MP Balram App: बलराम एप क्या है? मध्य प्रदेश के किसान उठाए लाभ, पढ़े पूरी जानकारी
MP Balram App: किसानों को खेती की बारीकी सिखाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। ख़ास किसानों को खेती सम्बंधित प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कई योजनाओं को चलाया जा रहा है। वहीँ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में किसानों को खेती के लिए जागरुक करने हेतु बलराम ऐप लांच किया गया है। इस एप की मदद किसानों को खेती की सही तौर-तरीके सिखाए जाएंगे। आइए बलराम एप से सम्बंधित महत्वपूर्ण व अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।
Madhya Pradesh Balram App Details in Hindi
बलराम एप क्या है?
मध्यप्रदेश के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा बलराम एप का संचालन किया जाता है। इस एप को इंडो-जर्मन के संयुक्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत लॉन्च किया गया है। एप की मदद से किसानों को खेती सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। किसानों को मिट्टी को स्वस्थ रखने से लेकर कृषि के आधुनिक यंत्रों तक की जानकारी बलराम एप की मदद से दी जाएगी। राज्य सरकार अलग-अलग चरणों में यह एप प्रदेश में लॉन्च करेगी। फिलहाल राज्य के 10 जिलों में इसे लॉन्च किया गया है।
बलराम एप का उद्देश्य
खेती-किसानी की सही समझ न होने की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। अधिक मात्रा में इस्तेमाल हो रहे कीटनाशकों के कारण मिटटी की उर्वरक क्षमता कम हो रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश में बलराम एप लॉन्च किया गया, इस एप का उद्देश्य किसानों को खेती सम्बंधित सही जानकारी देना है। इस एप की मदद से किसान सीधा कृषि वैज्ञानिकों से अपने सवाल पूछ पाएंगे। पहले चरण में प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह और छतरपुर जिले बलराम एप लॉन्च किया गया है।
MP Balram App- लाभ (Benefits)
- इस एप पर किसानों को कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
- राज्य सरकार, बलराम एप पर खेती-किसानी से जुडी एडवाइजरी भी जारी करेगी।
- किसान, कृषि वैज्ञानिकों से सीधे अपने सवाल पूछ पाएंगे।
- एप में प्रदेश के जिले, विकासखंड और ब्लॉक स्तर पर सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
- किसान हिंदी और अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा का चयन कर एप का इस्तेमाल कर सकता है।
- पहले चरण में करीब 25 हजार किसानों को इस एप से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
- एप में आसपास के मौसम से सम्बंधित जानकारी में प्राप्त की जा सकेगी।
- प्रदेश में भारी बारिश के कारण किसानों के फसलों को भारी नुकसान होता है, एप की मदद से किसान मौसम से होने वाले फसल नुकसान से बच सकते हैं।
बालराम एप डाउनलोड (Balram App Download Details)
कोई भी किसान बेहद आसानी से इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकता है। बलराम एप को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहाँ जाकर आप सर्च बॉक्स में टाइप करें बलराम एप (Balram App), जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर बलराम एप को इनस्टॉल करने का विकल्प आ जाएगा। आप इनस्टॉल पर क्लिक कर इस एप को अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
Leave a Reply