मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Detail in Hindi, Online Registration, Eligibility
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021 Detail: उत्तर प्रदेश में किसान और कम आय वाले लोगों को अलग अलग योजना के माध्यम से आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले उसके लिए भी राज्य सरकार एक योजना चला रही है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और निर्बल छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना चलाई जा रही है। इस सरकारी योजना के तहत भिन्न-भिन्न विभागों के लिए सरकारी परीक्षा के लिए फ्री में तैयारी करवाई जावेगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना क्या है, कैसे इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, कौन-कौन से छात्र इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं?
Content-
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021 Detail in Hindi | Online Registration | Eligibility | Official Website | Benefits | Free Coaching in UP | Abhyuday Free Coaching in UP for UPPSC and Other Exams | UP Free Tablet Registration
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
शुरुआत | 16 फ़रवरी 2021 |
लाभ | सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग |
लाभार्थी | गरीब वर्ग से आने वाले उत्तर प्रदेश के छात्र |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | abhyuday.up.gov.in |
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना क्या है?
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021) के तहत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और निर्बल छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं, उप्र लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अन्य भर्ती बोर्ड व संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाएंगी| अभ्यर्थियों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस और राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा शिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाता है। सूचना विभाग द्वारा ई-लर्निंग वेबसाइट भी चलाई जाएगी, जिस पर छात्रों के लिए अधिकारियों के विडियो अपलोड किए जाएंगे, जिसमें वे परीक्षा की तैयारी संबंधी अपने अनुभव को साझा करेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कब शुरू की गई?
मुख्यमंत्री योगी ने 15 फ़रवरी 2021 को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021) का शुभारम्भ किया था। 16 फ़रवरी को इस योजना के तहत सिविल सर्विसेज की पहली कक्षा गोरखपुर यूनिवर्सिटी में हुई थी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के पहले चरण में हर मंडल मुख्यालय पर एक मुफ्त प्रशिक्षण केंद्र मंडलायुक्त की अध्यक्षता में चलाया जाता है।
इस योजना में किन सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है? Abhyuday Free Coaching in UP for UPPSC and Other Exams List
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत एनटीए द्वारा आयोजित जेईई (मेन्स) और नीट की परीक्षाएं, बैंकिंग पीओ, एसएससी, बीएड, टीईटी, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं, उप्र लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, एनडीए, सीडीएस, अन्य सैन्य सेवाएं, अर्द्धसैनिक, केंद्रीय पुलिस बल की भर्ती संबंधी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाएं, अन्य भर्ती बोर्ड व संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभ (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Benefits 2021)
- इस योजना के तहत छात्रों को बड़े अधिकारीयों द्वारा सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन आई.ए.एस., आई.पी.एस., भारतीय वन सेवा, पी.सी.एस. संवर्ग के अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा।
- अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से घर बैठे सरकारी परीक्षा की तैयारी फ्री में कर सकता है।
- ई-लर्निंग प्लेटफार्म पर विभिन्न अधिकारी विडियो द्वारा परीक्षा की तैयारी संबंधी अनुभव साझा करेंगे।
- मण्डलीय मुख्यालय पर विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल के साथ साक्षात कक्षाओं का आयोजन भी किया जा रहा है|
- बड़े-बड़े कोचिंग सेंटर पर जिन पाठ्यक्रमों को पढाया जाता है, उसे लेक्चर का हिस्सा बनाया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की पात्रता (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021 Eligiblity)
- सिर्फ उत्तर प्रदेश के निवासी छात्र ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्र और गरीब परिवार से आने वाले छात्र ही आवेदन हेतु मान्य होंगे।
- लाभार्थी के पास अपनी शिक्षा से जुड़े सभी ज़रूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ऑनलाइन आवेदन (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021 Online Registration)
जो भी अभ्यार्थी इस योजना का लाभार्थी बनना चाहता है, उसे सबसे पहले राज्यस्तरीय लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद पंजीकृत छात्रों को कक्षा की जानकारी व्हाट्स एप और इमेल के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यार्थी के लिए फिजिकल क्लासेज, वर्चुअल क्लासेस और वेबीनार का आयोजन भी किया जाएगा। योजना के अंतर्गत हर वर्ष एक बार सम्बंधित कोर्स में दाखिला लेने हेतु पात्रता परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा में प्राप्त किया गए अंकों के अनुसार ही अभ्यार्थी इस योजना के माध्यम से फ्री कोचिंग के लिए दाखिला लेने का पात्र होगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अधिकारिक वेबसाइट (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Official Website)
Free Coaching in UP – मुफ्त कोचिंग क्लासेज लेने के इच्छुक उम्मीदवार abhyuday.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में फ्री कोचिंग के आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक- Click Here for Registration
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Tablet distribution to students
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana New Update– 22 जनवरी 2021 को उत्तरप्रदेश के बजट का ऐलान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को टेबलेट बांटने का ऐलान किया गया। उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा 10 लाख लोगों को फ्री टेबलेट दिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग में एडमिशन लेने वाले छात्रों को ही फ्री टेबलेट दिया जाएगा।
UP Free Tablet Registration & Exam Detail
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत टेबलेट पाने के लिए सबसे पहले आपको निशुल्क कोचिंग में एडमिशन लेने हेतू आधिकारिक वेबसाईट abhyuday.up.gov.in पर पंजीयन कर प्रवेश परीक्षा देना होगा। प्रवेश में पास होने के बाद चयनित छात्रों को फ्री टेबलेट दिए जाएंगे।
Leave a Reply