MP E Uparjan 2022-23: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें, जानें नए नियम
MP E Uparjan 2022-23 Rabi Slot Booking: मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा MP Euparjan portal को किसानों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। MP Euparjan portal की मदद से किसान आसानी से खरीफ-रबी फसलों को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीददारी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के जो भी किसान MP Euparjan portal पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, वे गेहूं की बिक्री के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं। किसान अपनी पसंदीदा दिनांक को चुनकर नजदीकी खरीदी केंद्र पर अपनी गेहूं की फसल को निर्धारित स्लॉट के अनुसार बेच सकता है। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें, राज्य में बिक्री के लिए क्या-क्या नए नियम निर्धारित किए गए हैं। आइए MP E Uparjan 2022-23 से जुडी पूरी जानकारी के बारे में जानते हैं।
रवि उपार्जन वर्ष 2022-23 हेतु स्लॉट बुकिंग (MP Rabi Uparjan Online Slot Booking)
किसनों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। 23 मार्च से सभी किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीँ 28 मार्च से व कई स्थानों पर 1 अप्रैल से गेहूं की खरीददारी शुरू हो जाएगी। हर केन्द्र पर प्रतिदिन की तौल क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार तौलकांटे पर्याप्त संख्या में लगाये गये हैं। राज्य के किसान ई-उपार्जन पोर्टल की मदद से मोबाईल/एमपीऑनलाईन/कॉमनसर्विस सेंटर/ग्राम पंचायत/लोकसेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/निर्धारित गेहूं खरीदी से स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें – PM Kisan Yojana New Update 2022: नहीं किया ये काम तो रुक जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली क़िस्त
मध्यप्रदेश गेंहू हेतु ई-उपार्जन पोर्टल ऐसे करें स्लॉट बुकिंग
- स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको MP E Uparjan Portal पर जाना होगा।
- आप इस लिंक पर क्लिक कर सीधा MP E Uparjan Portal पर जा सकते हैं।
- MP E Uparjan Portal के होम पेज पर रबी 2022-23 विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, यहाँ आप किसान लॉग इन स्लॉट बुकिंग पर क्लिक कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया स्लॉट बुक करने हेतु पेज खुलेगा।
- यहाँ आप पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
MP Rabi Uparjan Slot Booking Ki Jankaari
समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की व्यवस्था नियमों में वर्ष 2022-23 के लिए बदलाव किया गया है। किसान SMS पर तिथि के मुताबिक फसल उपार्जन केंद्र पर बेचता था ,लेकिन अब SMS की इस अनिवार्यता को ख़त्म कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार MP E Uparjan Portal से किसान अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र पर सुविधानुसार तिथि और स्लॉट का चयन कर गेहूं की फसल बेच सकता है।
रबी फसल हेतु स्लॉट बुकिंग सम्बंधित नियम (MP Gehu Online Slot Booking 2022-23)
- जब भी आप ऑनलाइन स्लॉट बुक (MP Gehu Online Slot Booking) करें उस समय अपना मोबाईल साथ में रखे।
- किसान इच्छुक तिथि चुनकर 9 से 1 बजे या दोपहर 2 से 6 बजे का समय बिक्री के लिए चुन सकते हैं।
- गेंहू फसल बिक्री का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जावेगा। इसकी अवधि के लिए स्लॉट बुकिंग होगी।
- स्लॉट बुक होने के बाद उसकी वैधता 3 खरीदी कार्य दिवस तक होगी।
- किसानों के पास पसंदीदा दिनांक के साथ ही अपनी पंसद का उपार्जन केन्द्र का चयन भी कर पाएंगे।
- उपार्जन केन्द्र की तौल क्षमता पूर्ण होने पर किसान को आगामी रिक्त क्षमता वाले दिन के लिए स्लॉट बुक कराना होगा।
- स्लॉट बुक होने पर किसान को उपार्जन केन्द्र का नाम, विक्रय योग्य मात्रा और विक्रय की तारीख सम्बंधित जानकारी SMS के माध्यम से दे दी जाएगी।
- किसान सुविधा के लिए इस जानकारी का प्रिंट भी निकालवा सकते हैं।
- किसान को बिक्री हेतु गेंहू की पूरी फसल का स्लॉट बुक एक ही समय में करना होगा।
- एक बार स्लॉट बुक हो जाने के बाद उपार्जन केन्द्र स्थानांतरण की सुविधा नहीं दी गई है, इसलिए सोच समझ कर बिक्री हेतु अपने उपार्जन केंद्र का चयन करें।
Read Also:
Leave a Reply