मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना 3000 रुपए कब से मिलेंगे?
MP Ladli Behna Yojana 3000 Rupey: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मदद से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस साल यानी वर्ष 2023 में लाड़ली बहना योजना को शुरू किया गया। योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000/- रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 31 मई को प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1000/- रुपए भी भेजे गए। बता दें कि इस योजना की मदद से पात्र महिलाओं को 5 वर्ष तक हर साल 12000/- रुपए प्रदान किए जाएंगे। पहले चरण में जो महिलायें आवेदन करने से वंछित रहे गयी थी, वे दूसरे चरण में आवेदन कर लाड़ली बहना योजना से जुड़ सकती हैं। आने वाले समय में इसके लाभ की राशि को बढ़कर 3000/- रुपए तक कर दिया जाएगा।
MP Ladli Behna Yojana 3000 Rupey Details
मध्यप्रदेश में शुरू की गयी लाड़ली बहना योजना को राज्य की महिलाओं के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीँ शिवराज सिंह चौहान भी योजना का प्रचार जोरों-शोरों के साथ कर रहे हैं। फिलहाल इस योजना के अंतर्गत हर महिला के खाते में 1000/- रुपए जमा करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में इस राशि को 3000/- रुपए कर दिया जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस घोषणा को किया गया है। उन्होंने कहा कि में यहीं तक सीमित नहीं रहूँगा। जैसे-जैसे हमारे पास रुपए की व्यवस्था होती जाएगी, वैसे-वैसे हम इसकी राशि को बढ़ाते जाएंगे।
लाड़ली बहना योजना 3000 रुपए कब मिलेंगे?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान बहनों को संबोधित करते हुए कहा था कि इंतजाम हुआ है तो 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दूंगा। मैं यहीं रुकने वाला नहीं इसे बढ़कर 3,000 रुपये प्रतिमाह तक ले जाऊंगा। पहले मैं इस राशि को 1,250 रुपये कर दूंगा। रुपयों का इंतजाम हुआ तो लाड़ली बहना योजना के लाभार्थी की राशि 1500 हो जाएगी। और रुपयों का इंतजाम हुआ तो 1,750 रुपये करूंगा। उसके बाद 2,000 रुपया महीना कर दूंगा। फिर 2,000 से 2,250, 2,250 से 2,500, 2,500 रुपये से 2,750 और 2,750 रुपये से 3,000 रुपये कर दिया जाएगा। फ़िलहाल शिवराज सिंह के द्वारा 3000 रुपए मिलने की घोषणा की गयी है। कब से बढ़कर राशि मिलना शुरू होगी इसकी जानकारी फिलहाल सरकार के द्वारा नहीं दी गई।
लाड़ली बहना योजना पात्रता में परिवर्तन
योजना की राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने इसकी पात्रता में भी बदलाव किया है। जब लाड़ली बहना योजना शुरू हुई थी, उस समय आयु सीमा 23 वर्ष व् उससे ज्यादा थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करने की घोषणा भी कर दी गयी है। अब 21 वर्ष की शादीशुदा लड़कियां भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
योजना का लाभ
- मध्यप्रदेश में 5 वर्ष तक लाडली बहना योजना को चलाया जायेगा।
- योजना की मदद से पात्र महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी हर साल महिला को 12 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी।
- 5 साल में एक लाभार्थी महिला को कुल 60 हजार रुपए दिए जाएंगे।
- अगले 5 वर्षों में इस योजना पर कुल 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
- प्रदेश सरकार सालाना 12000 करोड़ रुपए लाडली बहना योजना पर खर्च करेगी।
- योजना की मदद से लगभग 1 करोड़ बहनों के बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि डाली जावेगी।
- राज्य की 65 फ़ीसदी बहनों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
FAQ-
लाडली बहना योजना की वेबसाइट कौन सी है?
मध्यप्रदेश लाड़ली बहान योजना से सम्बंधित अधिकारिक वेबसाइट को प्रदेश सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया है। इस वेब साईट की मदद से आप योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जान सकते हैं।
Official Website- www.cmladlibahna.mpgov.in
Helpline Number- 0755-2700800
लाड़ली बहना योजना कब तक चलेगी?
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा लाड़ली बहना योजना को 5 वर्षों के लिए शुरू किया गया है। वर्ष 2023 में यह योजना शुरू हुई है, जो कि 2028 तक जारी रहेगी।
लाड़ली बहना योजना के फॉर्म कब तक भरे जाएंगे?
योजना के फॉर्म कब तक भरे जाएंगे इसकी जानकारी सरकार के द्वारा नहीं दी गई है, लेकिन जब तक सभी पात्र महिलाएं योजना से नहीं जुड़ जाती तब तक योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा।
Leave a Reply