Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023: MSSC योजना क्या है? पढ़ें महिला सम्मान बचत पत्र से जुडी पूरी जानकारी

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023: महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार महिलाओं को हर हर संभव मदद दे रही है। नई-नई योजनाओं से उन्हें लाभ दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और योजना, महिला सम्मान बचत पत्र योजना (MSSC Yojana) का ऐलान किया है। इस नई सरकारी योजना की मदद से महिला 2 लाख रुपए तक की राशि जमा करवा सकती है, जिसके बदले में उसे सरकार अच्छा ब्याज देगी। आपके घर की कोई भी महिला या बेटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ ले सकती है। आइए महिला सम्मान बचत पत्र योजना यानी MSSC योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Mahila Samman Saving Certificate Yojana Details in Hindi

योजना का नाममहिला सम्मान बचत पत्र
(Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023)
अन्य नामMSSC Scheme, Mahila Samman Saving Certificate
लाभ 7.75% ब्याज
लाभार्थी सभी महिलाएं
अधिकारिक वेबसाइट (Official website/Portal/App)जारी नहीं की गई

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?

Mahila Samman Saving Certificate Yojana: वर्ष 2023 में हुए बजट के दौरान देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस योजना को शुरू करने की भी घोषणा की। इस योजना को 1 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया था। योजना से जुड़ने के बाद महिला 2 साल के लिए 2 लाख रुपए तक की राशि को SBI Bank समेत अन्य निर्धारित किए गए बैंक खाते में जमा करवा सकती हैं। इसके बदले में महिला को सरकार द्वारा 7.75% का ब्याज दिया जाएगा। टैक्स का एक रुपया भी लाभार्थी ओ नहीं देना पड़ेगा।  इसकी मदद से महिलाएं अपने व् परिवार के लिए अच्छी राशि को जमा कर पाएंगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना को मार्च 2023 से 2025 तक चलाया जायेगा। यदि महिला को अचानक रुपए की जरुरत पड़ती है तो वह इन रुपयों को निकाल भी सकती है।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

योजना का उद्देश्य

हमारे समाज में महिलाओं का जीवन हमेशा से ही संघर्षपूर्ण रहा है। हालाँकि अब समय के साथ महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव आया है। अब उन्हें खुल कर जीने की आज़ादी मिल रही है। बेटियां पढ़-लिख कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीँ सरकार भी उन्हें सशक्त व् आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव मदद कर रही है। सरकार द्वारा शुरू की गयी नई योजना महिला सम्मान बचत पत्र योजना को भी महिला को बचत लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के लिए आवेदन कर महिला अपनी बचत राशि पर अच्छा ब्याज अर्जित कर सकती है। साथ ही महिला को अन्य लाभ भी दिए जाते हैं, जिनके बारे में आपको आगे जानकारी दी गयी है।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 Objectives, Benefits, Online Registration, Online Apply Details

योजना का लाभ

  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए आवेदन कर महिला अपनी बचत राशि पर अच्छा ब्याज कमा सकती है।
  • 2 लाख रुपए तक की राशि को महिला जमा कर सकती है।
  • बचत राशि पर महिला को 7.50% की दर से ब्याज तिमाही आधार पर जोड़ा जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा।
  • सिर्फ 2 वर्ष के लिए ही महिला को अपनी राशि जमा करनी होगी।
  • सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • महिलाएं अपनी बचत शुरू कर भविष्य के लिए एक अच्छी राशि जमा कर सकती हैं।
  • योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि जमा की जा सकती है।
  • इस पर टैक्स के रूप में एक भी रुपए नहीं देने पड़ेंगे।
  • पत्नी, बहन या बेटी के अलावा किसी भी महिला के नाम पर खाता खुलवाकर 2 लाख तक का निवेश कर सकते हैं।

Read Also: MP Ladli Bahan Yojana 2023: लाडली बहना योजना महिलाओं को देगी 60 हजार रुपए

महिला सम्मान बचत पत्र योजना पात्रता (Eligibility)

  • सिर्फ महिला ही महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगी।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार की आय 7 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • किसी भी जाति, धर्म, वर्ग की महिला इस योजना का लाभ लेने के पात्र है।
  • महिला के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना दस्तावेज (Documents)

  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाणपत्र
  • जन धन खाता नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

ध्यान दें: आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। यदि नहीं है तो इसे अभी करवा कर रख लें, जिससे की आपको आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी ना आए।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 Online Registration Details

आवेदन प्रक्रिया (Online Apply)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट 2023 के दौरान महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की जानकारी दी गयी थी। 1 अप्रैल से MSSC Yojana को शुरू कर दिया गया था। योजना के अंतर्गत आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जाकर जरूरी दस्तावेज जमा कर खाता खुलवाना होगा।

FAQ-

महिला सम्मान बचत पत्र योजना को कब लागू किया गया?

इस योजना को 1अप्रैल 2023 को देश में लागू किया गया था।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की जमा राशि कब निकाल सकते हैं?

खाताधारक खाता खोलने की तारीख से एक साल समाप्त होने के पश्चात, एक बार पात्र शेष राशि का अधिकतम 40 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*