किसान सूचना पंजीकरण 2021-2022 कैसे करें, Kisan Suchna Registration Detail in Hindi
किसान सूचना पंजीकरण 2021-2022: केंद्र सरकार किसानों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं व सर्विस मुहैया करवाती है। जहाँ योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक व अन्य प्रकार के लाभ दिए जाते हैं तो वहीँ कुछ ऐसी सर्विस भी दी जाती है जिससे किसान कठिन कार्यों को भी घर बैठे कम समय में ही कर लेते हैं। केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र की सूचना किसानों का पहुँचाने के लिए किसान सूचना पंजीकरण सर्विस शुरू की है। इसके द्वारा किसान एक बार पंजीकरण करवाने के बाद अपने फ़ोन पर ही SMS या फोन कॉल के माध्यम से अपनी फसल के लिए मौसम, कृषि योजना, कृषि उपकरण खरीद, केसीसी लोन, फसल बीमा आदि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। कैसे आप किसान सूचना पंजीकरण (Kisan Suchna Registration) कर सकते हैं, इसके क्या-क्या लाभ हैं? आइए इससे जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Kisan Suchna Registration 2021-2022 Detail in Hindi
योजना का नाम | किसान सूचना पंजीकरण |
योजना का प्रकार | केंद्रीय योजना |
शुरुआत | 16 जुलाई 2013 |
लाभ | कृषि सम्बंधित सूचना |
लाभार्थी | सभी किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website/Portal/App) | mkisan.gov.in |

किसान सूचना पंजीकरण क्या है यह कैसे करें?
किसानों को घर बैठे ही सूचना देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान सूचना पंजीकरण सुविधा 16 जुलाई 2013 को शुरू किया गया था। आसान सी प्रक्रिया पंजीकरण पूरी करने बाद किसान इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। किसान सूचना सेवा से जुड़ने के बाद लाभार्थी किसानों को किसान योजना, मौसम, कृषि उपकरण खरीद, फसल बीमा आदि कृषि से सम्बंधित जानकारी SMS या फोन कॉल के माध्यम से दी जाती है। कोई भी किसान किसान सूचना पंजीयन फ़ोन कॉल, एसएमएस या फिर वेबसाइट के माध्यम से कर सकता है। आगे आपको पंजीयन कैसे करते हैं इसकी पूर्ण जानकारी दी जाएगी। यह भी पढें: किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं, पढ़ें पूरी जानकारी
Kisan Suchna Registration
आइए सबसे पहले जानते हैं कि आप किस तरह वेबसाइट के माध्यम से किसान सूचना पंजीकरण कर सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें और आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाएगा।
M Kisan Portal Registration
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब साइट का होमपेज खुलने के बाद USSD विकल्प के अंतर्गत Register For USSD पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- सबसे पहले आप अपने फ़ोन नंबर को दर्ज करें।
- आपके मोबाईल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करें और आगे बढें।
- नए पेज पर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद फसल व अन्य जो भी सेवा आप प्राप्त करना चाहते हैं उसका चयन करना होगा।
- ध्यानपूर्वक जानकारियों को दर्ज करने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- आपके फोन पर सत्यापन हेतु वेरिफिकेशन कोड भी भेज जाता है, यह पंजीकरण प्रक्रिया हेतु आवश्यक होता है।
- इस तरह आपके पंजीकरण की प्रक्रिया सफलतपूर्वक समाप्त हो जाएगी।
- यदि आपको वेबसाईट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने में कोई भी समस्या आ रही है तो आप CSC सेंटर पर जाकर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
एसएमएस (SMS) से किसान सूचना पंजीकरण
- किसानों को एसएमएस के माध्यम से भी किसान सूचना पंजीकरण करने की सुविधा दी गई है।
- रजिस्ट्रेशन करने हेतु आप 51969 या 7738299899 में से किसी भी एक नंबर पर SMS भेजकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- अपने फोन में नीचे दिये गए सन्देश प्रारूप की तरह संदेश को लिखें-
- किसान GOV REG <किसान का नाम>, <अपने राज्य का नाम>, <जिले का नाम>, <ब्लॉक का नाम>
- इस फोर्मेट में अपने संदेश को लिखकर आप 51969 या 7738299899, दोनों में से किसी भी नंबर पर भेज सकते हैं।
NOTE: संदेश भेजते वक्त ध्यान रखें की आपके पास बैलेंस होना अनिवार्य है, SMS हेतु किसान से कुछ शुल्क लिया जाता है। सिर्फ एक बार ही यह चार्ज कटता है, इसके बाद आपको कृषि सम्बंधित जानकारीयाँ प्राप्त होंगी, उसके लिए आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।
कॉल (Call) के माध्यम से करें पंजीयन
- वेबसाइट व SMS के अलावा आपको टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी कीं सूचना पंजीकरण करवाने का विकल्प मिलता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन से किसान कॉल सेंटर (केसीसी) के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर फोन करना होगा।
- यहाँ एजेंट के द्वारा आपका पंजीकरण किया जाएगा।
- किसान कॉल सेंटर एजेंट को अपनी निजी जानकारी दें, जिस वह फॉर्म में दर्ज कर देगा।
- इसके बाद किसान को SMS / कॉल द्वारा जानकारी प्राप्त करने हेतु विकल्प को चुनने के लिए कहा जाता है, चुनने पर तत्काल लागू कर दिया जाता है।
- किसान को हिंदी व अंग्रेजी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओँ के चयन का विकल्प दिया जाता है।
- इसके अलावा फसल 8 तरह की फसलों से सम्बंधित सुविधा का विकल्प भी दिया जाता है।
- रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबइल नंबर पर स्वागत संदेश प्राप्त होता है।
किसान सूचना पंजीकरण के लाभ
- किसान कृषि सम्बन्धित जानकारियों से अवगत रहेंगे।
- किसानों को फसल का अच्छा मूल्य, बाजार का भाव हर दिन SMS के माध्यम फोन पर भेजा जाता है।
- मौसम सम्बंधित पूर्वानुमान की जानकारी किसानों को समय-समय पर भेजी जाती है।
- कृषि सम्बंधित योजना की जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम दिनांक व अन्य जानकारी को दिया जाता है।
- खेती-बाड़ी से जुडी हर समस्या से जुड़ा सवाल भी किसान पूछ सकता है। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे तत्पर रहती है।
Kisan Android App Download
M Kisan Portal पर किसानों के लिए कृषि सम्बंधित विश्वसनीय एंड्राइड एप उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने फ़ोन में कृषि सम्बंधित एप्स को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको MKisan Portal पर जाकर मोबइल एप्स के अंतर्गत डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा। आपके सामने कृषि बागबानी, पशुपालन, मुर्गी पालन समेत अन्य कृषि एप को डाउनलोड करने की लिंक दिखाई देगी, जिस पर क्लिक कर आप अपनी आवस्यकता के अनुसार कोई भी एप को डाउनलोड कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना आवेदन प्रक्रिया
Important Links:
MKisan Official Website: Click Here
Leave a Reply