प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना: MP Pratibha Kiran Yojana Scholarship Registration Form 2022 Detail

Madhya Pradesh Pratibha Kiran Yojana 2022 in Hindi: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं| इन योजनाओं के माध्यम से पात्र बालिकाओं को आर्थिक मदद दी जाती है| राज्य में प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना नामक एक योजना चलाई जाती है| इस योजना के माध्यम से राज्य की निर्धन परिवार से आने वाली छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाती है| आइए जानते हैं मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना क्या है, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, वर्ष 2022 में आवेदन करने के लिए अंतिम दिनांक (Last Date) क्या है प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कितनी राशि दी जाती है? आगे इस आर्टिकल में हम Pratibha Kiran Scholarship 2021-2022 से जुडी हर महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं तो इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़िए|

Pratibha Kiran Yojana Detail in Hindi

योजना का नामप्रतिभा किरण योजना 2022
राज्यमध्यप्रदेश
योजना की शुरुआतवर्ष 2009
लाभबालिकाओं के उज्जवल
भविष्य हेतु स्कॉलरशिप
लाभार्थी गरीबी रेखा के नीचे आने
वाले परिवार की बालिकाएं
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)www.scholarshipportal.mp.nic.in/

MP Pratibha Kiran Yojana Scholarship 2022 Online Apply Last Date

MP हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट (MP Higher Education Dept) द्वारा प्रतिभा किरण योजना के लिए पात्र छात्राएं हेतु आवेदन सम्बंधित जानकारी जारी की गई है| पात्र छात्राएं अपने एप्लीकेशन फॉर्म को लास्ट डेट 20 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं| छात्राएं स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल (State Scholarship Portal) पर रजिस्टर कर स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सकती हैं| ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है|

मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना क्या है?

मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना (Pratibha Kiran Yojana) को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2009 में शुरू किया गया था| योजना के अंतर्गत बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढाई को जारी रख सकें| 12वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को ग्रेजुएशन की पढ़ाई हेतु निर्धारित राशि प्रदान की जाती है| पात्र छात्राओं को 5 हजार तक की स्कॉलरशिप दी जाती है|

प्रतिभा किरण योजना 2022 का उद्देश्य

मध्यप्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे आने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना को प्रारंभ किया गया| राज्य की बालिकाएं कई बार परिवार की आर्थिक समस्या के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ देती हैं| ऐसी छात्राओं को प्रोत्साहन देने हेतु मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना के माध्यम से 12वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है|

Pratibha Kiran Yojana 2022- पात्रता एवं लाभ

  • सिर्फ मध्यप्रदेश की छात्राओं की ही प्रतिभा किरण योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • कक्षा 12 में 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होने पर ही छात्रा इस योजना का लाभ लेने के पात्र होगी|
  • गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले शहरी परिवार की बालिका ही प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन कर सकती है|
  • छात्रा को प्रतिवर्ष5 हजार की राशि प्रदान की जाती है|
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाली SC/ST/OBC/General की छात्रायें इस योजना की पात्र होंगी|
  • अधिकारिक वेब साईट के माध्यम से आसानी से पात्र छात्राएं इस योजना के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं|
  • शहरी क्षेत्र की छात्राएं ही इस योजना का लाभ ले पाएंगी|
  • जो भी छात्राएं अपने परिवार की आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया करती थीं, इस योजना की लाभार्थी बनकर वे अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए सक्षम बन पाएंगी|
  • छात्रवृत्ति का उपयोग कर छात्राएं मध्यप्रदेश के मेधावी छात्र शासकीय मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, एवं चयनित सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश ले पाएंगी|

MP Pratibha Kiran Yojana – आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता नंबर
  • 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • कॉलेज प्रवेश प्रमाण पत्र
  • मोबाईल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक

Pratibha Kiran Yojana Registration Form 2022

प्रतिभा किरण योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पात्र छात्राएं प्रतिभा किरण योजना के लिए बेहद ही आसानी के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं| नीचे आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं| इन निर्देशों का पालन कर आप आवेदन कर मध्यप्रदेश की इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सकते हैं|

  • आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम आपको मध्यप्रदेश स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा|
  • आपके सामने MP Scholarship Official Website State Scholarship Portal 2.0 का होमपेज खुल जाएगा|
  • इसके बाद आपको Register Yourself विकल्प का चयन करना होगा|
  • आप आपको आपके सत्र के नवीन पंजीयन करने हेतु जानकारी प्रदान की जाएगी, इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें|
  • जानकारी को अच्छी तरह से पढने के बाद घोषणापत्र में दिए हुए बॉक्स में टिक लगाकर Continue बटन को दबाना होगा|
  • आवेदन करने की अगली स्टेप में आपको आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा और इसके पश्चात् Check & Verify बटन को दबाएं|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी सभी जानकारी भरें|
  • इसके बाद मांगें गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें|
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करने दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें|
  • आपका MP State Scholarship की Official Website State Scholarship Portal 2.0  पर MP प्रतिभा किरण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा|

प्रतिभा किरण योजना आवेदन की स्थिति कैसे देखें

यदि आप मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं तो आप नीचे दिये गए कुछ स्टेप्स को देखकर अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं|

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाईट State Scholarship Portal 2.0 पर जाना होगा|
  • इसके बाद आप Pratibha Kiran Application Status विकल्प का चयन करें|
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको अपनी Application ID दर्ज करना होगी जो आपको आवेदन करते समय प्राप्त हुई थी|
  • अपने Academic Year का चयन करें|
  • इसके बाद ‘Show My Application’ बटन पर क्लिक कर दें| आपके आवेदन की स्थिति सामने आ जाएगी|
  • इस प्रक्रिया से आप अपने आवेदन की स्थित को देख सकते हैं|

प्रतिभा किरण योजना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

Pratibha Kiran Yojana Helpline Number – 0755-2660063

Official Website: MP Scholarship Portal

Pratibha Kiran Yojana FAQ-

प्रतिभा किरण योजना कब शुरू हुई?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2009 में प्रतिभा किरण योजना को शुरू किया गया था|

यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य छात्रवृत्ति योजना – MP Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana 2021

1 Comment on “प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना: MP Pratibha Kiran Yojana Scholarship Registration Form 2022 Detail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*