MP E Uparjan 2023-24: मध्यप्रदेश में गेहूं का भाव तय, गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग व पंजीयन कैसे करें
MP Gehu Panjiyan 2023-24: मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद हेतु पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2023 में गेहूं की खरीद का भाव भी निर्धारित कर दिया गया है। किसानों हेतु बिक्री के लिए छह फरवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 फ़रवरी तक पंजीयन प्रक्रिया जारी रहेगी। आगे आप स्लॉट बुकिंग (Slot Booking) कैसे करें, 2023 में गेहूं का समर्थन मूल्य, पंजीकरण समेत अन्य सम्बंधित जानकारी के बारे में पढ़ेंगे।
MP Gehu Panjiyan 2023-24
2023 में गेहूं का दाम
MP Gehu Rate 2023: मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं के दाम निर्धारित कर दिए गए हैं। इस बार शासन द्वारा 2125 रुपये क्विंटल का भाव निर्धारित किया गया है। वहीँ मंडी में किसान व्यापारीयों को समर्थन मूल्य से ऊंचे दामों पर गेहूं की बिक्री कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के जो भी किसान MP Euparjan portal पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, वे गेहूं की बिक्री के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं। किसान अपनी पसंदीदा दिनांक को चुनकर नजदीकी खरीदी केंद्र पर अपनी गेहूं की फसल को निर्धारित स्लॉट के अनुसार बेच सकता है। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग (Slot Booking), पंजीकरण कहाँ करें, आइए इससे जुडी पूरी जानकारी के बारे में जानते हैं।
यहाँ मिलेगी क्रिकेट की मजेदार UPDATE
किसान कहाँ करवाएं पंजीयन 2023-24
मध्यप्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु पंजीकरण करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आसान रखा गया है। किसान अलग-अलग तरह से गेहूं बिक्री पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में जाकर किसान पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। माय किसान एप से भी किसान मुफ्त पंजीकरण कर सकते हैं। किसानों के लिए अलग-अलग स्थान पर सुविधा केंद्र भी खोले गए हैं। किसान, ग्राम पंचायत कार्यालय में, जनपद पंचायत कार्यालय में, तहसील कार्यालय में सुविधा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
MP E Uparjan 2023-24 Gehu Slot Booking
सहकारी समितियों एवं विपणन सस्थानों द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर भी निशुल्क पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा शुल्क देकर पंजीकरण करने की सुविधा भी दी गई है। किसान भाई, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र पर जाकर 50 रुपए का शुल्क देकर गेहूं बिक्री पंजीयन करवा सकते हैं।
गेहूं बिक्री पंजीयन 2023-24 की जानकारी
पंजीकरण में किसानों को अपने बोवनी के क्षेत्र की जानकारी देनी होगी। किसान के खेती करने के क्षेत्र का सत्यापन पटवारी के द्वारा किया जायेगा। गेहूं बिक्री का भुगतान आधार से लिंक किये गए बैंक खाते में ही किया जाएगा। बिक्री की राशि प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए इसके लिए आधार से अपने बैंक खाते को जरूर जोड़ लें। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अधर से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। यदि भूमि के मालिक की मौत हो गयी है तो ऐसी स्थति में पंजीकरण उत्तराधिकारी के नाम पर होगा।
मध्यप्रदेश गेंहू हेतु ई-उपार्जन पोर्टल ऐसे करें स्लॉट बुकिंग
- स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको MP E Uparjan Portal पर जाना होगा।
- आप इस लिंक पर क्लिक कर सीधा MP E Uparjan Portal पर जा सकते हैं।
- MP E Uparjan Portal के होम पेज पर रबी 2022-23 विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, यहाँ आप किसान लॉग इन स्लॉट बुकिंग पर क्लिक कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया स्लॉट बुक करने हेतु पेज खुलेगा।
- यहाँ आप पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
Read Also: MP Ladli Bahan Yojana 2023: लाडली बहना योजना महिलाओं को देगी 60 हजार रुपए
Leave a Reply