[5 लाख] मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हेतु हरियाणा किसान करें रजिस्ट्रेशन, जीतें 5 लाख तक का इनाम
Mukhya Mantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार प्रदान करती है। खेल, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों के अलावा कृषि के क्षेत्र में भी पुरस्कार दिया जाता है। हरियाणा सरकार अपने राज्य में अच्छी खेती करने वाले किसानों को ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के माध्यम से पुरस्कार प्रदान करती है। यदि आपने कृषि में अच्छा और कुछ नया सराहनीय कार्य किया है, तो आप अंतिम दिनांक (Last Date) से पहले आवेदन कर 5 लाख रुपए तक का नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। आइए आगे हरियाणा की मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज व अन्य जरूरी जानकारियों के बारे में जानते हैं। अंत में योजना से सम्बंधित PDF भी उपलब्ध करवाई गई है, जिसे Download कर आप योजना की अन्य जानकारियों को हासिल कर पाएंगे।
Mukhya Mantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Details in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना |
राज्य | हरियाणा |
लाभ | किसानों को नगद पुरस्कार |
लाभार्थी | किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | www.agriharyana.gov.in |
Haryana Mukhya Mantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2022 Registration, Last Date Online Apply, Official Website, Eligibility, Price money Detail in Hindi

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक
सरकार के द्वारा हरियाणा राज्य के कृषकों से मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना (Mukhya Mantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Haryana) के अंतर्गत गोपाल रत्न पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। राज्य सरकार के द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। 27 दिसंबर 2021 से आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए 15 जनवरी 2022 अंतिम दिनांक है। यदि आप हरियाणा की किसान हैं और आपने फसल की अच्छी खेती की है तो आप अंतिम दिनांक से पहले आवेदन कर सकते हैं। आगे आपको रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Read Also:
- Gopal Ratna Award 2022: गोपाल रत्न पुरस्कार योजना क्या है?
- बिहार कृषि आत्मा योजना क्या है, जानें कृषि करने वाले किसान कैसे जीत सकते हैं पुरस्कार
- बीआर अंबेडकर आवास मरम्मत योजना, हरियाणा निवासी मकान नवीनीकरण हेतु पाएं ₹80,000
- मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2021: हरियाणा के किसान ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना क्या है?
हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Mukhya Mantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana को शुरू किया गया। योजना को हरियाणा कृषि विभाग के द्वारा चलाया जाता है। इसके तहत खेती की नई तकनीक अपनाने वाले व इस दिशा में पहले से कार्य कर रहे किसानों को उनकी उत्तम खेती की लिए हरियाणा सरकार राज्य के 96 किसानों को 60 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। कृषि फसलों से अधिक उत्पाद प्राप्त करना, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि जैसे कार्यों के लिए भी नगद पुरस्कार दिया जाता है।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना पुरस्कार राशि (Price Amount)
हरियाणा सरकार की किसान सम्मान योजना के अंतर्गत कुल 96 किसानों को पुरस्कृत किया जाता है। राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार जीतने वाले किसान को हरियाणा सरकार 5 लाख रुपए की नगद राशि देती है। 3-3 लाख रुपए के 2 पुरस्कार दिए जाते हैं। वहीँ 1-1 लाख रुपए के 5 पुरस्कार 5 प्रगतिशील किसानों को दिए जाते हैं। इसके अलावा 50-50 हजार रुपए के 88 पुरस्कार 88 प्रगतिशील किसानों की प्रदान किए जाएंगे। जिन किसानों के पास 5 से 10 एकड़ जमीन है, वे 50 हजार के सांत्वना इनाम हासिल करने के पात्र होंगे, इस पुरस्कार के लिए राज्य के हर जिले से 4 किसानों को चुना जाएगा।
पुरस्कार राशि (Price Amount Detail)
स्तर | केटेगरी | पुरस्कृत किसानों की संख्या | नगद राशि | कुल राशि |
राज्य | पहला दूसरा तीसरा | 1 2 5 | 5 लाख 3 लाख 1 लाख | 5 लाख 6 लाख 5 लाख |
जिला | सांत्वना इनाम | 88 | 50 हजार | 44 लाख |
कुल योग | 96 | 60 लाख |
योजना का लाभ
- राज्य में उन्नत खेती करने वाले किसानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
- कृषि फसलों से अधिक उत्पाद प्राप्त करने वाले किसनों को नगद पुरस्कार दिया जाता है।
- पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधकन, जैविक खेती करने, एकीकृत कृषि प्रणालियों को अपनाने तथा टिकाऊ कृषि पद्धति को अपनाने वाले किसान भी पुरस्कार हासिल करने के लिए अंतिम दिनांक से पहले आवेदन कर सकते हैं।
- पुरस्कृत किसानों से प्रेरित होकर अन्य किसान भी कृषि की नई तकनीक को अपनाकर कृषि क्षेत्र में उन्नत खेती कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन (Online Registration)
- आप हरियाणा के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाईट (Official Website) के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Official Website पर जाना होगा।
- यहाँ आपको Farmers Corner के अंतर्गत Apply For Agriculture Scheme का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आपको Haryana Pragtisheel Kisan Yojana का विकल्प दिखाई देगा, इसके सामने View पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- Agreed पर टिक करने के बाद Click Here For Registration पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
- ध्यानपूर्वक जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
IMPORTANT DATES:
- REGISTRATION START DATE: 27/12/2021
- REGISTRATION LAST DATE: 15/01/2022
Important Links:
Official Website– Click Here
Mukhya Mantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Download PDF: Click Here to Download PDF
Leave a Reply