मध्यप्रदेश जीवन जननी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएं 4000/- रूपए
MP Jeevan Janani Yojana: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के जीवन को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास कर रही है। राज्य सरकार एक के बाद एक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए नई-नई योजनाएं लांच कर रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना की मदद से गर्भवती महिलाओं को ₹4000 दिए जाएंगे। आइए इस योजना से संबंधित ऑनलाइन आवेदन/ रजिस्ट्रेशन, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
MP Mukhya Mantri Jeevan Janani Yojana in Hindi

मध्यप्रदेश जीवन जननी योजना क्या है?
साल 2023 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में एक कार्यक्रम के दौरान जीवन जननी योजना की घोषणा की थी। योजना की मदद से गर्भवती महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ₹4000 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि सीधा उनके बैंक खाते में जमा करवाई जाएंगी। इस राशि की मदद से गर्भवती महिला अपने खानपान को ठीक कर पाएगी। इससे उसका शिशु पूरी तरह से स्वस्थ जन्म ले पाएगा। जिन महिलाओं के पति आयकर दाता नहीं होंगे, उन्हें ही योजना का लाभ दिया जाएगा। आइए आगे मध्यप्रदेश जीवन जननी योजना से जुडी अन्य जानकारी रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज के बारे में जानते हैं।
योजना का नाम | जीवन जननी योजना |
घोषणा | 6 अप्रैल 2023 |
राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभ | 4000/- रुपए |
लाभार्थी | गर्भवती महिला |
अधिकारिक वेबसाइट | शुरू नहीं की गयी |
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का उद्देश्य
कई बार गर्भावस्था के दौरान माता का खानपान पोष्टिक ना होने की वजह से शिशु कमजोर व अस्वस्थ्य पैदा होता है। इस वजह से उसे बाद में कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। माता के गर्भ से एक स्वास्थ्य संतान जन्म ले, इस उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने जीवन जननी योजना को शुरू किया है। योजना की मदद से प्राप्त ₹4000 की राशि से महिला गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार खा पाएगी। इससे उसकी संतान भी स्वस्थ जन्म लेगी और महिला को भी माँ बनने के बाद ज्यादा कमजोरी नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लाभ व विशेषताएं
- मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की मदद से गर्भवती महिलाओं को ₹4000 की राशि प्रदान की जाएगी।
- जिन महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है उनके लिए यह योजना बेहद ही लाभकारी साबित होगी।
- इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग गर्भवती महिलाएं पोष्टिक आहार लेने में कर सकती हैं।
- गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने से उनकी संतान स्वस्थ जन्म लेगी।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य में ड्रग डीलर हाउस की स्थापना भी की जाएगी।
- ड्रग डीलर हाउस की स्थापना होने से दवाओं को निशुल्क दिया जाएगा।
- राज्य के किसी भी जाति धर्म वर्ग की गर्भवती महिला योजना का लाभ रजिस्ट्रेशन करने के बाद ले सकती है।
जीवन जननी योजना हेतु पात्रता
- मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
- सिर्फ गर्भवती महिलाएं ही योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करने के पात्र होंगी।
- गर्भवती महिला का पति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- बैंक खाते को आधार से लिंक जरूर करवाएं।
MP Jeevan Janani Yojana– आवश्यक दस्तावेज
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मैरिज सर्टिफिकेट
- बैंक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
MP Jeevan Janani Yojana Registration Details
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
जैसा कि आप सभी को बताया कि फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एक कार्यक्रम में सिर्फ मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की घोषणा की गई है। जैसे ही योजना को राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया जाता है, इसके बाद ही ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन (Online/Offline Apply) करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। जैसे ही रजिस्ट्रेशन (Registration) प्रक्रिया शुरू होती है, हम आपको अपने इस लेख में उसकी जानकारी जरूर अपडेट करेंगे। इसलिए आप हमारे इस लेख से जुड़े रहिए।
Leave a Reply