KVPY 2021: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना क्या है? केवीपीवाई 2021 पंजीकरण, छात्रवृत्ति राशि
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Scholarship 2021: आज कल देश की तरक्की को वैज्ञानिक तकनीक के विकास से देख जाता है। जिस देश के पास अधिक आधुनिक तकनीक है वह देश सबसे विकसित देश है। भारत इस एक विकासशील देश है और यह विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहा है, जिससे यह विकसित देशों की गिनती में शुमार हो सके। आने वाला समय में भारत विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए आविष्कार करे इसके लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयास करती रहती है। केंद्र सरकार विज्ञान क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों को रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहन हेतु किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई 2021) चलाती है। इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को प्रतिमाह फेलोशिप प्रदान की जाती है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना क्या है, केवीपीवाई पंजीकरण कैसे करते हैं? योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि कितनी मिलती है? आइये KVPY 2021 से सम्बंधित पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Scholarship 2021 Detail in Hindi
योजना का नाम | किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना |
अन्य नाम | Kishore Vaigyanik Protsahan Scholarship Yojana , KVPY, Kishore Vaigyanik Protsahan Fellowship Yojana |
शुरुआत | |
लाभ | छात्रों को 5000 से 7000 रुपए प्रतिमाह की फेलोशिप |
लाभार्थी | विज्ञान के क्षेत्र से सम्बंधित छात्र |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | kvpy.iisc.ac.in |
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना क्या है? | kvpy registration 2021 | केवीपीवाई 2021 पंजीकरण | किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति राशि | kvpy registration 2021 eligibility | Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Fellowship | KVPY Exam 2021 New Date

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना क्या है?
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना को विज्ञान और तकनीकी विभाग द्वारा वर्ष 1999 में शुरू किया गया था। योजना का संचालन केंद्र सरकार और विज्ञान और तकनीकी विभाग दोनों मिलकर करते हैं। बेसिक विज्ञान का अध्यन कर रहे छात्रों को योजना के अंतर्गत 5000 से 7000 रुपए प्रतिमाह की फेलोशिप दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत फेलोशिप लेने के लिए उम्मीदवारों को एपटीट्यूट टेस्ट पास करना होता है। इस टेस्ट को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ विज्ञान द्वारा आयोजित किया जाता है। हर वर्ष इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने हेतु तारिख निर्धारित की जाती है। अंतिम तारीख से पहले आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। यह भी पढ़ें: PM Svanidhi Yojana Online Registration: छोटे दुकानदरों के लिये कम ब्याज पर ऋण
Vikramaditya Scholarship Yojana: मध्यप्रदेश छात्रों के लिए निशुल्क उच्च शिक्षा योजना
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Scholarship– उद्देश्य
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रेरित करना हैं जो विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। मासिक फेलोशिप देकर उन्हें विज्ञान में रिसर्च करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे वे आने वाले समय में वे नई-नई तकनीक की खोजकर देश के विकास में योगदान दें। योजना के माध्यम से चयनित छात्रों को 5 वर्ष तक फ़ेलोशिप एवं कांटिन्जेंसी अनुदान प्रदान किया जाता है।
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Fellowship- लाभ
- बेसिक विज्ञान से सम्बंधित पढ़ाई कर रहे छात्रों को रिसर्च में अपना करियर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।
- चयनित छात्रों को 5 वर्ष तक फ़ेलोशिप एवं कांटिन्जेंसी अनुदान दिया जाता है।
- एसए / एसएक्स / एसबी के लिए – बीएससी / बीएस / बी मैथ / बी स्टेट / एमएस / इंटीग्रेटेड एमएससी के छात्रों को पहले से तीसरे वर्ष तक 5000 रूपये मासिक फेलोशिप और 20,000 रूपये वार्षिक कांटिन्जेंसी ग्रांट की जाती है।
- एसए / एसएक्स / एसबी के लिए – एमएससी / एम स्टेट / एमएस / एम मैथ / इंटीग्रेटेड एमएससी छात्रों को चौथे से पांचवें वर्ष तक 7000 रूपये मासिक फेलोशिप और 28,000 रूपये वार्षिक कांटिन्जेंसी ग्रांट की जाती है।
- चुने गए उम्मीदवारों को फ़ेलोशिप एवं कांटिन्जेंसी अनुदान के अलावा प्रतिष्ठित रिसर्च और शैक्षिक संस्थानों में आयोजित समर कैंप में हिस्सा लेने का मौका भी दिया जाता है।
- योजना में चयनित होने के लिए एपटीट्यूट टेस्ट हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा के छात्रों के लिए उपलब्ध रहता है।
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2021- पात्रता
- यह भारत में आरंभ की गई योजना है, जिसे केंद्र सरकार और विज्ञान और तकनीकी विभाग दोनों मिलकर संचालित करते हैं। इसलिए सिर्फ भारत में रहने वाले भारतीय विद्यार्थी ही इस योजना के माध्यम से फेलोशिप प्राप्त कर सकते हैं।
- कक्षा 10 वीं में गणित व विज्ञान में 75% अंक प्राप्त करने वाले इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं। वहीँ एसटी/ एससी/पीडब्लूडी के लिए पात्रता हेतु 65% अंक निर्धारित किए गए हैं।
- 12वीं में अध्ययन कर रहे छात्रों को फेलोशिप लेने के लिए कक्षा 12वीं में गणित और विज्ञान विषयों में 60% अंक लाना होगा तभी वे इस योजना के पात्र होंगे। वहीँ एसटी /एससी / पीडब्लूडी के लिए 50% अंक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही कक्षा 10 वीं में गणित व विज्ञान में 75% अंक और एसटी/ एससी / पीडब्लूडी वर्ग के छात्रों के 65% अंक हों तभी वे योजना के पात्र होंगे।
- 10वीं और 12वीं में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले छात्र जो बेसिक विज्ञान से सम्बंधित विषय भौतिकी / रसायन शास्त्र / गणित / जीवविज्ञान में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में बीएससी / बीएस / बी मैथ / बी स्टेट / एमएस / इंटीग्रेटेड एमएससी में एडमिशन लिया हो, वे इस को दे सकते हैं।
- जो उम्मीदवार आईजीसीएसई की परीक्षा देने वाले हैं, वे भी किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के लिए परीक्षा देने के पात्र हैं। उन्हें इसमें कम से कम 75% अंक आने होंगे, वहीँ एसटी / एससी / पीडब्लूडी के लिए 65% अंक निर्धारित किए गए हैं।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- एपटीट्यूट टेस्ट:- आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को फेलोशिप प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम एपटीट्यूट टेस्ट में पासिंग अंक प्राप्त करना होगा।
- चयन :- जिन उम्मीदवारों का एपटीट्यूट टेस्ट क्लियर हो जाएगा उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू :- चयनित उम्मीदवार को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसे क्लियर करने के बाद वह फेलोशिप प्राप्त कर रिसर्च में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ सकता है।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 last Date
केवीपीवाई 2021 फेलोशिप (KVPY 2021 Fellowship) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन हेतु अंतिम तारिख (KVPY 2021 Registration last date) निर्धारित की गई है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार अंतिम तारिख से पहले अपना आवेदन कर जमाकर इस टेस्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आवेदन करने हेतु जनरल, ओबीसी और EWS केटेगरी के उम्मीदवारों को 1250 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा, वहीँ एससी, एसटी उम्मदीवारों के लिए 625 रुपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है। अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से आप किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना क्या है?
केवीपीवाई 2021 पंजीकरण दस्तावेज
- आवासीय प्रमाण पत्र: जन्म प्रमाण पत्र/ स्कूल का ट्रान्सफर प्रमाण पत्र
- 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की अंकसूची
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Registration 2021
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY 2021) की अधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
- KVPY Official Website- यहाँ क्लिक करें
- वेबसाइट की होम पेज पर Fellowship सेक्शन का चयन करें।
- इसके बाद Application link for KVPY-2021 पर क्लिक करें।
- Application login पर क्लिक करें, लॉग इन पेज खुलने के बाद उम्मीदवार का यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर इसमें लॉग इन करें।
- यदि उम्मीदवार पहली बार लॉग इन कर रहा है तो उसे सर्प्रथम रजिस्ट्रेशन विकल्प पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पूछी गई जानकारी को दर्जकर आईडी-पासवर्ड क्रिएट कर आप लॉग इन कर सकते हैं।
- आपके सामने Application form खुल जाएगा, जिसे भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद आपके सामने फीस जमा करने का विकल्प खुलेगा। ऑनलाइन मोड. क्रेडिट कार्ड एटीएम/ डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग कर आप आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसी के साथ आपकी एप्लीकेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए सहायता केंद्र से संपर्क करें I
यदि आपको केवीपीवाई 2021 पंजीकरण करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप नीचे दिये गये नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। सम्पर्क हेतु जानकारी :- प्रातः 10 से शाम 5 के बीच में फोन नंबर- 080-22932975/76, 080-23601008 पर संपर्क करें या applications.kvpy@iisc.ac.in पर ई-मेल भेजें।
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Official Website- Click Here
KVPY Exam 2021 New Update
Date 30/ 10/2021
KVPY Exam 2021 Postponed New Date
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana) के अंतर्गत इस साल होने वाले KVPY exam 2021 को फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है। KVPY परीक्षा 2021 स्थगित करने के सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है, जिसमें लिखा है, “मद्रास के माननीय उच्च न्यायालय, मदुरै पीठ ने 07 नवंबर, 2021 को निर्धारित KVPY एप्टीट्यूड टेस्ट पर रोक लगा दी। हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि KVPY एप्टीट्यूड टेस्ट 07 नवंबर 2021 को आयोजित नहीं किया जाएगा। आगे के अपडेट वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर उपलब्ध होंगे।
KVPY Exam 2021-2022 New Date
एक जनहित याचिका में KVPY Exam को लेकर कहा गया कि यह परीक्षा केवल हिंदी व इंग्लिश भाषा में ही आयोजित होती है, जो कि अनुचित है। अन्य क्षेत्रीय भाषाओँ की भी इसमें जोड़ा जाना चाहिए, जिससे सभी छात्रों के लिए प्रतियोगिता समान बनें। इस वजह से मद्रास उच्च न्यायालय ने परीक्षा को स्थागित कर दिया है। उच्च न्यायालय ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को अपने निर्णय और समाधान पर फिर से विचार करने का आदेश दिया। समाधान मिलते ही नई तारिख (2021 New Date) के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
KVPY Exam 2022 New Update
Date 22/02/2022
केवीपीवाई परीक्षा 2022 की तारीख जारी कर दिया गया है। एग्जाम 22 मई से शुरू होंगे। पहले KVPY 2022 परीक्षा 9 जनवरी, 2022 के लिए निर्धारित की गई थी। कोरोना के कारण अधिकारियों द्वारा स्थगित कर दी गई थी। KVPY Exam Datesheet 2022 को आप आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं।
आप हमारे इस लेख के साथ बने रहे, जैसे ही KVPY Exam 2021-2022 New Date आएगी आपको सूचित कर दिया जाएगा।
Leave a Reply