Meri Fasal Mera Byora Online Registration । मेरी फसल मेरा ब्यौरा Last date 2021

किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले और वे आसानी से अपनी फसल बिक्री कर सकें, इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा Meri Fasal Mera Byora Portal शुरू किया गया। Haryana के किसान इस पोर्टल के माध्यम से बिक्री के लिए अपनी फसल का Online Registration करवा सकते हैं। 4 जुलाई 2019 को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा फसल की E Kharid हेतु पोर्टल का शुभ आरम्भ किया गया था। वर्ष 2021 के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर फसल पंजीकरण  शुरू हो गया है तथा इसकी last date भी जारी कर दी गई है।

पोर्टल का नाम Meri Fasal Mera Byora, Haryana
राज्य हरियाणा
लाभार्थी हरियाणा की किसान
अधिकारिक पोर्टल https://fasal.haryana.gov.in/
उद्देश्य किसानों को फसल सम्बंधित सुविधा देना

आगे इस पोस्ट में हम Meri Fasal Mera Byora Online Registration कैसे करें, 2021 में फसल पंजीकरण करने की last date क्या है, हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा के लाभ तथा उद्देश्य क्या हैं तथा इससे सम्बंधित अन्य जानकारियों के बारे में बताएंगे।

Meri Fasal Mera Byora Online registration कैसे करें

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण हेतु आपको सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, Official Web site –https://fasal.haryana.gov.in/ 
  • आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा, जहाँ आपको पंजीकरण विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा, जहाँ आपसे आपका मोबाइल नंबर दर्ज करवाया जाएगा।
  • अब आप कैप्चा कोड दर्ज कर जारी रखें पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दर्ज कर जारी रखें।
  • अब फसल पंजीकरण के लिए फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको पूछी गई जरूरी जानकारी भरना होगा।
  • जरूरी जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, फसल, जमीन का विवरण आदि को सावधानीपूर्वक भरकर Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • सफलतापूर्वक आपका पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल हो जाएगा।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर इसे संभाल कर रख लें। इस प्रक्रिया के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से आप इस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

Meri Fasal Mera Byora Last Date 2021

फसल पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा पोर्टल पर कुछ दिनों के लिए Online Registration link मुहैया करवाई जाती है। एक निर्धारित तिथि के बाद इसे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से हटा दिया जाता है। वर्ष 2021 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए last date – 10 / march / 2021 निर्धारित की गई है। यदि आप अपनी फसल पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आपको 10 मार्च से पहले इस पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। यदि आप निर्धारित तिथि पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं तो आप अपनी फसल सरकार को नहीं बेच पाएंगे।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल CSC Registration

यदि आप घर बैठे स्वयं फसल पंजीकरण करने में सक्षम नहीं हैं तो आप अपने आस-पास के क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी Registration करवा सकते हैं। ध्यान रहे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाएं और सावधानीपूर्वक अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं।

Meri Fasal Mera Byora फसल पंजीकरण हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • जमीन का मुरब्बा नंबर और खसरा नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • फसल का नाम, किस्म व बुआई का समय
  • स्थानीय प्रमाण-पत्र
  • मोबाईल नंबर

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को आसानी से फसल बेचने की सुविधा देना है। इसके माध्यम से किसान आसानी से अपनी फसल सरकार को बेचकर अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। मेरी फसल मेरा ब्यौरा किसान की जमीन, फसल से संबंधी हर जानकारी रखता है। इससे किसानों को एक ही प्लेटफार्म पर कई सारी सुविधाएं मिल जाती हैं।

योजना के लाभ (Meri Fasal Mera Byora Benefits)

  • किसानों के लिए एक ही मंच पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं।
  • पोर्टल से सम्बंधित ऑनलाइन कार्य किसान गाँव में स्थित CSC और अटल सेवा केंद्र के माध्यम से आसानी के साथ कर सकता है।
  • पोर्टल पर एक बाद रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसानों को फसल सम्बंधित और अन्य सरकारी योजनाओं को लाभ भी इसके माध्यम से दिया जाता है।
  • सरकारी योजनाओं से जुडी जानकारी और लाभ घर बैठे मिल जाता है।
  • यह  कृषि संबंधित मुख्य जानकारियों के साथ ही खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी उपलब्ध करवाता है।
  • प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलवाई जाती है।
  • आप मंडी सम्बंधित जानकारी भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

Meri Fasal Mere Byora Helpline Number

यदि आप हरियाणा के किसान हैं और आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन फसल पंजीकरण करने में असुविधा हो रही है तो आप Meri Fasal Mera Byora Helpline के माध्यम से अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर या ईमेल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
• Meri Fasal Mere Byora Helpline Number – 18001802060 / 18001802117
• Email ID – hsamb.helpdesk@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*