Ladli Behna Yojana Dusri Kist: कब और कितनी आएगी लाडली बहना योजना की दूसरी क़िस्त
Ladli Behna Yojana Dusri Kist Kab Aaegi: लाडली बहना योजना की पाहली क़िस्त को पात्र महिलाओं के खाते में 10 जून 2023 को उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में भेज दिया गया था। स्वयं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ख़ास कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक में 1000 रुपए की पहली क़िस्त महिलाओं के खाते में भेज दी थी। कुछ महिलाओं के खाते में तकनीकी समस्या होने की वजह से पहली क़िस्त प्राप्त नहीं हुई थी, लेकिन बाद में यह क़िस्त उन्हें प्राप्त हो गयी थी। अब सभी महिलाएं लाड़ली बहना योजना की दूसरी क़िस्त का इंतज़ार कर रहीं हैं। महिलाओं के मन में सवाल है कि कब और कितनी राशि दूसरी क़िस्त में उनके बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी।

वहीँ कुछ महिलाओं के मन में यह भी सवाल है कि उनके खाते में दूसरी क़िस्त आएगी या नहीं। बता दें कि यदि आवेदन करने के बाद आपके खाते में पहली क़िस्त प्राप्त हुई थी तो दूसरी क़िस्त भी आपको प्राप्त होगी। आप इस बात की चिंता बिलकुल ना करें। आइए आगे जानते हैं कि लाड़ली बहना योजना की सेकण्ड क़िस्त आने का टाइम और डेट क्या है।
Ladli Behna Yojana Dusri Kist Kab Aaegi
बता दें कि लाड़ली बहना योजना की दूसरी क़िस्त 10 जुलाई को आवेदन करने वाली सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में जमा करवा दी जाएगी। शाम 6 बाजे तक यह राशि महिलाओं के खाते में प्राप्त हो जाएगी। यदि तकनिकी समस्या की वजह से आपके खाते में राशि प्राप्त होने का मैसेज ना आए तो घबराने की जरुरत नहीं हैं। अगले दिन आपको यह राशि प्राप्त हो जाएगी। पहली क़िस्त में जहाँ महिलाओं को 1000 रुपए प्राप्त हुए थे, वहीँ दूसरी क़िस्त में बहनों को बढ़कर राशि प्राप्त हो सकती है।
Ladli Behna Yojana Dusri Kist Kitni Aaegi
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वे लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि में बढ़ोतरी करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे धीरे-धीरे राशि को बढ़ाते जाएंगे और एक समय इसे 3000 रुपए प्रति माह कर देंगे। उनके इस बयान और मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव को देखते हुए कहा जा रहा है कि दूसरी क़िस्त में महिलाओं को 1200 रुपए की राशि प्राप्त हो सकती है। हालाँकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में तो हम सभी को 10 जुलाई को ही पता चलेगा।
Ladli Behna Yojana Dusri List Online Kaise Check Kare
- लाड़ली बहना योजना की दूसरी क़िस्त की लिस्ट को ऑनलाइन चैक करने के आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट:-
- वेबसाईट के मुख्य पेज पर आपको अंतिम सूची देखने के लिए लिंक प्राप्त होगी, इस पर क्लिक कर दें।
- अब आप अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे डालकर सबमिट कर दें।
- सबमिट करते ही आपकी मोबाइल/ लैपटॉप स्क्रीन पर सम्बंधित सूची दिखाई दे जाएगी।
- यदि लिस्ट में आपका नाम शामिल है तो आप बैंक जाकर अपना खाता चैक कर सकते हैं।
लाड़ली बहन योजना महिलाओं के हित में प्रदेश की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। वर्ष 2023 में शुरू की गयी यह योजना बेहद ह कम समय में लोकप्रिय बन गयी थी। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 5 वर्षों तक इस योजना को चलाया जाएगा। इस दौरान पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाएंगे। यानी योजना की मदद से लाभार्थी महिलाओं को कुल 60,000 रुपए प्रदान किये जाएंगे। यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है।
Leave a Reply