(Last Date) मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2022 | MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana Registration

MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana 2021-2022 (MMVY) Apply Online Registration, Eligibility Detail in Hindi: शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए देश में केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के द्वारा कई स्कॉलरशिप योजनाएं (Scholarship Yojana) संचालित की जाती हैं। मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) भी अपने राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए योजनाएं चलाती है। प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ऐसी ही एक योजना, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना है। खास 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह योजना तैयार की गई है। इस योजना के लिए लास्ट डेट (Last Date) ऑनलाइन आवेदन कर पात्रता (Eligibility) रखने वाले विद्यार्थी सरकार के खर्च पर उच्च शिक्षा की पढाई कर सकते हैं। यानी 12वीं कक्षा (MP Board / CBSC / ICSE) पास करने के बाद आपकी पढाई का पूरा खर्च मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा उठाया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार फ्री लैपटॉप (Free Laptop) का वितरण भी करती है। आइए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, लाभ, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं। अंत में आप MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana से सम्बंधित PDF भी Download कर सकते हैं।

MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY 2021-2022) Details in Hindi

योजना का नाममुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना
राज्यमध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)
शुरुआत6 जून 2017
लाभकक्षा 12वीं के बाद फ्री उच्च शिक्षा
लाभार्थी कक्षा 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)scholarshipportal.mp.nic.in

Madhya Pradesh (MP) Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana 2022 | Registration | Eligibility | Last Date | Scholarship Amount | MP Board / CBSC / ICSE 12th Class Scholarship | Class 12 MP Free Laptop / Yojana (Scheme) 2021-2022

MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana ragistration last date

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना को 6 जून 2017 को शुरू किया गया था। यदि विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में मध्यप्रदेश बोर्ड से 75% व CBSE/ICSE से 85% से पास करता है तो उसकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च प्रदेश सरकार के द्वारा उठाया जाता है। योजना की मदद से छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसी बड़ी डिग्री हासिल करने के लिए एडमिशन ले सकते हैं। हालाँकि इसके लिए उन्हें इन विषयों के लिए आयोजित होने वाले इंट्रेंस एग्जाम में भी पास होना अनिवार्य होगा। योजना के लिए तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करता है। यही इस योजना का प्रचार-प्रसार भी करेंगे।

Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana – उद्देश्य

कई मेधावी छात्र 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से उच्च शिक्षा नहीं ले पाते। इस तरह के होनहार स्टूडेंट्स को सहायता देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना को आरंभ किया। पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थियों की पढाई का खर्च 12वीं कक्षा के बाद राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाता है।

MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana – लाभ

  • पात्रता रखने वाले स्टूडेंट्स की उच्च शिक्षा के खर्च का पूर्ण वहन मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी।
  • योजना के तहत छात्रों को फ्री लैपटॉप भी दिया जाएगा।
  • एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद विद्यार्थी  IIM इंदौर, एसपीए भोपाल जैसे बड़े शिक्षा संस्थानों में पांच वर्ष के कोर्स के लिए योजना की मदद से लाभ ले सकते हैं।
  • भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान से Undergraduate (UG) और Post Graduation (PG) कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी की फीस सीधा कॉलेज के खाते में दी जाएगी।
  • निजी कॉलेज में पढने वाले लाभार्थी की फीस विद्यार्थी के बैंक खाते में दी जाएगी।
  • यदि विद्यार्थी राज्य या केंद्र सरकार की किसी अन्य योजना की मदद से सहायता राशि प्राप्त कर रहा है तो इस स्थिति में वह अंतर की राशि प्राप्त कर सकेगा।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2020-2021 Laptop

योजना के माध्यम से फ्री शिक्षा का लाभ मिलने के अलावा फ्री लैपटॉप भी लाभार्थी को दिया जाता है। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य के 66 हजार छात्र-छात्राओं को अब तक फ्री लैपटॉप (MP Free Laptop 2022) दिया जा चुका है।

Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana – पात्रता

  • मध्यप्रदेश के मूलनिवासी छात्र ही योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • 12वीं कक्षा में MP बोर्ड से 75% या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है।
  • CBSE/ICSE बोर्ड से 85% या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने वाले छात्र की वार्षिक आय 6 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • एडमिशन लेने के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर कोर्स को पूरा करना अनिवार्य है, ऐसा न करने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन हेतु पात्रता (MMVY Medical College Admission 2022 Eligibility)

यदि विद्यार्थी योजना के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहता है तो उसे नीट (NEET) परीक्षा पास करने के पश्चात् ही सरकार के खर्च पर सरकारी या निजी कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। निजी व सरकारी मेडिकल कॉलेज की पूरी फीस सरकार देगी। इसके साथ ही छात्र को सरकार के साथ बॉन्ड भरना होगा, जोकि निजी और सरकारी दोनों विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग है। यदि छात्र सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेट है तो 10 लाख रुपये का एक बॉन्ड साइन करना होगा। जिसके अंतर्गत पढ़ाई पूरी करने के बाद लाभार्थी विद्यार्थी को 2 वर्ष की अवधि के लिए राज्य सरकार के द्वारा सुनिश्चित ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करना होगा। जबकि निजी कॉलेज के लिए यह अवधि 5 वर्ष व बॉन्ड की राशि 25 लाख रुपए निर्धारित की गई है। इस बॉन्ड के तहत पढ़ाई पूरी करने के बाद लाभार्थी विद्यार्थी को 5 वर्षों तक सरकार द्वारा निर्धारित मेडिकल संस्थान में कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें:

लॉ कॉलेज में एडमिशन हेतु पात्रता (MMVY Law College Admission 2022 Eligibility)

यदि विद्यार्थी लॉ की पढाई के लिए योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह CLAT एग्जाम को पास करने के बाद सरकार के खर्च पर एडमिशन ले सकता है।

इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन हेतु पात्रता (MMVY Engineering College Admission 2022 Eligibility)

JEE MAIN एग्जाम पास कर विद्यार्थी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकता है। इसके लिए परीक्षा में 50,000 तक रैंक हासिल करना अनिवार्य होगा। तभी एडमिशन के बाद फीस का खर्च सरकार के द्वारा उठाया जाएगा। निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 1.50 लाख तक की फीस मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा दी जाएगी।

MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana Registration / Online Application

  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form) का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको Register on Portal के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपको पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों (Documents Upload) को अपलोड करैं।
  • इसके बाद Check Form Application पर क्लिक कर दें।
  • अंत मे Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसी के साथ ही मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2022 हेतु आपके Registration की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2022 Last Date

योजना का लाभ लेने के लिए सरकार के द्वारा पहले ही अंतिम तिथि (Last Date) निर्धारित कर दी जाती है। 12वीं कक्षा (Class 12th Result 2022) के परिणाम घोषित होने के बाद यदि आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता (Eligibility) रखते हैं तो जून 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Helpline Number Details

  • Help Desk: 0755-2660063
  • Email: mmvyhelpline.dte@mp.gov.in

Important Links:

MMVY Official Website: Click Here

MMVY PDF Download: Click Here to Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*