Ladli Behan Sena: लाड़ली बहन सेना योजना क्या है? रजिस्ट्रेशन कर पाएं ₹3000 प्रतिमाह
Ladli Behan Sena Yojana MP: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के हित में एक के बाद एक नई-नई योजनाओं को शुरू कर रही है। राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना को महिलाओं के द्वारा काफी पसंद किया गया। इस योजना की मदद से 5 वर्षों तक हर महीने लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ₹1000 जमा किए जाएंगे। वही अब राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना सेना का गठन किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने महिलाओं से आवेदन मांगे हैं। लाडली बहना सेना में शामिल होने वाली महिला को प्रतिमाह ₹3000 की राशि दी जाएगी। आइए इससे जुडी अन्य जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन, पात्रता, लाड़ली बहन सेना में शामिल महिला के कार्य आदि के बारे में जानते हैं।
लाड़ली बहन सेना क्या है?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले के लांजी में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में लाड़ली बहन सेना को शुरू करने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत हर गांव से महिलाओं का चुनाव किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रकिया को पूरा करने के बाद लिस्ट जारी की जाएगी। चुनी गयी महिला को लाड़ली बहन सेना में शामिल किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाली महिला को प्रतिमाह ₹3000 की राशि सीधा बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। जो भी महिलाएं लाडली सेना से जुड़ना चाहती हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद सामान्य रखी गई है।
लाडली बहन सेना में शामिल महिला को क्या काम करना होगा?
लाडली बहन सेना के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के मन में सवाल है कि आखिर उनसे क्या कार्य करवाए जाएंगे। आपको बता दें कि लाड़ली बहन सेना में शामिल बहनाओं की टीम बनाई लाड़ली बहन योजना का प्रचार प्रसार करने में मदद करेंगी। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ तो नहीं हो रही। लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने के साथ वे मॉनिटरिंग का काम भी करेंगी। योजना के लिए आवेदन करने में आ रही परेशानी को दूर करेंगी। लाड़ली बहन सेना में शामिल बहनों को मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग दिया जाएगा। साथ ही ये बहनें घरेलू हिंसा रोकने का काम करेगी, अत्याचार, कुरीतियों, बुराई के खिलाफ लड़ेंगी।
Ladli Behan Sena Yojana Details in Hindi
लाडली बहना योजना के अंतर्गत फॉर्म भरने में लोगों को परेशानी हुई थी, इसे समझते हुए राज्य सरकार ने लाडली बहन सेना का गठन किया। लाडली बहन सेना का एक अध्यक्ष भी बनाया जाएगा। जोकि सेना में शामिल अन्य महिलाओं को गाइडलाइंस व कार्य के बारे में समझाएगा। इसमें शामिल होने वाली महिलाएं घर-घर जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी देंगी। पात्र होने की स्थिति में उन्हें आवेदन करने के लिए भी सहायता करेंगी।
मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना महिलाओं को हर महीने देगी ₹2000
सेना में शामिल महिलाओं की मीटिंग हर महीने के द्वितीय सप्ताह में जाएगी। महीने में कम से कम एक बार तथा जरूरत पड़ने पर दो से तीन बार भी इस मीटिंग का संचालन किया जा सकता है। इस बैठक का संचालन लाडली बहन सेना प्रभारी द्वारा किया जाएगा। समय-समय पर बैठक में परियोजना अधिकारी सेक्टर पर्यवेक्षक एवं एएनएम आकर लाडली बहन सेना में शामिल महिलाओं को जागरूक करेंगें। वह क्रियान्वयन तथा प्रचार की रूपरेखा के बारे में भी बताएंगे।
लाडली बहन सेना का गठन करने हेतु उद्देश्य
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लाडली बहन योजना के आवेदन करने के दौरान कई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आंगनवाड़ी की महिलाओं ने घर-घर जाकर पात्र बहनों से बात की और उन्हें आवेदन करने के लिए मदद की। महिलाओं की इस परेशानी को समझते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन सेना का गठन किया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं के आवेदन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसे समझते हुए राज्य सरकार ने लाडली बहन सेना का गठन करने का निर्णय लिया। अब लाडली बहन सेना में शामिल महिलाएं घर-घर जाकर पात्रता रखने वाली महिलाओं को आवेदन करने में भी मदद करेंगी।
लाडली बहन सेना में शामिल होने के लिए पात्रता (Eligibility)
लाडली बहन सेना में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
- वही विवाहित महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं।
- विधवा, तलाकशुदा, शादी के बाद पति से अलग रहने वाली महिलाएं भी योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगी।
- रजिस्ट्रेशन करने वाली महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होना अनिवार्य है।
- महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या राजनीति से संबंधित नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
लाडली बहन सेना में शामिल होने के लिए दस्तावेज (Documents)
मध्यप्रदेश के मूल निवासी जो महिलाएं लाडली बहन सेना में शामिल होना चाहती हैं, उन्हें नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- महिला का आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- परिवार आईडी
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
लाडली बहन सेना में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration)
MP Ladli Behan Sena Registration: लाडली बहन सेना में शामिल होने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है। जो भी महिलाएं सेना में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहती हैं, वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन कर सकती हैं। पात्र महिलाओं को अंतिम दिनांक 25 जून 2023 से पहले आवेदन करना होगा।
लाडली बहन सेना सूची कैसे देखें (Ladli Behan Sena List)
आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपूर्ण होने के बाद राज्य सरकार के द्वारा लाड़ली बहन सेना (Ladli Behan Sena) में शामिल महिलाओं की सूची (List) जारी कर दी जाएगी। यह सूची आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी। लिस्ट में आपका नाम शामिल होने की स्थिति में इसके बारे में आपको जानकारी दे दी जाएगी।
Leave a Reply