MP Ladli Bahan Yojana 2023: लाडली बहना योजना महिलाओं को देगी 60 हजार रुपए
MP Ladli Bahan Yojana 2023: देश में हर राज्य अपने क्षेत्र के लोगों को फायदा देने के लिए एक के बाद एक नई-नई योजना शुरू कर रहा है। राज्य सरकारें महिला, बच्चों, किसान, मजदूर सभी को ध्यान में रखते हुए नई सरकारी योजना तैयार कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश के लोगों के लिए योजना तैयार करती रहती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की बहु-बेटियों के लिए लाडली बहना योजना (MP Ladli Bahan Yojana 2023) शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना की मदद से पात्र महिला को सालाना 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। MP Online Registration से आसान सी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लाडली बहना योजना का लाभ लिया जा सकता है। आइए इस योजना से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
MP Ladli Bahan Yojana 2023 Detail In Hindi
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana 2023) |
राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभ | सिंचाई पाइप लाइन पर सब्सिडी |
लाभार्थी | पात्र किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website/Portal/App) | http://rajkisan.rajasthan.gov.in/ |
Ladli Bahan Yojana 2023, Eligibility, Benefits । MP Online Registration । Apply Online Details
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti) के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने इस योजना के लाभ भी लोगों को बताए थे। मध्यप्रदेश में Ladli Bahan Yojana को 5 वर्षों के लिए चलाया जायेगा। योजना के अंतर्गत प्रदेश की गरीब तबके की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यानी हर साल महिला को 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। हर लाभार्थी महिला 5 में कुल 60 हजार रुपए प्राप्त कर पाएगी। आवेदन करते समय जो बैंक खाता नंबर महिला के द्वारा दिया जायेगा, उसी खाते में लाभार्थी महिला को हर माह राशि मिलना शुरू हो जाएगी।
योजना का उद्देश्य
मध्यप्रदेश में पहले से ही बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) को चलाया जा रहा है। वहीं अब लाडली बहना योजना भी राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गयी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की है। लाभार्थी महिला को हर वर्ष 12 हजार की राशि दी जाएगी, जिसकी मदद से वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकती है। MP Online Registration कर महिला योजना का हिस्सा बन पाएगी।
लाडली बहना योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
- मध्यप्रदेश की महिलाएं ही योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
- उन बहनों को ही योजना का लाभ दिया जायेगा जो टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं।
- गरीब व् माध्यमवर्गीय बहनों को ही योजना का लाभ दिया जायेगा।
- विवाहित और अविवाहित दोनों ही प्रकार ही महिला योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
- जाति का कोई बंधन नहीं रहेगा।
- प्रदेश की मूलनिवासी सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सभी जाति की महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
- विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- बहना अगर स्कूल या कॉलेज की विद्यार्थी है, तो वह लाडली बहना योजना के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के पात्र नहीं होगी।
योजना का लाभ
- मध्यप्रदेश में 5 वर्ष तक लाडली बहना योजना को चलाया जायेगा।
- योजना की मदद से पात्र महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी हर साल महिला को 12 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी।
- 5 साल में एक लाभार्थी महिला को कुल 60 हजार रुपए दिए जाएंगे।
- अगले 5 वर्षों में इस योजना पर कुल 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
- प्रदेश सरकार सालाना 12000 करोड़ रुपए लाडली बहना योजना पर खर्च करेगी।
- योजना की मदद से लगभग 1 करोड़ बहनों के बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि डाली जावेगी।
- राज्य की 65 फ़ीसदी बहनों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
MP Ladli Bahan Yojana 2023 Online Registration
नर्मदा जयंती (MP Narmada Jayanti) के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी है। इंटरनेशनल वुमन-डे यानी 8 मार्च 2023 से मध्य प्रदेश में योजना को शुरु किया जाएगा। वहीँ आवेदन करने की प्रक्रिया को 8 मार्च से शुरू कर दिया जायेगा। बहनों को आवेदन करने में परेशानी न आए इसके लिए शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता फॉर्म भरवाने का काम करेंगी। फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जून महीने से राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल MP Online पर MP Ladli Bahan Yojana 2023 Apply Online करने का विकल्प नहीं दिया गया है।
जरूरी दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- जन्म प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र
Ladli Bahan Yojana KYC
यदि आप मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना की पात्रता रखते हैं तो इसका लाभ लेने के लिए आपको अपनी समग्र आईडी की E-KYC करवाना अनिवार्य है। यदि आप निर्धारित समय सीमा से पहले केवायसी (KYC) की प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाते हैं तो इस योजना का लाभ लेने से वंछित रह सकते हैं। आप लोक सेवा केंद्र, एम. पी ऑनलाइन कियोस्क (MP Online), कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर Ladli bahan Yojana E-KYC को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बैंक जाकर अपने खाते से आधार नंबर को भी लिंक करवा लें।
Leave a Reply