Application Form Update: लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी…

Ladli Bahan Yojana Application Form: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर लाड़ली बहना योजना की घोषणा की गयी थी। तभी से यह योजना चर्चा में बनी हुई है। योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सभी के मन में सवाल था कि योजना कब शुरू होगी? इसके लिए आवेदन फॉर्म कब से भरे जाएंगे? आगे लाड़ली बहना योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन की जानकारी

MP Ladli Bahan Yojana Application Form Detail-

महिला दिवस यानी 8 मार्च से राज्य की मूलनिवासी महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरने यानी रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। राज्य की पात्र बहनों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता आगे आकर फॉर्म भरवाने का काम करेंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जून से लाभार्थी महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

लाडली बहना योजना क्या हैं?

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना को प्रारंभ किया गया है। राज्य में इस योजना को 5 वर्षों के लिए संचालित किया जायेगा। योजना के अंतर्गत प्रदेश की गरीब तबके की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। हर लाभार्थी महिला 5 में कुल 60 हजार रुपए प्राप्त कर पाएगी।  महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना को शुरू किया है।

योजना का लाभ

  • मध्यप्रदेश में 5 वर्ष तक लाडली बहना योजना को चलाया जायेगा।
  • योजना की मदद से पात्र महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी हर साल महिला को 12 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी।
  • 5 साल में एक लाभार्थी महिला को कुल 60 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • अगले 5 वर्षों में इस योजना पर कुल 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
  • प्रदेश सरकार सालाना 12000 करोड़ रुपए लाडली बहना योजना पर खर्च करेगी।
  • योजना की मदद से लगभग 1 करोड़ बहनों के बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि डाली जावेगी।
  • राज्य की 65 फ़ीसदी बहनों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*