकारिक वेबसाइट-
  • वेबसाइट पर आपको New Citizen Request का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  • यह आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो जन अधर कार्ड से जुड़ा है।
  • नंबर दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में होगा तो सामने आ जाएगा।
  • मोबाइल नंबर की जगह आप जन आधार नंबर से भी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • सर्च पर क्लिक करने के बाद लाभार्थी लिस्ट (Beneficiary List) में नाम न होने की स्थिति में जानकारी नहीं आएगी।

FAQ:-

मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना किस राज्य से सम्बंधित योजना है?

यह योजना राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजना है।

मुख्यमंत्री हमारी जिम्मेदारी योजना कब शुरू हुई?

राजस्थान की मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना को ‘हमारी जिम्मेदारी योजना‘ के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत 20 मार्च 2023 को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*