मध्यप्रदेश में मूंग व उड़द बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें, जानें बिक्री की अंतिम तारीख
MP Moong Slot Booking 2023-24: मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर मूंग व उड़द की खरीद प्रारंभ हो गयी है। प्रदेश सरकार ने 12 जून से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद को शुरू कर दिया है। खरीद की अंतिम तारीख को भी राज्य सरकार के द्वारा जारी कर दिया गया है। मूंग की खरीदी 31 जुलाई तक की जाएगी। जिन किसानों ने मूंग बेचने के लिए पंजीयन करवाया है, वे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर अपना मूंग नजदीकी खरीद केंद्र पर बेच सकते हैं। राज्य सरकार ने बिक्री के लिए ज्यादा से ज्यादा केंद्र खोले हैं, जिससे की किसानों को बिक्री के समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
MP Moong Slot Booking 2023-24 Details in Hindi
जैसा की आप सभी जानते हैं कि राज्य सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 8 मई से ही प्रारंभ कर दिया था। पंजीकरण करने की अंतिम दिनांक 19 मई 2023 थी। मध्यप्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं 10 जिलों में उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी।
मध्यप्रदेश के इन 32 जिलों में होगी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी
नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बडवानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकला, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर एवं बालाघाट।
इन 10 जिलों में होगी समर्थन मूल्य पर उड़द की खरीदी
वहीं, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट।
MP E Uparjan 2023-24 Moong Udad Slot Booking
यदि किसान भाई फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं तो वे आसानी से स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं। किसान भाई, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर जाकर गेहूं बिक्री पंजीयन करवा सकते हैं। किसान खुद से भी स्लॉट बुकिंग अपने स्मार्ट फोन की मदद से कर सकता है। इसकी पूर्ण प्रक्रिया आपको नीचे दी गयी है।
मध्यप्रदेश मूंग व उड़द हेतु ई-उपार्जन पोर्टल से ऐसे करें स्लॉट बुकिंग
- स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको MP E Uparjan Portal पर जाना होगा।
- आप इस लिंक पर क्लिक कर सीधा MP E Uparjan Portal पर जा सकते हैं।
- MP E Uparjan Portal के होम पेज पर रबी 2023-24 विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, यहाँ आप स्लॉट बुकिंग के विकल्प पर क्लिक करें।
- सबसे पहले अपनी फसल का चुनाव करें।
- इसके बाद जिले का चयन करें।
- इसके बाद अन्य जानकारी दर्ज करने के बाद प्रक्रिया को पूर्ण करें।
- इस तरह से मूंग या उड़द बेचने के लिए आप स्लॉट बुक कर सकते हैं।
Leave a Reply