{Registration} MP Launch Pad Scheme 2021: मध्यप्रदेश लॉन्च पैड योजना Online Registration
MP Launch Pad Scheme 2021 Online Registration: हमारे देश के हर राज्य में इस समय बेरोजगारी पढ़े-लिखे युवाओं के लिए एक परेशानी बनी हुई है। बड़ी-बड़ी डिग्रियां रखने वाले युवा इस समय घर में बैठे हुए हैं। राज्य सरकार इन युवाओं को रोजगार दिलाने का हर संभव प्रयास कर रही है, कुछ राज्यों ने तो बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्य प्रदेश लॉन्च पैड योजना (MP Launch Pad Scheme 2021) बनाई है। खास युवाओं के लिए इस योजना को तैयार किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर मध्य प्रदेश लॉन्च पैड स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) कर आप इसका लाभ आसानी से ले पाएंगे। आइए मध्यप्रदेश की लॉन्च पैड योजना से सम्बंधित Online Registration, Eligibility, Benefits समेत व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
MP Launch Pad Scheme 2021 In Hindi
योजना का नाम | एमपी लॉन्च पैड योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
शुरुआत | 2021 |
लाभ | युवाओं के लिए आर्थिक मदद |
लाभार्थी | राज्य के सभी युवक-युवती |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | mpwcdmis.gov.in |

लॉन्च पैड योजना क्या है? ( MP Launch Pad Scheme )
युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 जनवरी 2021 को एमपी लॉन्च पैड योजना को प्रारंभ किया। महिला-बाल विकास विभाग के अंतर्गत इस योजना को संचालित किया जाएगा। योजना के माध्यम से युवा स्वयं का व्यवसाय खोलने के लिए 6 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता ले सकते हैं। स्वरोजगार को अपनाकर युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और अपनी आजीविका को चला पाएंगे।
यह भी पढ़ें:
मध्यप्रदेश लॉन्च पैड योजना का उद्देश्य
मध्यप्रदेश में बेरोजगारी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजगार की समस्या से परेशान युवा जिन्हें आर्थिक जरुरत है, उन्हें रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ लेते हुए लड़के व लड़कियां अपनी पढाई भी जारी रख सकते हैं, यानी रोजगार के साथ ही वे अपनी आगे की शिक्षा को भी पूरा कर पाएंगे। लॉन्च पैड योजना में अंतर्गत दी जाने वाली 6 लाख की सहायता राशि से युवा किसी भी प्रकार का व्यापार शुरू कर सकता है।
मध्य प्रदेश लॉन्च पैड योजना संभागीय मुख्यालय
लॉन्च पैड योजना का लाभ सभी 52 जिलों के पात्र लड़के-लड़की ले सकते हैं। इन 52 जिलों को 5 ग्रुप में विभाजित कर इनके 5 मुख्यालय बनाए गए हैं। जो 5 जिले मुख्यालय के रूप में कार्य करेंगे, उनके नाम आपको नीचे दिए गए हैं।
- सागर
- ग्वालियर
- भोपाल
- इंदौर
- जबलपुर
लॉन्च पैड योजना का लाभ
- महिला-बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक लॉन्च पैड की स्थापना हेतु 6 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
- युवा कॉफी शॉप, स्टेशनरी, फोटोकॉपी, कम्प्यूटर टाइपिंग, डीटीपी कार्य, नोटरी आदि की दुकान खोल सकते हैं।
- कलेक्टर कार्यालय परिसर अथवा अन्य सार्वजनिक स्थल पर इन दुकानों को युवा खोल पाएंगे।
- लॉन्च पैड योजना के अंतर्गत दुकान खोलने के लिए स्थान की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा करवाई जाएगी।
- ये लॉन्च पैड गैर-सरकारी के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।
- पैड संचालन हेतु लाभार्थी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
एमपी लॉन्च पैड योजना आवेदन हेतु पात्रता
- मध्यप्रदेश के मूलनिवासी ही इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
- लड़के व लड़की दोनों योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
- आवेदन करने वाले युवा व युवती की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
मध्य प्रदेश लॉन्च पैड योजना – जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक पासबुक
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
एमपी लॉन्च पैड योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? (Online Registration)
जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Registration) करना चाहते हैं, उन्हें अभी थोडा इन्तजार करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा फिलहाल इस योजना की घोषणा की गई है। जैसे ही Madhya Pradesh Launch Pad Yojana 2021 के लिए Online Application Form भरने की प्रक्रिया शुरू होती है, इसके बारे में आपको सूचना जरूर दी जाएगी।
Important Links:
Official Website: Click Here
Leave a Reply